30.5 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026

मान्यवर साहेब की अमर त्रयी: बहुजन समाज, बसपा और बहनजी

मान्यवर श्री कांशीराम साहेब भारतीय राजनीति और सामाजिक परिवर्तन के इतिहास में एक ऐसे दार्शनिक के रूप में उभरे, जिन्होंने दबे-कुचले वर्गों को सशक्त बनाने के लिए जीवन भर संघर्ष किया। उनकी सोच और कार्यशैली में गहन अनुसंधान, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और अटूट समर्पण का अद्भुत समन्वय था। यदि हम उनके दर्शन—बहुजनवाद—को ज्यामिति की भाषा में समझें, तो यह एक ऐसे त्रिभुज की तरह है जिसके तीन शीर्ष हैं—बहुजन समाज, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और बहन मायावती जी (बहनजी)। इस त्रिभुज के केन्द्रक स्वयं मान्यवर साहेब हैं, जो इन तीन अवयवों को एकजुट रखते हुए बहुजन आंदोलन को दिशा प्रदान करते हैं। यह त्रिभुज न केवल सामाजिक परिवर्तन का प्रतीक है, बल्कि एक ऐसी मजबूत संरचना है जो असमानता की दीवारों को तोड़ने व समतामूलक समाज सृजन के लिए बनी है। इस लेख में हम मान्यवर साहेब की तीन महत्वपूर्ण खोजों का विस्तृत विश्लेषण करेंगे, जो मान्यवर साहेब की विरासत को अमर बनाती हैं।

बहुजन समाज की अवधारणा: एक वैज्ञानिक अनुसंधान की उपज

मान्यवर श्री कांशीराम साहेब की सबसे पहली और मौलिक खोज ‘बहुजन समाज’ की अवधारणा है, जो भारतीय समाज की जड़ों में व्याप्त जातिगत असमानता को चुनौती देती है। यह अवधारणा महज एक नारा नहीं, बल्कि गहन शोध—पाँच सिद्धांत एवं दस सूत्र—और चिंतन—बहुजनवाद—का परिणाम है। 1973 से 1978 तक के पांच वर्षों में, मान्यवर साहेब ने इस दर्शन को आकार देने के लिए अथक प्रयास किया। उन्होंने बामसेफ (बैकवर्ड एंड माइनॉरिटी कम्युनिटीज एम्प्लॉयी फेडरेशन) और डीएस-4 (दलित शोषित समाज संघर्ष समिति) जैसे संगठनों के माध्यम से समाज के बहुसंख्यक लेकिन वंचित वर्गों—दलितों,आदिवासियों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों—को एकजुट करने का बीज बोया जो अंततः बहुजन समाज पार्टी के रूप में फलित हुआ।

इस अवधारणा का मूल मंत्र है कि भारत की 85% आबादी बहुजन है, जो सदियों से 15% अभिजात वर्ग के शोषण का शिकार रही है। मान्यवर साहेब ने इसे वैज्ञानिक रूप से विश्लेषित किया, जिसमें सामाजिक, सांस्कृतिक, साहित्यिक, आर्थिक और राजनीतिक आयाम शामिल थे। उन्होंने देखा कि बहुजन समाज की एकता ही शोषण के चक्र को तोड़ सकती है। यह खोज बाबासाहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों से प्रेरित थी, लेकिन मान्यवर साहेब ने इसे व्यावहारिक रूप दिया। बहुजन समाज की अवधारणा—बहुजनवाद: बहुजन हिताय, बहुजन—ने न केवल वंचितों में जागृति पैदा की, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर राजनीतिक शक्ति के रूप में स्थापित करने का मार्ग प्रशस्त किया। यह एक ऐसा दर्शन है जो न्याय—समता, स्वतंत्रता, बंधुत्व और स्वाभिमान पर आधारित है, और आज भी बहुजन आंदोलन के रीढ़ की हड्डी है।

बहुजन समाज पार्टी का गठन: संगठन और सिद्धांतों की मजबूत नींव

बहुजन समाज की अवधारणा को व्यवहारिक रूप देने के लिए मान्यवर साहेब का दूसरा महत्वपूर्ण कार्य है—बहुजन समाज पार्टी (बसपा) का गठन। यह खोज महज एक राजनीतिक दल की स्थापना नहीं थी, बल्कि एक सुनियोजित रणनीति का हिस्सा थी, जो उनके पांच सिद्धांतों और दस सूत्रों पर आधारित है। मान्यवर साहेब के दर्शन—बहुजनवाद—में बहुजन की एकता, आत्मनिर्भरता, राजनीतिक जागृति, सामाजिक परिवर्तन और आर्थिक सशक्तिकरण जैसे कालजयी तत्व शामिल हैं। मान्यवर साहेब ने बहुजन समाज को नवीन दिशा दी, जैसे ‘वोट हमारा, राज तुम्हारा नहीं चलेगा; जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी’ का नारा, जो बहुजन की राजनीतिक भागीदारी को सुनिश्चित करता था।

मान्यवर साहेब ने विभिन्न संगठनों, पत्र-पत्रिकाओं और आंदोलनों से गुजरते हुए 14 अप्रैल 1984 को बसपा की स्थापना की। यह बाबासाहेब डॉ. आंबेडकर की जन्मतिथि पर हुआ, जो प्रतीकात्मक रूप से बाबासाहेब के मिशन को आगे बढ़ाने का संदेश देता है। बसपा का गठन बहुजन समाज को संगठित करने का सशक्त माध्यम बना, जिसने उत्तर प्रदेश जैसे राज्य में राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक, साहित्यिक, सांस्कृतिक, साहित्यिक क्रांति लाई। बसपा ने न केवल चुनावी सफलता हासिल की, बल्कि बहुजन को मुख्यधारा की राजनीति में आत्मनिर्भर तौर पर स्थापित किया। मान्यवर साहेब की यह खोज सिद्ध करती है कि संगठित शक्ति ही परिवर्तन का आधार है। बसपा आज भी बहुजन के अधिकारों की रक्षा करने वाली एकमात्र समर्पित व मजबूत राष्ट्रिय संस्था है, जो मान्यवर साहेब के सिद्धांतों व सूत्रों के आधार पर अनवरत संघर्षरत है।

बहन मायावती जी: सशक्त नेतृत्व की अनमोल खोज

मान्यवर साहेब की तीसरी और सबसे प्रेरणादायक खोज है—बहन मायावती जी का नेतृत्व। बहुजन समाज और बसपा को एक ऐसे सशक्त नेता की आवश्यकता थी जो आंदोलन को नई ऊंचाइयों तक ले जा सके। मान्यवर साहेब ने अपने शोध के दरमियान इस आवश्यकता को पहचाना और सुश्री कुमारी मायावती जी को चुना, जिन्हें संसार ‘बहनजी’ के नाम से जनता है। वे अक्सर कहते थे, “हमारी नेता तो मायावती है, जिसे मैं अभी तैयार कर रहा हूं। उसे मैं इतना बड़ा नेता बनाऊंगा कि लोग उनसे मिलने के लिए घंटों कतार में इंतजार करेंगे।”

यह खोज संयोग नहीं, बल्कि मान्यवर साहेब की दूरदृष्टि का परिणाम थी। उन्होंने बहनजी को राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और वैचारिक रूप से प्रशिक्षित किया। दिलचस्प बात यह है कि जहां कई स्वयंभू तथाकथित नेता मान्यवर साहेब की चौखट पर आए और अपने स्वार्थ सिद्ध के पश्चात् मान्यवर साहेब, बसपा (बहुजन आंदोलन) को छोड़कर चले गए, वहीं बहनजी एक नायाब कोहिनूर की तरह चमकीं। ये इतिहास में दर्ज में है कि मान्यवर साहेब, जो ‘मंडल मसीहा’ के रूप में भी जाने जाते हैं, ने बहनजी के घर की दहलीज पर जाकर उन्हें चुना। आज बहनजी का कद इतना ऊंचा है कि देश में उनके समकक्ष कोई नहीं ठहरता। बहनजी ने बहुजन समाज की अवधारणा सुरक्षित, संरक्षित व संवर्धित ही नहीं किया अपितु इसे विस्तार देते हुए ‘सर्वजन: सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय—की अवधारणा का प्रतिपादन किया, जो समतामूलक समाज सृजन के दिशा में अंतिम ऐतिहासिक कदम कहा जा सकता है, जो समावेशी विकास व राष्ट्रनिर्माण का प्रतीक है।

बहनजी का नेतृत्व मान्यवर साहेब की विरासत को संजोए रखता है—उनके साथ भी और उनके बाद भी। वे बहुजन समाज, बहुजन आंदोलन और बसपा का यशस्वी नेतृत्व कर रही हैं, जो मान्यवर साहेब के दर्शन, उनके पाँच सिद्धांतों और दस सूत्रों पर आधारित है। यह खोज सिद्ध करती है कि सच्चा नेतृत्व जन्म से नहीं, बल्कि सच्चे गुरु के मार्गदर्शन में, समर्पण, निष्ठा और तैयारी से बनता है।

निष्कर्ष: एक अमर दर्शन का त्रिभुज

मान्यवर कांशीराम साहेब का दर्शन इन तीन खोजों—बहुजन समाज, बसपा और बहनजी—के बिना अधूरा है। यह त्रिभुज न केवल सामाजिक परिवर्तन की नींव है, बल्कि एक ऐसी प्रेरणा है जो आने वाली पीढ़ियों को प्रोत्साहित करती रहेगी। मान्यवर साहेब ने साबित किया कि शोषित वर्गों की मुक्ति वैज्ञानिक स्वाभाव, संगठित प्रयास और सशक्त नेतृत्व से ही संभव है। बहनजी के नेतृत्व में बसपा और बहुजन आंदोलन आगे बढ़ रहा है, जो मान्यवर साहेब को सच्ची श्रद्धांजलि है। आइए, हम सब उनके दर्शन से प्रेरित होकर समतामूलक समाज की दिशा में कदम बढ़ाएं।


— लेखक —
(इन्द्रा साहेब – ‘A-LEF Series- 1 मान्यवर कांशीराम साहेब संगठन सिद्धांत एवं सूत्र’ और ‘A-LEF Series-2 राष्ट्र निर्माण की ओर (लेख संग्रह) भाग-1′ एवं ‘A-LEF Series-3 भाग-2‘ के लेखक हैं.)


Buy Now LEF Book by Indra Saheb
Download Suchak App

खबरें अभी और भी हैं...

‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’: बहन मायावती जी का दर्शन

भारतीय राजनीति और समाज सुधार के इतिहास में कुछेक व्यक्तित्व ऐसे हुए हैं जिन्होंने न केवल अपने ऐतिहासिक कार्यों एवं विचारों से समाज को...

बसपा की असली जीत—शोषितों का जगा मनोबल है

भारतीय राजनीति के विशाल मंच पर जहाँ पार्टियाँ सत्ता की चकाचौंध में रंग-बिरंगे नृत्य करती दिखती हैं, वहाँ कांग्रेस का वंशानुगत विरासतवाद, भाजपा का...

पराये धन के सहारे नहीं, बहुजन के सहारे चलती है बसपा – बहनजी का अटल स्वाभिमान

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और उसके संस्थापक-मान्यवर श्री कांशीराम साहेब जी तथा बहनजी द्वारा स्थापित बहुजन आंदोलन की मूल विचारधारा (आम्बेडकरवाद) आत्मनिर्भरता, मान-सम्मान, स्वाभिमान...

कौन सी BAMCEF? मान्यवर साहेब की असली – या ब्राह्मणवादी वित्त पोषित नकली?

आज बहुजन संगठनों की महामारी में, जब बहुजन समाज के कानों में 'बामसेफ' का नाम गूँजता है, तो हृदय में एक अनिवार्य प्रश्न उदित...

न बिकने वाला बहुजन: मान्यवर साहेब का अमर मंत्र, बसपा का अटल संकल्प

बहुजन आन्दोलन के महान प्रणेता, मान्यवर श्री कांशीराम साहेब का वह उद्घोष आज भी बहुजन हृदय में गूँजता है—एक ऐसा संदेश जो न केवल...

‘समाज का कार्य, समाज के धन से ही हो सकता है, व्यक्तिगत से नहीं’ – बसपा आन्दोलन की आत्मनिर्भरता का अमर सूत्र

बहुजन आन्दोलन की आत्मनिर्भरता का मूल मन्त्र— "समाज का कार्य समाज के धन से ही सम्पन्न होता है, व्यक्तिगत से नहीं।" भारतीय सामाजिक-राजनीतिक परिदृश्य में कुछ...

कठोर पत्थर, अमर संदेश: बहनजी का इतिहास-लेखन

जब इतिहास के पन्नों को मिटाने की साजिशें रची जाती हैं, तब पत्थर बोल उठते हैं। वे पत्थर जो न केवल कठोर होते हैं,...

यूजीसी समानता विनियमन 2026: एससी, एसटी और ओबीसी के हितों पर एक गहरा आघात

वर्तमान में सामान्य श्रेणी के बीच इस बात को लेकर शोर है कि इन विनियमनों के कारण उन पर 'फर्जी मामलों' की बाढ़ आ...

क्या भगवान बुद्ध सचमुच क्षत्रिय थे?

क्या सचमुच बुद्ध क्षत्रिय, ठाकुर अथवा राजपूत थे? इसको लेकर अक्सर कई बातें प्रचलन में रहती है लेकिन किसी भी शंकराचार्य ने कभी बुद्ध...

भारतीय सामाजिक व्यवस्था में “ऊँच-नीच” की मानसिकता: एक भयंकर ब्रह्मणी रोग

भारतीय समाज की सबसे गहरी और लगभग अटूट बीमारी उसकी जाति-आधारित ऊँच-नीच की मानसिकता है, जिसे विद्वान व विचारक "ब्रह्मणी रोग" या ब्राह्मणवादी चेतना...

ईश्वर अल्लाह गॉड: नाम की लड़ाई या पहचान का अहंकार?

भारत एक ऐसा देश है जहाँ सदियों से विविध धर्म, भाषाएँ और संस्कृतियाँ एक साथ साँस लेती आई हैं, एक-दूसरे के साथ फलती-फूलती रही...

बाबासाहेब का मिशन: सराय नहीं, संकल्प का दुर्ग है

भारतीय इतिहास में कुछ नाम ऐसे हैं जो सदियों की गुलामी की जंजीरों को तोड़ने के प्रतीक हैं। बाबासाहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर ऐसे ही...