21.9 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026

बहुजन समाज पार्टी की अचानक बड़ी मीटिंग संपन्न बड़े बदलाव की घोषणा

लखनऊ, 13 जुलाई 2025: बहुजन समाज पार्टी (बी.एस.पी.) की आज एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई है. इस बैठक के बाद पार्टी में बड़े बदलावों के संकेत मिले रहे हैं.

पार्टी द्वारा जारी प्रेस रिलीज की माने पार्टी ने उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में बड़े राजनीतिक बदलाव की घोषणा की है. पार्टी ने कहा कि मायावती जी द्वारा आज यहाँ महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल जैसे कई राज्यों में पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए नई रणनीति बनाई गई है. इसके तहत देश व जनता के कल्याण के लिए कई महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर गहन संवाद किया गया.

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा,

“संकीर्ण उद्देश्यों के लिए धार्मिक उन्माद के बाद अब भाषा व जातीय हिंसा आदि के बढ़ते रोग पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए सभी सरकारों से कानून-व्यवस्था के साथ-साथ महँगाई, गरीबी, बेरोजगारी, अशिक्षा तथा स्वास्थ्य आदि जैसी जनहित के जरूरी मुद्दों पर खास ध्यान देने की माँग की गयी, ताकि देशहित प्रभावित ना हो.”

दक्षिण भारत पर फोक्स दिखाया

इस बैठक में एक बात खास निकल आई है. बहुजन समाज पार्टी ने दक्षिण भारतीय राज्यों पर अपना फोक्स बढ़ाया है. पार्टी ने बताया कि कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी व सरकार के भीतर, पूर्व की भाजपा सरकार की तरफ ही, अनवरत राजनीतिक गुटबाजी, टकराव से उत्पन्न अस्थिरता के माहौल आदि का संज्ञान लिया और इसे कानून का राज प्रभावित होने वाली घटना बताया. साथ ही बीएसपी के चार बार के शासनकाल की याद दिलाते हुए कहा, “पार्टी की यूपी में चार बार रही मेरी हुकूमत में प्रदेश व देश के करोड़ों लोगों ने देखा व अनुभव किया था. इसलिए पार्टी के लोगों को अपनी पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ पार्टी व उसके अम्बेड़करवादी मिशन में तन, मन, धन से लगे रहना जरूरी है.”

बसपाईयों को बहुजन स्थल देखने की सलाह

बसपा सुप्रीमो मायावती बहनजी अपनी इस अतिमहत्वपूर्ण बैठक के दौरान पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं को बसपा शासनकाल में निर्मित बहुजन स्थाल देखने की बात कही है. उन्होने इसमें जोड़ा, “सभी वरिष्ठ पदाधिकारी समय निकालकर राजधानी लखनऊ के उन भव्य, विशाल व प्रसिद्ध स्थलों, स्मारकों, पार्कों आदि को देखने जरूर जायें जो बीएसपी की सरकार द्वारा बहुजन समाज में समय-समय पर जन्मे महान संतों, गुरुओं व महापुरुषों में भी खासकर महात्मा ज्योतिबा फुले, श्री नारायणा गुरु, राजर्षि छत्रपति शाहूजी महाराज, परमपूज्य बाबासाहेब डॉ भीमराव अम्बेड़कर व मान्यवर श्री कांशीराम जी आदि के आदर-सम्मान में व उनके स्मृतियों को सजोने के लिए निर्मित किये गये हैं और जिनके प्रति खासकर दलित व बहुजन समाज के लोग तीर्थस्थल के रूप में श्रद्धा रखते हैं.”

Download Suchak App

खबरें अभी और भी हैं...

‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’: बहन मायावती जी का दर्शन

भारतीय राजनीति और समाज सुधार के इतिहास में कुछेक व्यक्तित्व ऐसे हुए हैं जिन्होंने न केवल अपने ऐतिहासिक कार्यों एवं विचारों से समाज को...

बसपा की असली जीत—शोषितों का जगा मनोबल है

भारतीय राजनीति के विशाल मंच पर जहाँ पार्टियाँ सत्ता की चकाचौंध में रंग-बिरंगे नृत्य करती दिखती हैं, वहाँ कांग्रेस का वंशानुगत विरासतवाद, भाजपा का...

पराये धन के सहारे नहीं, बहुजन के सहारे चलती है बसपा – बहनजी का अटल स्वाभिमान

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और उसके संस्थापक-मान्यवर श्री कांशीराम साहेब जी तथा बहनजी द्वारा स्थापित बहुजन आंदोलन की मूल विचारधारा (आम्बेडकरवाद) आत्मनिर्भरता, मान-सम्मान, स्वाभिमान...

कौन सी BAMCEF? मान्यवर साहेब की असली – या ब्राह्मणवादी वित्त पोषित नकली?

आज बहुजन संगठनों की महामारी में, जब बहुजन समाज के कानों में 'बामसेफ' का नाम गूँजता है, तो हृदय में एक अनिवार्य प्रश्न उदित...

न बिकने वाला बहुजन: मान्यवर साहेब का अमर मंत्र, बसपा का अटल संकल्प

बहुजन आन्दोलन के महान प्रणेता, मान्यवर श्री कांशीराम साहेब का वह उद्घोष आज भी बहुजन हृदय में गूँजता है—एक ऐसा संदेश जो न केवल...

कठोर पत्थर, अमर संदेश: बहनजी का इतिहास-लेखन

जब इतिहास के पन्नों को मिटाने की साजिशें रची जाती हैं, तब पत्थर बोल उठते हैं। वे पत्थर जो न केवल कठोर होते हैं,...

चमारों की चेतना: आग से राख, राख से सिंहासन

'चमारों की इतनी जुर्रत!चमार राजनीति करेगा!चमार भाषण सुनाएगा!चमार देश चलाएगा!यह कैसा कलियुग आ गया!' यह बात 1980 के मध्य दशक की है। बहुजन समाज पार्टी...

डीग में बसपा का संगठन समीक्षा एवं प्रशिक्षण शिविर, राजस्थान में मजबूती का संकल्प

डीग (भरतपुर), 30 सितंबर 2025 — बहुजन समाज पार्टी द्वारा आज विधानसभा स्तरीय संगठन समीक्षा एवं प्रशिक्षण शिविर का आयोजन नगर (डीग) में किया...

बिहार चुनाव 2025: BSP की तैयारी पूरी समीक्षा बैठक में महत्वपूर्ण फैंसलें

बिहार चुनाव: आगामी कुछ महीनों में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) ने चुनावी रणनीति को अंतिम रूप...

कर्नाटक में दलित आरक्षण का 6:6:5 फॉर्मूला तय; जानिए किसे कितना मिला आरक्षण?

बेंगलुरु: कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने मंगलवार रात लंबी कैबिनेट बैठक में अनुसूचित जाति (एससी) के लिए 17% आरक्षण को तीन हिस्सों में बांटने...

130वें संविधान संशोधन बिल पर मायावती का तीखा हमला, कहा- “लोकतंत्र होगा कमज़ोर”

नई दिल्ली। संसद में कल भारी हंगामे के बीच केंद्र सरकार ने 130वाँ संविधान संशोधन बिल पेश किया. इस पर बहुजन समाज पार्टी (बसपा)...

स्वतंत्र बहुजन राजनीति बनाम परतंत्र बहुजन राजनीति: प्रो विवेक कुमार

"स्वतंत्र बहुजन राजनीति" और "परतंत्र बहुजन राजनीति" पर प्रो विवेक कुमार का यह लेख भारत में दलित नेतृत्व की अनकही कहानी को उजागर करता...