एन दिलबाग सिंह की बात: पढ़े-लिखे भारत में लिंचिंग का विचार कहाँ से आया

आज के पढ़े लिखे भारत में लिंचिंग का विचार कहाँ से आया होगा. इसके लिए कही अमेरिका या लन्दन जाने की ज़रुरत नही है. देश मे तो भगवान की दया से लिंचिंग के जश्न सदियों तक मनाये गए है. सती प्रथा क्या थी, क्या धर्म के अंधे समाज ने जिन औरतों के पति किसी भी कारणवश मर गए उनको धतुरा पिला-पिला के लिंचिंग नही की?

अब कोई ये ना कह देना की वो तो अपनी मर्जी से मरने के लिये आग मे धतुरा पीकर खुद बैठ जाती थी | आग की लपटो ने जब धतुरे के नशे को कम किया, तब वो चिखी भी थी, रोई भी थी, दर्द मे करहाई भी थी लेकिन लिंचिंग का जश्न मनाते समाज ने उनको अपने लठ और डण्डों के बल पर फिर से आग मे ढ़केला था.

डायन बताकर किसी विधवा और अकेली औरत की मिलकर लिंचिंग करना और बाद मे उनकी जमीन पर भगवान की दया से कब्जा करना आज भी तो खबर सुनने को मिल ही जाती है. ये लिंचिंग नाम का कलंक तो हमारी धरोहर रही है, बस इसके नाम अलग-अलग रहे है. लिंचिंग के और भी नाम है, यकीन ना हो तो उस बाप से पूछिये ज़िसकी बेटी की लिंचिंग दहेज के लालचियों ने कर दी है.

या उस दलित आदिवासी युवाओं के उन परिवार वालों से पूछिये ज़िसकी हत्या सिर्फ इसिलिये कर दी जाती है क्योकि उसने मुँछो पर ताव देना शुरू कर दिया था, घोड़ी पर बैठकर बारात निकाली थी, परीक्षा मे अव्वल आ गया था, पहलवानी मे किसी जातिवादी को पटक आया था या अपनी दिहाड़ी मजदुरी के पैसे मांगने पर गुस्सा आने पर कई जातिवादीयों ने बुरी तरह से मारा था.

लिंचिंग तो हमारी संस्कृति का अटूट हिस्सा रहा है. पुलिस थानों की भी लिंचिंग देखनी है तो सत्य घटनाओं पर आधारित जय भीम फिल्म मे एक आदिवासी युवक की लिंचिंग भी देख सकते हो.

समाज आज भी लिंचिंग का समर्थन बड़े ही दुस्साहस के साथ करता ही जा रहा है, शायद इसिलिये ही देश की अधिकतर बलात्कार पीड़िता आत्महत्या करने की सोचती है और अमेरिका या लन्दन आदि मे अधिकतर बलात्कार पीड़िता पुलिस थाने मे F.I.R कराने के लिये जाती है. जब सीता की अग्नि परीक्षा यानि ज़िन्दा जलने की प्रेरणा या फिर कोई ऐरा-गैरा अगर सीता के चरित्र पर सवाल उठा दे, तो एक गर्भवती महिला तक को मरने के लिए जंगल मे छोड़ देते है.

इन्ही धार्मिक विचारों से भारत मे औरतों या लड़कियों को आत्महत्या नाम की सामाजिक लिंचिंग को स्वीकार करने की प्रेरणा मिलती है. इसिलिये लिंचिंग पर झूठे आसु ना बहाए कोई, ये तुम्हारी सोच से मेल नही खाती. औरते तो अपनी साड़ी कम्पिटीशन और करवा चौथ से आगे सोचना ही नही चाहती, कमाल है.

(लेखक – एन दिलबाग सिंह: यह लेखक के निजी विचार हैं)

Download Suchak App

खबरें अभी और भी हैं...

बहुजन की ज्वलंत ज्योति: बहनजी का ओज, बसपा का अटल वैभव

जब जगतगुरु संत शिरोमणि गुरु रैदास की जयंती पर गुरु बाबा रैदास की प्रतिमा/चित्र के सम्मुख समाजवादी पार्टी, श्री अखिलेश यादव और इनके उद्दंड...

बहुजन मिशन के योद्धा की अनिवार्य त्रिवेणी: W = T₁ × T₂ × T₃

मिशन (बहुजन समाज पार्टी) के सच्चे कार्यकर्ता की पहचान एक सरल किंतु गहन सूत्र में निहित है—W = T₁ × T₂ × T₃। यह...

चमचा वर्ग: बहुजन आंदोलन का सबसे खतरनाक दुश्मन

बहुजन आंदोलन की राह हमेशा काँटों भरी रही है। कोई भी बड़ा सृजनात्मक और सकारात्मक बदलाव, चाहे वह सामाजिक हो, सांस्कृतिक हो या राजनैतिक,...

आर्थिक आत्मनिर्भरता: बहुजन आंदोलन की ताकत

बहुजन समाज पार्टी के मिशन में एक छोटी-सी बात बार-बार दोहराई जाती है, लेकिन उसका गहरा अर्थ बहुत कम लोग समझ पाते हैं। जो...

प्रश्नों की हत्या और ईश्वर का भ्रम

मानव-मन की सबसे गहन जिज्ञासा वह नहीं है जो तारों की दूरी मापती है, न ही वह जो समुद्र की गहराई को छूने की...

मान्यवर साहेब की अमर त्रयी: बहुजन समाज, बसपा और बहनजी

मान्यवर श्री कांशीराम साहेब भारतीय राजनीति और सामाजिक परिवर्तन के इतिहास में एक ऐसे दार्शनिक के रूप में उभरे, जिन्होंने दबे-कुचले वर्गों को सशक्त...

‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’: बहन मायावती जी का दर्शन

भारतीय राजनीति और समाज सुधार के इतिहास में कुछेक व्यक्तित्व ऐसे हुए हैं जिन्होंने न केवल अपने ऐतिहासिक कार्यों एवं विचारों से समाज को...

बसपा की असली जीत—शोषितों का जगा मनोबल है

भारतीय राजनीति के विशाल मंच पर जहाँ पार्टियाँ सत्ता की चकाचौंध में रंग-बिरंगे नृत्य करती दिखती हैं, वहाँ कांग्रेस का वंशानुगत विरासतवाद, भाजपा का...

पराये धन के सहारे नहीं, बहुजन के सहारे चलती है बसपा – बहनजी का अटल स्वाभिमान

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और उसके संस्थापक-मान्यवर श्री कांशीराम साहेब जी तथा बहनजी द्वारा स्थापित बहुजन आंदोलन की मूल विचारधारा (आम्बेडकरवाद) आत्मनिर्भरता, मान-सम्मान, स्वाभिमान...

कौन सी BAMCEF? मान्यवर साहेब की असली – या ब्राह्मणवादी वित्त पोषित नकली?

आज बहुजन संगठनों की महामारी में, जब बहुजन समाज के कानों में 'बामसेफ' का नाम गूँजता है, तो हृदय में एक अनिवार्य प्रश्न उदित...

न बिकने वाला बहुजन: मान्यवर साहेब का अमर मंत्र, बसपा का अटल संकल्प

बहुजन आन्दोलन के महान प्रणेता, मान्यवर श्री कांशीराम साहेब का वह उद्घोष आज भी बहुजन हृदय में गूँजता है—एक ऐसा संदेश जो न केवल...

‘समाज का कार्य, समाज के धन से ही हो सकता है, व्यक्तिगत से नहीं’ – बसपा आन्दोलन की आत्मनिर्भरता का अमर सूत्र

बहुजन आन्दोलन की आत्मनिर्भरता का मूल मन्त्र— "समाज का कार्य समाज के धन से ही सम्पन्न होता है, व्यक्तिगत से नहीं।" भारतीय सामाजिक-राजनीतिक परिदृश्य में कुछ...