Bhima Koregaon: भीमा कोरेगांव की लढ़ाई क्या है और हमें उसे क्यों याद रखना चाहिए?

...देखा जाए तो भीमा कोरेगांव की लडाई (Battle of Koregaon Bhima) ब्राम्हण और बहुजनो के बीच की थी. बहुजन राजाओं के एक मोर्चा बनने में ब्राम्हण रुकावट पैदा करते थे.

Battle of Bhima Koregaon: भारत के इतिहास में बहूत सारी लडाईया हुई, लेकिन भीमा कोरेगांव की लडाई भारतीय सामाजिक न्याय के इतिहास में सबसे महत्वपूर्ण है. बात उस समय की है जब अशोक द्वारा प्रस्थापित अखंड भारत अनेक खंडित राष्ट्रों में विखंडित हुआ था, मुसलमानी आक्रमण के बाद एक समय भारत एक छत के नीचे फिर से आया. फिर भारत एक बार अंतर्गत संघर्षों में डूब गया. शिवाजी महाराज ने अनेक जातियों को साथ में लाके भारत को फिर से एक छत के नीचे लाने का प्रयास किया. आगे चल कर भारत में मराठा साम्राज्य फैल गया, बाद में वह भी विखंडित हो गया. जब अंग्रेज भारत में आये, तब भारत में सत्ता संघर्ष चरम सीमा पर था.

मराठा साम्राज्य पर पेशवे हावी हो चुके थे, और मराठा राजे अलग-अलग संस्थानों में राज करते हुए विभाजित थे, जैसे बडोदा, ग्वालियर, झांसी, इन्दोर, नागपुर, सतारा, कोल्हापुर, और पूणे. अंग्रेज एक-एक कर सभी संस्थानों को अपने अधिपत्य में ला रहे थे. शिवाजी महाराज के वंशज तो पूरी तरह राजनैतिक शक्ती से दूर थे. पूणे पर पेशवा बाजीराव हावी था. मराठा साम्राज्य जो जातीपाती के खिलाफ था और सही मायने में बहुजन समाज का राज्य था, वह ब्राम्हण पेशवा को रास नहीं आ रहा था. यहा तक की शिवाजीं महाराज को छत्रपती मानने के लिए वह तैयार नहीं थे, और वह महाराज को शूद्र समझते थे.

मराठा साम्राज्य विभाजित होने से, पेशवा ब्राम्हण इस का लाभ उठाते हुए बाकी मराठा संस्थानों को एक साथ नहीं आने देते थे. प्रतापसिंह भोसले सतारा की गद्दी संभालते थे, और अंग्रेजों के खिलाफ संयुक्त मोर्चा निकालने के लिए उन्होंने सभी मराठा संस्थानिक राजाओं को साथ में लाने का एलान किया. लेकिन पूना का पेशवा अंग्रेजों के साथ मिलकर इस मोर्चे को तोडने के लिए तत्पर था. अंग्रेज या ब्राम्हण, इस विकल्प के सामने, प्रतापसिंह भोसले अंग्रेजो के साथ हो कर ब्राम्हण पेशवा के खिलाफ खड़े हुए. पूने में ब्राम्हण पेशवाओ ने मनुस्मृति का राज लाकर, जातीपाती का चलन जारी किया था. नागवंशीय महार जो बौद्धधर्म को मानते थे, उनकी अवस्था पेशवे काल में बहुत बूरी कर दी गई थी.

इस परिपेक्ष में देखा जाए तो भीमा कोरेगांव की लडाई (Battle of Koregaon Bhima) ब्राम्हण और बहुजनो के बीच की थी. बहुजन राजाओं के एक मोर्चा बनने में ब्राम्हण रुकावट पैदा करते थे. भीमा कोरेगांव के युद्ध के बाद पेशवाई याने मनु का शासन खत्म हो गया और पुऩः प्रतापसिंह भोसले का संस्थान बलशाली हो गया. जब प्रताप भोसले ने खुद को छत्रपति बनने की बात की तो ब्राम्हणों ने इस का विरोध किया.

सभी जानते है की 500 महार नागों ने करीब-करीब 28000 पेशवा के सैनिकों को मौत के घाट उतारा. जैसे समाज सुधारक देशमुख कहते हैं की पेशवाई खत्म होने से, 1818 के बाद बहुजन समाज में बहुत विकास हुआ. उनके लिए शिक्षा के दरवाजे खुल गये और अंग्रेजी भाषा में शिक्षा भी उन्हें प्राप्त होने लगी. जो महार नाग सैनिक थे, उनमें शिक्षा का दर 90 प्रतिशत था और महिलाएं भी पढ-लिख सकती थी. 1818- 1858, यह चालिस साल का समय एक स्वर्णिम समय था जहां इस इलाके के बहुजन समाज, विशेषकर महार समाज काफी आगे बढ गया था.

1858 के बाद महार समाज को मिलिट्री के दरवाजे बंद कर दिए गए। यहीं समय है, जहां महात्मा ज्योतिबा फुले ने आधुनिक समय में बहुजन क्रांति की शुरुआत की. अगर भीमा कोरेगांव की लडाई में ब्राम्हण पराजित नहीं होते तो बहुजन समाज का पतन होता और सामाजिक न्याय की लढ़ाई कभी पैदा ना होती.

इस प्रकार भारत के इतिहास में इस का महत्व है.

जो नया संशोधन आ रहा है, वह सिद्ध करता है की तुकाराम महाराज का मराठाधर्म ब्राम्हणधर्म के खिलाफ था. शिवाजी के एक शताब्दी पूर्व, महार समाज के लोग बौद्ध धर्म का पालन करते थे इस के सबूत आज मिलते है. यहा तक की जहां शिवाजी महाराज का जन्म हुआ वहां बौद्ध गुफाएं आज भी मौजूद हैं.

भीमा कोरेगांव का युद्ध यह सांस्कृतिक युद्ध था, इसिलिए इस का महत्व आज भी है.

(लेखक: मंगेश दहिवले; ये लेखक के अपने विचार हैं)

Download Suchak App

खबरें अभी और भी हैं...

बहुजन की ज्वलंत ज्योति: बहनजी का ओज, बसपा का अटल वैभव

जब जगतगुरु संत शिरोमणि गुरु रैदास की जयंती पर गुरु बाबा रैदास की प्रतिमा/चित्र के सम्मुख समाजवादी पार्टी, श्री अखिलेश यादव और इनके उद्दंड...

बहुजन मिशन के योद्धा की अनिवार्य त्रिवेणी: W = T₁ × T₂ × T₃

मिशन (बहुजन समाज पार्टी) के सच्चे कार्यकर्ता की पहचान एक सरल किंतु गहन सूत्र में निहित है—W = T₁ × T₂ × T₃। यह...

चमचा वर्ग: बहुजन आंदोलन का सबसे खतरनाक दुश्मन

बहुजन आंदोलन की राह हमेशा काँटों भरी रही है। कोई भी बड़ा सृजनात्मक और सकारात्मक बदलाव, चाहे वह सामाजिक हो, सांस्कृतिक हो या राजनैतिक,...

संक्रमण काल: तरुणावस्था की अग्निपरीक्षा और बहुजन आंदोलन का अमर-उदय

जीवन एक नाट्यशाला है, जहाँ प्रत्येक पात्र को अपनी भूमिका निभाते हुए एक निश्चित 'संक्रमण काल' से गुजरना ही पड़ता है। यह काल न...

आर्थिक आत्मनिर्भरता: बहुजन आंदोलन की ताकत

बहुजन समाज पार्टी के मिशन में एक छोटी-सी बात बार-बार दोहराई जाती है, लेकिन उसका गहरा अर्थ बहुत कम लोग समझ पाते हैं। जो...

प्रश्नों की हत्या और ईश्वर का भ्रम

मानव-मन की सबसे गहन जिज्ञासा वह नहीं है जो तारों की दूरी मापती है, न ही वह जो समुद्र की गहराई को छूने की...

मान्यवर साहेब की अमर त्रयी: बहुजन समाज, बसपा और बहनजी

मान्यवर श्री कांशीराम साहेब भारतीय राजनीति और सामाजिक परिवर्तन के इतिहास में एक ऐसे दार्शनिक के रूप में उभरे, जिन्होंने दबे-कुचले वर्गों को सशक्त...

‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’: बहन मायावती जी का दर्शन

भारतीय राजनीति और समाज सुधार के इतिहास में कुछेक व्यक्तित्व ऐसे हुए हैं जिन्होंने न केवल अपने ऐतिहासिक कार्यों एवं विचारों से समाज को...

बसपा की असली जीत—शोषितों का जगा मनोबल है

भारतीय राजनीति के विशाल मंच पर जहाँ पार्टियाँ सत्ता की चकाचौंध में रंग-बिरंगे नृत्य करती दिखती हैं, वहाँ कांग्रेस का वंशानुगत विरासतवाद, भाजपा का...

पराये धन के सहारे नहीं, बहुजन के सहारे चलती है बसपा – बहनजी का अटल स्वाभिमान

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और उसके संस्थापक-मान्यवर श्री कांशीराम साहेब जी तथा बहनजी द्वारा स्थापित बहुजन आंदोलन की मूल विचारधारा (आम्बेडकरवाद) आत्मनिर्भरता, मान-सम्मान, स्वाभिमान...

कौन सी BAMCEF? मान्यवर साहेब की असली – या ब्राह्मणवादी वित्त पोषित नकली?

आज बहुजन संगठनों की महामारी में, जब बहुजन समाज के कानों में 'बामसेफ' का नाम गूँजता है, तो हृदय में एक अनिवार्य प्रश्न उदित...

न बिकने वाला बहुजन: मान्यवर साहेब का अमर मंत्र, बसपा का अटल संकल्प

बहुजन आन्दोलन के महान प्रणेता, मान्यवर श्री कांशीराम साहेब का वह उद्घोष आज भी बहुजन हृदय में गूँजता है—एक ऐसा संदेश जो न केवल...