37.7 C
New Delhi
Monday, June 9, 2025

Gadge Maharaj: महान संत गाड़गे बाबा का संदेश देती ये शानदार कविता

सन्त गाडगे जी नमन, करता बारम्बार।
कृपा आपकी देखते, दीन दुखी संसार ।।

भोजन भूखे ही सदा, सब प्यासों को नीर।
वस्त्र दान निर्वस्त्र सब, शिक्षा प्रति गम्भीर।।

अब तो जागो हुआ सवेरा, नही देर तक सोते।
पीछे रह जाओगे दुनिया, दिन बीते फिर रोते।।
नही आलसी होना जीवन, दूर अभी है जाना।
जीवन आगे बढते रहना, दुख रहते मुस्काना।।
दुख ही पाते निर्धन दुनिया, दूर गरीबी करना।
इसकी खातिर शिक्षा लेनी, चाहे भूखो मरना।।

दुनिया से जाना ही इक दिन, हो ज्ञानी अज्ञानी।
दुर्जन साधु सभी ही जाना, हो निर्धन धनमानी।।
याद उन्ही की आती सबको, बोली सुंदर बानी।
परहित करता रहता जीवन, हो जानी अंजानी।।
दो पल के इस जीवन मे ही, उम्र शान से जीना।
खुद के संग खुशी सब देना, रहा गैर दुख पीना।।

अन्न सभी भूखों को देना, पानी प्यास पिलाना।
वस्त्रदान निर्वस्त्र मिले जो, शिक्षा सभी दिलाना।।
बेघर जीवन आश्रय उनको, अंधा राह दिखाना।
रोगी अति उपचार कराना, बेजुबान हित जाना।।
नही नाम हित चोरी करना, जीवन सदा बचाना।
स्वाभिमान ही जिंदा रखना, निर्बल वीर बनाना।।

जीवन मिलता मानव जीते, पशु पक्षी जग जैसे।
खानपान निब्बान जनन में, दिखते सबको वैसे।।
अन्तर जो है पशु मानव में, तुमको रहे दिखाना।
कैसे सब हित जीवन जीना, रहे तुम्हे समझाना।।
अन्यायी का साथ न देना, सिर न सदा झुकाना।
स्वाभिमान हित सदा लड़ाई, रहे अमरता पाना।।

शिक्षा सबको बहुत जरूरी, सदा ध्यान ये रखना।
भोजन रखो हथेली खाओ, मगर सदा ही पढना।।
शिक्षा से सब कुछ मिल जाए, भेदभाव जो भूले।
पाखंडो से अधिक किनारा, आसमान जग छूले।।
कैसे सबको जीवन जीना, रहती सभी सिखाती।
छल आडम्बर छुआछूत से, सबको रही बचाती।।

भोजन रखो हथेली खाओ, मगर ध्यान है पढना।
नही फंसो पाखंड कभी भी, जीवन आगे बढना।।
ईश धर्म चक्कर मत पड़ना, ज्ञानवान सब बनना।
साफ सफाई रखना जीवन, नही रोग सब सनना।।
अन्धभक्ति मुरझाना जीवन, विज्ञानी पथ चलना।
अपने अधिकारो को जानो, न्याय रहे ही मिलना।।

हो काबिल हित सबका करना, नही खुदी पे मरना।
याद रखेगी तुमको दुनिया, सुख जीवन बस भरना।।
नही दिखे जग मानव भूखा, सदा ध्यान तुम रखना।
प्यासा नही मरे जग जीवन, नीर स्वच्छ जग भरना।।
भूखो को नित भोज ही देना, नीर प्यास पिलवाना।
जो निर्धन जग अच्छी शिक्षा, ध्यान रखो दिलवाना।।

चाहत देना रही बुद्ध की, अमर भीम बलिदानी की।
फुले गाडगे साहू दुनिया, अति अशोक मरदानी की।।
जो भी पाया दिया विश्व को, नही भेद जग जानी है।
अमर विश्व मे हुए सभी ही, दुनिया आज दिवानी है।।
मेरी चाहत बनूँ बुद्ध सम, सब खुशिया जग दे जाऊँ।
कष्ट सदा दुनिया जो दिखता, दूर सभी को करवाऊँ।।

(रचनाकार: बुद्ध प्रकाश बौद्ध, जिला सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश)

Download Suchak App

खबरें अभी और भी हैं...

प्रतिभा और शून्यता: चालबाज़ी का अभाव

प्रतिभा का वास्तविक स्वरूप क्या है? क्या वह किसी आडंबर या छल-कपट में लिपटी होती है? क्या उसे अपने अस्तित्व को सिद्ध करने के...

कविता: सोचो, क्या होता तब… दीपशिखा इंद्रा

सोचो, क्या होता तब... जब मनुवादी व्यवस्था आज भी नारी समाज पर थोप दी जाती? क्या वह छू पाती आसमान? क्या देख पाती कोई...

पुस्तक समीक्षा: “बहुजन सरोकार (चिंतन, मंथन और अभिव्यक्तन)”, प्रो विद्या राम कुढ़ावी

प्रो. विद्या राम कुढ़ावी एक ऐसे साहित्यकार हैं, जिन्होंने लेखनी को केवल भावनाओं की अभिव्यक्ति तक सीमित नहीं रखा, बल्कि उसे समाज के उत्पीड़ित,...

दलित साहित्य और बसपा: प्रतिरोध से सृजन की संनाद यात्रा

दलित साहित्य और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) भारतीय समाज में शोषित वर्गों के उत्थान और उनकी आवाज को सशक्त करने के दो प्रभावशाली माध्यम...

बहुजन क्रांति: संकल्प से विजय तक

बहुजन हुंकार उठी क्षितिज से,गूंज उठा नील गगन।सत्ता सिंहासन से बात बनेगी,संकल्प लिया हर बहुजन।। बुद्ध रैदास कबीर का ज्ञान अपार,काशी बहना ने किया खूब...

कविता: बहुजन का उदय

बहुजन का उदय कांग्रेस ने वादे किए, पर भूल गई सब काम,भाजपा भी छलती रही, सबने किया अत्याचार,मनुवाद की जंजीरों में, बंधा रहा बहुजन समाज।बाबासाहेब...

कविता: ऐसी थी बहना की सरकार

चहुँ ओर थी शांति,सब थे खुशहाल,गुंडे काँपे थर-थर,थी जब बहना की सरकार। ईख की कीमत हुई थी दोगुनी,किसानों ने देखा था चमत्कार,वजीफ़ा सबको मिलने लगा,स्कूल...

कविता: उम्मीदों का आकाश

उम्मीदों का आकाश उम्मीदों का आकाश उठा,एक नया सूरज चमक पड़ा।वंचितों की आँखों में सपने,हर दिल में हौसला खड़क पड़ा। तेज़ हैं, तर्रार हैं,शोषितों की ललकार...

कविता: बहनजी – जीवन चरित्र को बयां करती एक शानदार कविता

बहनजी संघर्षों की प्रतिमूर्ति,ममता की मूरत,परिवर्तन की चेतना,बहुजनों की सूरत। चप्पल घिसीं, राहें फटीं,फिर भी बढ़ती रहीं अडिग,हर गली, हर चौखट जाकर,जगाया स्वाभिमान निष्कलंक। बिखरे सपनों को...

कविता: ‘जय भीम’ का अद्भुत नारा

हिल उठे जग सारा, कांप उठे पर्वत माला ।नील गगन में गूँज उठे जब, जय भीम का अद्भुत नारा ।।गांव से लेकर संसद तक,सर...

किस्सा कांशीराम का #16: एक वोट और एक नोट की कहानी

1988 में इलाहबाद संसदीय सीट का उपचुनाव हुआ. वहां से मान्यवर साहब ने अपना नामांकन भरा. जहाँ एक तरफ कांग्रेस पार्टी मैदान में थी...

फूलन देवी की कहानी कविता की जुबानी: नारी गौरव फूलन बौद्ध को सादर नमन

फूलन देवी के शहादत दिवस पर कवि बुद्ध प्रकाश बौद्ध जी ने अपनी कविता के माध्यम से फूलन देवी को नमन किया है. उनकी...