एन दिलबाग सिंह का कॉलम: बसपा का अकेले चुनाव लड़ना

बसपा देश की पहली ऐसी पार्टी है जो अकेले चुनाव लड़ने से कभी नही डरी, अकेले चुनाव लड़ने मे सबसे आगे है. वो डरते इसीलिए नही है कि लड़ाई विचारधारा के लिए है, अम्बेड़करवादी विचारधारा के प्रचार-प्रसार ने पार्टी ने गाँधी, वामपंथ, हिन्दुत्व आदि से हटकर अपनी एक अलग पहचान बना ली है.

अनेक दलों ने सौदेबाजी में एक-एक दो-दो सीटें तो अपनी जाति की गिनती बताकर भले ही बड़ी पार्टियों से गठबंधन करके जीत ली हो, लेकिन वो कल भी अपाहिज थे वो आज भी अपाहिज ही हैं. जो गिरने से डरेगा वो पैरों पर कैसे चलेगा?

यूपी विधानसभा 2022 के परिणाम देखकर बहुत से लोग कहते पाये गए हैं कि बसपा के साथ सिर्फ जाटव यानि चमार मतदाता ही बचे हैं. वो ज्यादा बचे हैं क्योंकि उनकी संख्या बाकी दलित जातियों में बहुत अधिक है लेकिन कोरोना काल में बंदिशों के बीच हुए 2022 वाले चुनावों में मीडिया व सोशल मीडिया द्वारा पैदा किये गए डर और अफवाहों में जाटव भी खूबब भागे हैं. यकीन न हो तो आंकड़ों का विश्लेषण करके देखो, समय लगेगा लेकिन बहुत कुछ सीखने को भी मिलेगा.

जिनकी नजरों में मान्यवर के प्रति श्रद्धा है, वो रूके हुए हैं, वो कहीं जाने वाले भी नही है. डॉ अम्बेड़कर सिर्फ चमारों के घरों तक ही नही पहुँचे हैं, वो वाल्मीकी, पासी, पासवान, धोबी, खटीक, धानक, रेगर के साथ-साथ कम या ज्यादा पिछड़ों के घरों तक भी पहुँचे ही हैं, उनके विचारों की समझ आज मुस्लिम व अन्य समाजों में भी धीरे-धीरे पहुँच बना रही है.

पश्चिम यूपी मे दलितों में जाटव सबसे ज्यादा प्रतिशत में पाये जाते हैं, एक बार आकड़ों पर नजर फिरा लो, जाटव बाहुल्य बूथों पर भी बसपा तीसरे नम्बर पर है पश्चिम युपी में.  जाटव फितूर से बाहर निकलो, देश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी और महापुरुषों के विचारधाराओं को फैलाने वाली बसपा का जाटवीकरण करके भी आप लोगों ने कहीं-कहीं आपसी बंधन को बहुत कमजोर कर दिया है. जाटवों की दादागिरी का बाकी दलितों में भय दिखाकर आसानी से बसपा से तोड़ा भी गया है.

फितूर से बाहर निकलिये, जहाँ जाटव नही हैं वहाँ भी बसपा का झंडा उठाने वाले मजबूत इरादों वाले लोग आज भी खड़े हैं. बसपा का वोटर जम्मू-कश्मीर से केरल तक है, कर्नाटक से तेलंगाना तक है, गुजरात से पश्चिम बंगाल तक है, महाराष्ट्र से छत्तीसगढ़ तक है, मध्यप्रदेश से तमिलनाडु तक है, राजस्थान से आसाम तक है, युपी तक इसको बांधने की भुल न करो, यूपी तो इसका हैडक्वार्टर है, इसकी प्रेरणास्थली है.

सत्ता पाना बकवास करने जितना आसान काम नही होता, बकवास और बड़बोलेपन से सिवाय नुकसान के कुछ नही होना हैं. यकीन ना हो तो देख लो, बड़बोलेपनों के बाद भी, साल भर खूब मुँछ मरोड़ने पर भी एक पार्टी के उम्मीदवारों को 500-700 वोट भी मुश्किल से नसीब हुए थे. जबकि उनके जय भीम की गूँज से कई बार अंतरिक्ष में मंगलयान भी हड़बड़ा गया था. यूपी के जाटवों को बड़े भाई का दर्जा मिला है, इस सम्मान को सम्भालना सीखो. हवा में उड़ना बंद करके लम्बी लकीर खींचों ताकि नया इतिहास बन पाये, खुद धीरे-धीरे दलाली के कीचड़ में फंसते जाओगे तो फिर इतिहास में पढ़ते रहना कि दलितों ने किसी दौर मे स्वतंत्र राजनीति करके सत्ता के शिखर तक पैंठ बनाई थी लेकिन, फिर बसपा रूपी जहाज को डूबोने के लिए खुद ही रोज जहाज में छेद करने निकल पड़ते थे.

Download Suchak App

खबरें अभी और भी हैं...

बहुजन की ज्वलंत ज्योति: बहनजी का ओज, बसपा का अटल वैभव

जब जगतगुरु संत शिरोमणि गुरु रैदास की जयंती पर गुरु बाबा रैदास की प्रतिमा/चित्र के सम्मुख समाजवादी पार्टी, श्री अखिलेश यादव और इनके उद्दंड...

बहुजन मिशन के योद्धा की अनिवार्य त्रिवेणी: W = T₁ × T₂ × T₃

मिशन (बहुजन समाज पार्टी) के सच्चे कार्यकर्ता की पहचान एक सरल किंतु गहन सूत्र में निहित है—W = T₁ × T₂ × T₃। यह...

मनुवादी सत्ता-चक्र से मुक्ति का स्वर्णिम पथ: बसपा का सामाजिक क्रांति-आह्वान

भारत की राजनीति के विशाल अखाड़े में एक अद्भुत सत्य उभरकर सामने आया है। भाजपा का वोट-बैंक, जैसे कोई प्राचीन हिमालय, अटल और अविचल...

चमचा वर्ग: बहुजन आंदोलन का सबसे खतरनाक दुश्मन

बहुजन आंदोलन की राह हमेशा काँटों भरी रही है। कोई भी बड़ा सृजनात्मक और सकारात्मक बदलाव, चाहे वह सामाजिक हो, सांस्कृतिक हो या राजनैतिक,...

संक्रमण काल: तरुणावस्था की अग्निपरीक्षा और बहुजन आंदोलन का अमर-उदय

जीवन एक नाट्यशाला है, जहाँ प्रत्येक पात्र को अपनी भूमिका निभाते हुए एक निश्चित 'संक्रमण काल' से गुजरना ही पड़ता है। यह काल न...

आर्थिक आत्मनिर्भरता: बहुजन आंदोलन की ताकत

बहुजन समाज पार्टी के मिशन में एक छोटी-सी बात बार-बार दोहराई जाती है, लेकिन उसका गहरा अर्थ बहुत कम लोग समझ पाते हैं। जो...

प्रश्नों की हत्या और ईश्वर का भ्रम

मानव-मन की सबसे गहन जिज्ञासा वह नहीं है जो तारों की दूरी मापती है, न ही वह जो समुद्र की गहराई को छूने की...

मान्यवर साहेब की अमर त्रयी: बहुजन समाज, बसपा और बहनजी

मान्यवर श्री कांशीराम साहेब भारतीय राजनीति और सामाजिक परिवर्तन के इतिहास में एक ऐसे दार्शनिक के रूप में उभरे, जिन्होंने दबे-कुचले वर्गों को सशक्त...

‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’: बहन मायावती जी का दर्शन

भारतीय राजनीति और समाज सुधार के इतिहास में कुछेक व्यक्तित्व ऐसे हुए हैं जिन्होंने न केवल अपने ऐतिहासिक कार्यों एवं विचारों से समाज को...

विविधता बनाम मानसिकता: पूर्वोत्तर और राष्ट्रीय एकता की चुनौती

मालवीय नगर की घटना, नस्लीय पूर्वाग्रह और जातिवादी सोच के संदर्भ में सामाजिक आत्ममंथन भारत विविधताओं का देश है। यहाँ भाषा बदलती है तो...

बसपा की असली जीत—शोषितों का जगा मनोबल है

भारतीय राजनीति के विशाल मंच पर जहाँ पार्टियाँ सत्ता की चकाचौंध में रंग-बिरंगे नृत्य करती दिखती हैं, वहाँ कांग्रेस का वंशानुगत विरासतवाद, भाजपा का...

पराये धन के सहारे नहीं, बहुजन के सहारे चलती है बसपा – बहनजी का अटल स्वाभिमान

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और उसके संस्थापक-मान्यवर श्री कांशीराम साहेब जी तथा बहनजी द्वारा स्थापित बहुजन आंदोलन की मूल विचारधारा (आम्बेडकरवाद) आत्मनिर्भरता, मान-सम्मान, स्वाभिमान...