आजकल बहुजन मूवमेंट के नेतृत्व के खिलाफ़ बोलना फैशन: आकाश आनंद

BSP News: बहुजन समाज पार्टी के नेशनल कॉर्डिनेटर आकाश आनंद कुछ दिनों से काफी अग्रेसिव नजर आ रहे हैं. जब से कांग्रेस नेता उदित राज का बयान आया है. तभी से आकाश आनंद की भाषा में तीखा विरोध दिखाई दे रहा है. आज उन्होने तमाम नेताओं को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि, “आजकल बहुजन मूवमेंट के नेतृत्व के खिलाफ बोलने का फैशन चल पड़ा है.”

अपनी इस बात को आगे बढ़ाते हुए आकाश आनंद कहते हैं:

“आजकल बहुजन मूवमेंट के नेतृत्व के खिलाफ बोलने का फैशन चल पड़ा है। कुछ दिनों पहले कांग्रेस नेता श्री राहुल गांधी जी ने कुछ यूट्यूबर्स से मुलाक़ात में मान्यवर साहेब श्री कांशीराम जी के योगदान पर सवाल उठाया था। फिर केंद्रीय गृहमंत्री ने संसद में बाबा साहेब पर अशोभनीय टिप्पणी की।

असल में भाजपा,कांग्रेस और समाजवादी पार्टी जैसे दल वोटों के लिए बहुजन मिशन को गुमराह करने में जुटे हैं। खासकर कांग्रेस सुनियोजित तरीके से हमला कर रही है। इनके नेता और समर्थक हमारे आदर्शों और नेतृत्व पर बार बार गैरजरूरी बयान बाजी कर रहे हैं।जबकि सभी जानते हैं बाबा साहेब और उनके बाद मान्यवर साहेब ने हमेशा कांग्रेस के षड्यंत्रों को करारा जवाब दिया है।

साथियों देश खतरनाक राजनीतिक दौर से गुजर रहा है। इस वक्त जो अपनी विचारधारा और अपने गुरुओं के बताए रास्ते पर टिका रहा वही अपने समाज का भला करेगा। बहुजन मूवमेंट के खिलाफ साजिश कर रहें हैं। जिसे लेकर हमें सतर्क रहना होगा। परम आदरणीय बहन जी ने भी कल ही कहा है,

राजनीतिक व चुनावी स्वार्थ के लिए कांग्रेस ’जय बापू, जय भीम, जय मण्डल, जय संविधान’ आदि के नाम पर चाहे जितने भी कार्यक्रम क्यों न कर ले, बाबा साहेब के अनुयाई इनके किसी बहकावे में आने वाले नहीं हैं।

मान्यवर कांशीराम साहेब ने नौकरी छोड़कर शहर शहर घूमकर सामाजिक परिवर्तन की जो अलख जगाई है उसे भूला पाना नामुमकिन है।

परम आदरणीय बहन जी के नेतृत्व में सामाजिक परिवर्तन और आर्थिक मुक्ति के बसपा का शासनकाल ख़ुद में शासन प्रशासन और अनुशासन की मिसाल है। हमें दुश्मनों की साजिश का शिकार नहीं होना बल्कि संगठित होकर बहुजनों के आत्म-सम्मान एवं स्वाभिमान के मानवतावादी संघर्ष को आगे बढ़ना है।”

(स्रोत: आकाश आनंद X पोस्ट)

Download Suchak App

खबरें अभी और भी हैं...

संक्रमण काल: तरुणावस्था की अग्निपरीक्षा और बहुजन आंदोलन का अमर-उदय

जीवन एक नाट्यशाला है, जहाँ प्रत्येक पात्र को अपनी भूमिका निभाते हुए एक निश्चित 'संक्रमण काल' से गुजरना ही पड़ता है। यह काल न...

बसपा की असली जीत—शोषितों का जगा मनोबल है

भारतीय राजनीति के विशाल मंच पर जहाँ पार्टियाँ सत्ता की चकाचौंध में रंग-बिरंगे नृत्य करती दिखती हैं, वहाँ कांग्रेस का वंशानुगत विरासतवाद, भाजपा का...

पराये धन के सहारे नहीं, बहुजन के सहारे चलती है बसपा – बहनजी का अटल स्वाभिमान

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और उसके संस्थापक-मान्यवर श्री कांशीराम साहेब जी तथा बहनजी द्वारा स्थापित बहुजन आंदोलन की मूल विचारधारा (आम्बेडकरवाद) आत्मनिर्भरता, मान-सम्मान, स्वाभिमान...

कौन सी BAMCEF? मान्यवर साहेब की असली – या ब्राह्मणवादी वित्त पोषित नकली?

आज बहुजन संगठनों की महामारी में, जब बहुजन समाज के कानों में 'बामसेफ' का नाम गूँजता है, तो हृदय में एक अनिवार्य प्रश्न उदित...

न बिकने वाला बहुजन: मान्यवर साहेब का अमर मंत्र, बसपा का अटल संकल्प

बहुजन आन्दोलन के महान प्रणेता, मान्यवर श्री कांशीराम साहेब का वह उद्घोष आज भी बहुजन हृदय में गूँजता है—एक ऐसा संदेश जो न केवल...

कठोर पत्थर, अमर संदेश: बहनजी का इतिहास-लेखन

जब इतिहास के पन्नों को मिटाने की साजिशें रची जाती हैं, तब पत्थर बोल उठते हैं। वे पत्थर जो न केवल कठोर होते हैं,...

चमारों की चेतना: आग से राख, राख से सिंहासन

'चमारों की इतनी जुर्रत!चमार राजनीति करेगा!चमार भाषण सुनाएगा!चमार देश चलाएगा!यह कैसा कलियुग आ गया!' यह बात 1980 के मध्य दशक की है। बहुजन समाज पार्टी...

डीग में बसपा का संगठन समीक्षा एवं प्रशिक्षण शिविर, राजस्थान में मजबूती का संकल्प

डीग (भरतपुर), 30 सितंबर 2025 — बहुजन समाज पार्टी द्वारा आज विधानसभा स्तरीय संगठन समीक्षा एवं प्रशिक्षण शिविर का आयोजन नगर (डीग) में किया...

बिहार चुनाव 2025: BSP की तैयारी पूरी समीक्षा बैठक में महत्वपूर्ण फैंसलें

बिहार चुनाव: आगामी कुछ महीनों में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) ने चुनावी रणनीति को अंतिम रूप...

130वें संविधान संशोधन बिल पर मायावती का तीखा हमला, कहा- “लोकतंत्र होगा कमज़ोर”

नई दिल्ली। संसद में कल भारी हंगामे के बीच केंद्र सरकार ने 130वाँ संविधान संशोधन बिल पेश किया. इस पर बहुजन समाज पार्टी (बसपा)...

स्वतंत्र बहुजन राजनीति बनाम परतंत्र बहुजन राजनीति: प्रो विवेक कुमार

"स्वतंत्र बहुजन राजनीति" और "परतंत्र बहुजन राजनीति" पर प्रो विवेक कुमार का यह लेख भारत में दलित नेतृत्व की अनकही कहानी को उजागर करता...

मायावती ने अमेरिकी टैरिफ को बताया ‘विश्वासघाती’, संसद में चर्चा की मांग

Mayawati on Trump: बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) सुप्रीमो मायावती ने अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए गए भारी-भरकम 50 प्रतिशत टैरिफ को लेकर तीखी प्रतिक्रिया...