ओपिनियन: तुम्हें मरे जानवर का मीट खाना छोड़ना चाहिए था, काटे गए जानवर का नहीं

मेरे पिता जी बताते थे, वे जब छोटे थे तो मरे जानवर उठाने और उनका चमड़ा निकालने का काम हमारे वे लोग करते थे जिन्हें जातिव्यवस्था में चमार नाम दिया है. मरे जानवर का चमड़ा निकालने के बाद वे उसका गोश्त काटकर ले जाते थे. मरे जानवर का वे खून घड़े में भरकर ले जाते थे. माँस की लड़ियाँ बनाकर वे सुखा लेते थे और फिर कई दिनों तक खाते थे. कुछ लोग बताते हैं कि बुद्ध ने जीवहत्या की मनाही की थी इसलिए वे मरे जानवर का मीट खाते थे. मेरे विचार से मरे जानवर का गोश्त खाने के पीछे ग़रीबी थी. जातिव्यवस्था में जिन्हें “अछूत” घोषित किया गया है, उनसे आय के सारे साधन छीन लिए गए थे. जिसने भी जातीय पेशे के अलावा दूसरा पेशा अपनाने की कोशिश की उसकी या तो हत्या कर दी गई या फिर उसे बेरहमी से पीटा गया. अंग्रेजी शासन के दौरान जब उन्हें पीटना या उनकी हत्या करना आसान न रहा तो तमाम पिछड़ी जातियों को अपने साथ जोड़कर उनका बहिष्कार कर दिया गया. इस बहिष्कार से उनका दूसरा धन्धा चौपट कर दिया गया. इस तरह उन्हें फ़िर से उसी पेशे पर लौटना पड़ा जो पेशा जातिव्यवस्था ने उन्हें सौंपा था.

अछूत घोषित किए गए लोगों को सौंपे गए पेशों की एक ख़ास बात यह भी थी कि उन पेशों से इन्हें नक़द पैसे नहीं दिए जाते थे बल्कि रोटी या फिर फ़सल का एक हिस्सा दिया जाता था. नक़द पैसे न होने की वजह से ये अपने भोजन के लिए पूरी तरह से उन पर निर्भर रहते थे जिनके यहाँ ये काम करते थे. अपनी मर्ज़ी का भोजन करने के लिए इनके पास पैसे न थे. मेरे विचार से इसीलिए ये मरे जानवर का मीट खाने को मजबूर थे.

कई ऐसी घटनाएं बताती हैं कि इन्हें भैंस जैसे बड़े जानवर पालने तक की इजाज़त नहीं थी. अगर इन्हें बड़े जानवर पालने की आजादी होती तो भी ये मरे जानवर का मीट स्वीकार नहीं करते.

हमारे फेसबुक मित्र कुरील जी बताते हैं कि जब वे छोटे थे तो उनके परिवार में मरे जानवर का मीट खाया जाता था. उस समय घर में कबीरपंथी कुछ बाबा आए और उन्होंने परिवार के 10-12 लोगों को कण्ठी-माला पहनाकर माँस खाने से मना कर दिया. आर. जी. कुरील जी ने जब बाबासाहब डॉ अम्बेडकर, पेरियार, ललई सिंह और रामस्वरूप वर्मा जैसे लोगों को पढ़ा तो उन्होंने माँसाहार शुरू कर दिया.

मेरे विचार से हमारे जिन लोगों को जातिव्यवस्था में चमार से शामिल किया गया है, उनको मरे जानवर का मीट छोड़ना चाहिए था, मांसाहार नहीं छोड़ना चाहिए था. माँसाहार छोड़ देने से अछूत घोषित की गई जातियों में खानपान का अंतर आ गया. खानपान में आए इस अंतर के कारण इनके बीच वैवाहिक संबंध और मुश्किल हो गए हैं.

जातिव्यवस्था बरगद के पेड़ की तरह है. यह जितना ऊपर से विशाल दिखाई देती है उतनी ही ये छुपी हुई है. ठीक बरगद की जड़ों की तरह…

अछूत घोषित किए गए लोगों के बीच जाति ख़त्म नहीं हो पा रही है उसका एक बड़ा कारण उनके बीच भोजन का अंतर भी है. दुनिया के तमाम देशों में लोग एक हैं, इसका एक बड़ा कारण उनका एक खानपान है.

(लेखक: स्टिफन फ्लेमिंग; ये लेखक निजी विचार हैं.)

Download Suchak App

खबरें अभी और भी हैं...

बहुजन की ज्वलंत ज्योति: बहनजी का ओज, बसपा का अटल वैभव

जब जगतगुरु संत शिरोमणि गुरु रैदास की जयंती पर गुरु बाबा रैदास की प्रतिमा/चित्र के सम्मुख समाजवादी पार्टी, श्री अखिलेश यादव और इनके उद्दंड...

बहुजन मिशन के योद्धा की अनिवार्य त्रिवेणी: W = T₁ × T₂ × T₃

मिशन (बहुजन समाज पार्टी) के सच्चे कार्यकर्ता की पहचान एक सरल किंतु गहन सूत्र में निहित है—W = T₁ × T₂ × T₃। यह...

चमचा वर्ग: बहुजन आंदोलन का सबसे खतरनाक दुश्मन

बहुजन आंदोलन की राह हमेशा काँटों भरी रही है। कोई भी बड़ा सृजनात्मक और सकारात्मक बदलाव, चाहे वह सामाजिक हो, सांस्कृतिक हो या राजनैतिक,...

संक्रमण काल: तरुणावस्था की अग्निपरीक्षा और बहुजन आंदोलन का अमर-उदय

जीवन एक नाट्यशाला है, जहाँ प्रत्येक पात्र को अपनी भूमिका निभाते हुए एक निश्चित 'संक्रमण काल' से गुजरना ही पड़ता है। यह काल न...

आर्थिक आत्मनिर्भरता: बहुजन आंदोलन की ताकत

बहुजन समाज पार्टी के मिशन में एक छोटी-सी बात बार-बार दोहराई जाती है, लेकिन उसका गहरा अर्थ बहुत कम लोग समझ पाते हैं। जो...

प्रश्नों की हत्या और ईश्वर का भ्रम

मानव-मन की सबसे गहन जिज्ञासा वह नहीं है जो तारों की दूरी मापती है, न ही वह जो समुद्र की गहराई को छूने की...

मान्यवर साहेब की अमर त्रयी: बहुजन समाज, बसपा और बहनजी

मान्यवर श्री कांशीराम साहेब भारतीय राजनीति और सामाजिक परिवर्तन के इतिहास में एक ऐसे दार्शनिक के रूप में उभरे, जिन्होंने दबे-कुचले वर्गों को सशक्त...

‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’: बहन मायावती जी का दर्शन

भारतीय राजनीति और समाज सुधार के इतिहास में कुछेक व्यक्तित्व ऐसे हुए हैं जिन्होंने न केवल अपने ऐतिहासिक कार्यों एवं विचारों से समाज को...

बसपा की असली जीत—शोषितों का जगा मनोबल है

भारतीय राजनीति के विशाल मंच पर जहाँ पार्टियाँ सत्ता की चकाचौंध में रंग-बिरंगे नृत्य करती दिखती हैं, वहाँ कांग्रेस का वंशानुगत विरासतवाद, भाजपा का...

पराये धन के सहारे नहीं, बहुजन के सहारे चलती है बसपा – बहनजी का अटल स्वाभिमान

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और उसके संस्थापक-मान्यवर श्री कांशीराम साहेब जी तथा बहनजी द्वारा स्थापित बहुजन आंदोलन की मूल विचारधारा (आम्बेडकरवाद) आत्मनिर्भरता, मान-सम्मान, स्वाभिमान...

कौन सी BAMCEF? मान्यवर साहेब की असली – या ब्राह्मणवादी वित्त पोषित नकली?

आज बहुजन संगठनों की महामारी में, जब बहुजन समाज के कानों में 'बामसेफ' का नाम गूँजता है, तो हृदय में एक अनिवार्य प्रश्न उदित...

न बिकने वाला बहुजन: मान्यवर साहेब का अमर मंत्र, बसपा का अटल संकल्प

बहुजन आन्दोलन के महान प्रणेता, मान्यवर श्री कांशीराम साहेब का वह उद्घोष आज भी बहुजन हृदय में गूँजता है—एक ऐसा संदेश जो न केवल...