आकाश आनंद ने दिखाया बड़ा दिल; खुशी जाटव की बनाई पेंटिंग को खरिदेंगे

बहुजन समाज पार्टी के नेशनल कॉर्डिनेटर आकाश आनंद जी ने बड़ा दिल दिखाया है. उन्होने सोशल मीडिया पर वायरल एक विकलांग लड़की खुशी जाटव द्वारा बनाई पेंटिंग्स को खरिदने की इच्छा जाहिर करते हुए कहा, “खुशी, मैं आपकी खुशी में शामिल होना चाहता हूँ. राजीव जी (वीडियो प्रकाशित करने वाला शख्स) कृपया बताइए कि मैं खुशी की बनायी हुयी इन पेंटिंग को कैसे खरिद सकता हूँ.” गौरतबल है की वीडियो के मुताबिक बच्ची मुँह से पेटिंग बनाती हुई दिख रही है. उसके हाथ नही है.

इस बच्ची के बारे में सोशल मीडिया से खबर लगी और @rajivhindo1 ट्वीटर हैंडल से वीडियो प्रकाशित करते हुए बताया गया कि, “इस बच्ची का नाम खुशी जाटव है इसके हाथ-पैर नही है इस लिए यह मुँह से पेंटिंग करती है. और पेंटिंग प्रतियोगिता में इसकी पेंटिंग को ₹5000 में खरिदा गया है.”

उनके द्वारा प्रकाशित यह वीडियो वायरल हो गया और हजारों लोगों ने बच्ची के हुनर को देखा तो इसके समर्थन में कई लोगों ने पेंटिंग खरिदने की इच्छा जाहिर की और सपोर्ट करने की बात कही. आप खुद वीडियो देखिए बच्ची कितनी शिद्दत से पेंटिंग बना रही है.

देखा आपने बच्ची कितनी होनहार है और प्रकृति का सम्मान करते हुए अपने मुँह को ही हाथ बनाकर दुनिया के सामने अपने हुनर को दिखा रही है. इस हुनर को चार चाँद जब लग गए तब बहुजन समाज पार्टी के नेशनल कॉर्डिनेटर द्वारा बच्ची की पेंटिंग को खरिदने की इच्छा जाहिर करी. उन्होने एक्टिविस्ट राजीव हिंदोल्या (@rajivhindo1) के इस ट्वीट को रिट्वीट करते हुए अपनी बात कही. आप खुद उनका ट्वीट नीचे पढ़ सकते हैं.

खुशी जाटव के जीवन का टर्निंग पॉइंट साबित हो सकत है यह ट्वीट

इस ट्वीट से पहले शायद ही कोई (लोकल को छोड़कर) खुशी जाटव से परिचित होगा. मगर, एक राष्ट्रीय पार्टी के नेता द्वारा इस बच्ची की पहचान आज दुनियाभर में हो गई है. उसे एक नई पहचान मिलेगी और उसे सपोर्ट करने वाले हजारों लोग तैयार होंगे. यह एक ट्वीट खुशी जाटव के जीवन को पूरी तरह बदल सकता है.

अगर, असल में खुशी जाटव को उसकी पेंटिंग के जरिए आकाश आनंद जी से मिलने का मौका मिलता है तो यह उनके जीवन की एक ऐतिहासिक घटना साबित होगी. और बसपा के लिए भी यह घटना उसके कोर वोटर से भावनात्मक रूप से कनेक्ट होने में मदद करेगी. उसके मन में बसपा के खिलाप जो नकारात्म सोच पनप रही है उसे बल नही मिलेगा और फिर से अपनी पार्टी से जुड़ा रहने का पुनर्बल प्राप्त होगा.

Download Suchak App

खबरें अभी और भी हैं...

बहुजन की ज्वलंत ज्योति: बहनजी का ओज, बसपा का अटल वैभव

जब जगतगुरु संत शिरोमणि गुरु रैदास की जयंती पर गुरु बाबा रैदास की प्रतिमा/चित्र के सम्मुख समाजवादी पार्टी, श्री अखिलेश यादव और इनके उद्दंड...

बहुजन मिशन के योद्धा की अनिवार्य त्रिवेणी: W = T₁ × T₂ × T₃

मिशन (बहुजन समाज पार्टी) के सच्चे कार्यकर्ता की पहचान एक सरल किंतु गहन सूत्र में निहित है—W = T₁ × T₂ × T₃। यह...

चमचा वर्ग: बहुजन आंदोलन का सबसे खतरनाक दुश्मन

बहुजन आंदोलन की राह हमेशा काँटों भरी रही है। कोई भी बड़ा सृजनात्मक और सकारात्मक बदलाव, चाहे वह सामाजिक हो, सांस्कृतिक हो या राजनैतिक,...

संक्रमण काल: तरुणावस्था की अग्निपरीक्षा और बहुजन आंदोलन का अमर-उदय

जीवन एक नाट्यशाला है, जहाँ प्रत्येक पात्र को अपनी भूमिका निभाते हुए एक निश्चित 'संक्रमण काल' से गुजरना ही पड़ता है। यह काल न...

प्रश्नों की हत्या और ईश्वर का भ्रम

मानव-मन की सबसे गहन जिज्ञासा वह नहीं है जो तारों की दूरी मापती है, न ही वह जो समुद्र की गहराई को छूने की...

मान्यवर साहेब की अमर त्रयी: बहुजन समाज, बसपा और बहनजी

मान्यवर श्री कांशीराम साहेब भारतीय राजनीति और सामाजिक परिवर्तन के इतिहास में एक ऐसे दार्शनिक के रूप में उभरे, जिन्होंने दबे-कुचले वर्गों को सशक्त...

‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’: बहन मायावती जी का दर्शन

भारतीय राजनीति और समाज सुधार के इतिहास में कुछेक व्यक्तित्व ऐसे हुए हैं जिन्होंने न केवल अपने ऐतिहासिक कार्यों एवं विचारों से समाज को...

बसपा की असली जीत—शोषितों का जगा मनोबल है

भारतीय राजनीति के विशाल मंच पर जहाँ पार्टियाँ सत्ता की चकाचौंध में रंग-बिरंगे नृत्य करती दिखती हैं, वहाँ कांग्रेस का वंशानुगत विरासतवाद, भाजपा का...

पराये धन के सहारे नहीं, बहुजन के सहारे चलती है बसपा – बहनजी का अटल स्वाभिमान

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और उसके संस्थापक-मान्यवर श्री कांशीराम साहेब जी तथा बहनजी द्वारा स्थापित बहुजन आंदोलन की मूल विचारधारा (आम्बेडकरवाद) आत्मनिर्भरता, मान-सम्मान, स्वाभिमान...

कौन सी BAMCEF? मान्यवर साहेब की असली – या ब्राह्मणवादी वित्त पोषित नकली?

आज बहुजन संगठनों की महामारी में, जब बहुजन समाज के कानों में 'बामसेफ' का नाम गूँजता है, तो हृदय में एक अनिवार्य प्रश्न उदित...

न बिकने वाला बहुजन: मान्यवर साहेब का अमर मंत्र, बसपा का अटल संकल्प

बहुजन आन्दोलन के महान प्रणेता, मान्यवर श्री कांशीराम साहेब का वह उद्घोष आज भी बहुजन हृदय में गूँजता है—एक ऐसा संदेश जो न केवल...

‘समाज का कार्य, समाज के धन से ही हो सकता है, व्यक्तिगत से नहीं’ – बसपा आन्दोलन की आत्मनिर्भरता का अमर सूत्र

बहुजन आन्दोलन की आत्मनिर्भरता का मूल मन्त्र— "समाज का कार्य समाज के धन से ही सम्पन्न होता है, व्यक्तिगत से नहीं।" भारतीय सामाजिक-राजनीतिक परिदृश्य में कुछ...