भाजपा नेताओं में हुई हाथा-पाई, पूरा रेलवे स्टेशन बना इस घटना का गवाह

पार्टी विथ डिफरेंस का दावा करने वाली बीजेपी को जहां परिवारवाद का विरोध करने वाली पार्टी माना जाता है. वहीं मध्यप्रदेश से भाजपा को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है. जहां रेलवे स्टेशन पर ही खुलेआम भाजपा जिलाध्यक्ष पर भाजपा के ही कार्यकर्ता ने थप्पड़ जड़ दिया, वहीं इस दौरान जिलाध्यक्ष ने भी कार्यकर्ता को झापड़ रसीद किया था.

दरअसल यात्रियों की सुविधा के लिए रीवा से मुंबई स्पेशल ट्रेन गुरुवार से शुरू की गई है. गुरुवार की शाम जब ट्रेन कटनी जंक्शन पहुंची तो भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता कटनी जंक्शन में स्वागत करने के लिए पहुंचे. इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष और कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए. विवाद इतना बढ़ा की हाथा-पाई हो गई और दोनों ने एक दूसरे को थप्पड़ रसीद कर दिया.

गुरुवार को भाजपा पदाधिकारी ट्रेन का स्वागत करने भाजपा जिलाध्यक्ष रामरतन पायल के नेतृत्व में पहुंचे. जैसे ही ट्रेन आई और रवाना होने वाली थी तो ट्रेन को हरी झंडी दिखाया जाना था.

बताया जा रहा है कि इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता अर्पित पोद्दार ने झंडी ली थी इसी को लेकर जिलाध्यक्ष ने विरोध जताया और विवाद होने लगा. अर्पित के कुछ कहने पर एकाएक जिलाध्यक्ष रामरतन पायल ने अर्पित पोद्दार को थप्पड़ मार दिया तो वहीं जवाब में अर्पित ने भी थप्पड़ जड़ दिया और जमकर विवाद शुरू हो गया. वहां से अर्पित पोद्दार को हटाया गया कुछ देर तक झूमाझटकी चली, किसी तरह विवाद शांत हुआ.

Download Suchak App

खबरें अभी और भी हैं...

संक्रमण काल: तरुणावस्था की अग्निपरीक्षा और बहुजन आंदोलन का अमर-उदय

जीवन एक नाट्यशाला है, जहाँ प्रत्येक पात्र को अपनी भूमिका निभाते हुए एक निश्चित 'संक्रमण काल' से गुजरना ही पड़ता है। यह काल न...

बसपा की असली जीत—शोषितों का जगा मनोबल है

भारतीय राजनीति के विशाल मंच पर जहाँ पार्टियाँ सत्ता की चकाचौंध में रंग-बिरंगे नृत्य करती दिखती हैं, वहाँ कांग्रेस का वंशानुगत विरासतवाद, भाजपा का...

पराये धन के सहारे नहीं, बहुजन के सहारे चलती है बसपा – बहनजी का अटल स्वाभिमान

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और उसके संस्थापक-मान्यवर श्री कांशीराम साहेब जी तथा बहनजी द्वारा स्थापित बहुजन आंदोलन की मूल विचारधारा (आम्बेडकरवाद) आत्मनिर्भरता, मान-सम्मान, स्वाभिमान...

कौन सी BAMCEF? मान्यवर साहेब की असली – या ब्राह्मणवादी वित्त पोषित नकली?

आज बहुजन संगठनों की महामारी में, जब बहुजन समाज के कानों में 'बामसेफ' का नाम गूँजता है, तो हृदय में एक अनिवार्य प्रश्न उदित...

न बिकने वाला बहुजन: मान्यवर साहेब का अमर मंत्र, बसपा का अटल संकल्प

बहुजन आन्दोलन के महान प्रणेता, मान्यवर श्री कांशीराम साहेब का वह उद्घोष आज भी बहुजन हृदय में गूँजता है—एक ऐसा संदेश जो न केवल...

कठोर पत्थर, अमर संदेश: बहनजी का इतिहास-लेखन

जब इतिहास के पन्नों को मिटाने की साजिशें रची जाती हैं, तब पत्थर बोल उठते हैं। वे पत्थर जो न केवल कठोर होते हैं,...

चमारों की चेतना: आग से राख, राख से सिंहासन

'चमारों की इतनी जुर्रत!चमार राजनीति करेगा!चमार भाषण सुनाएगा!चमार देश चलाएगा!यह कैसा कलियुग आ गया!' यह बात 1980 के मध्य दशक की है। बहुजन समाज पार्टी...

डीग में बसपा का संगठन समीक्षा एवं प्रशिक्षण शिविर, राजस्थान में मजबूती का संकल्प

डीग (भरतपुर), 30 सितंबर 2025 — बहुजन समाज पार्टी द्वारा आज विधानसभा स्तरीय संगठन समीक्षा एवं प्रशिक्षण शिविर का आयोजन नगर (डीग) में किया...

बिहार चुनाव 2025: BSP की तैयारी पूरी समीक्षा बैठक में महत्वपूर्ण फैंसलें

बिहार चुनाव: आगामी कुछ महीनों में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) ने चुनावी रणनीति को अंतिम रूप...

130वें संविधान संशोधन बिल पर मायावती का तीखा हमला, कहा- “लोकतंत्र होगा कमज़ोर”

नई दिल्ली। संसद में कल भारी हंगामे के बीच केंद्र सरकार ने 130वाँ संविधान संशोधन बिल पेश किया. इस पर बहुजन समाज पार्टी (बसपा)...

स्वतंत्र बहुजन राजनीति बनाम परतंत्र बहुजन राजनीति: प्रो विवेक कुमार

"स्वतंत्र बहुजन राजनीति" और "परतंत्र बहुजन राजनीति" पर प्रो विवेक कुमार का यह लेख भारत में दलित नेतृत्व की अनकही कहानी को उजागर करता...

मायावती ने अमेरिकी टैरिफ को बताया ‘विश्वासघाती’, संसद में चर्चा की मांग

Mayawati on Trump: बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) सुप्रीमो मायावती ने अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए गए भारी-भरकम 50 प्रतिशत टैरिफ को लेकर तीखी प्रतिक्रिया...