राज्यपाल वापस जाओ का नारा लगाना उचित नही: मायावती

बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो बहन कुमारी मायावती जी कल यूपी विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान लगे नारा “राज्यपाल वापस जाओ” को गलत ठहराते हुए कहा कि, राज्यपाल वापस जाओ का नारा उचित नही, क्योंकि राज्यपाल महोदया को वही लिखा हुआ पढ़ना था जो सरकार उन्हे पढ‌नए के लिए दिया है.

दरअसल, कल राज्यपाल यूपी की 18वीं विधानसभा के शुरुआत में संयुक्त अधिवेशन को संबोधित करने के लिए विधानसभा पहुँचे थे. वहां पर उन्होने योगी सरकार को क्लीन चिट दी तो इस बात से विरोधी विधायक भड़क उठे और राज्यपाल वापस जाओ के नारे लगाने शुरु कर दिए.

इस मामले को लेकर बहनजी ने प्रेस विज्ञप्ती जारी करते हुए मामले को उठाया और उन्होने कहा.

  • उत्तर प्रदेश में 18वीं विधानसभा के शुरुआत पर संयुक्त अधिवेशन में राज्यपाल द्वारा अपने अभिभाषण में सरकार को हर प्रकार का क्लीन चिट दे दिया जाना. कितना उचित.
  • जनहित व विकास आदि के भारी-भरकम सरकारी दावों की सार्थकता एवं उपयोगिता तभी होती जब वे जमीनी हकीकत से थोड़ा भी मेल खाते हुए जनता को दिखाई पड़ते.
  • प्रदेश में विकास व गवरनेंस के नाम पर स्थिति कोई खास अच्छी नही है, जिस कारण आम लोगों का भला नहीं हुआ है.
  • सदन में ‘राज्यपाल वापस जाओ’ का नारा लगाना उचित नहीं, क्योंकि राज्यपाल महोदया को वही लिखा हुआ पढ़ना था जो सरकार ने उन्हे पढ़ने के लिए दिया है.
  • वैसे राजभवन को खास ध्यान देना चाहिए कि यू.पी. सरकार आमजनहित के मामले में प्राथमिकता के आधार पर सही फैंसले लें.
  • यू.पी. सरकार राशन कार्डों के सत्यापन करने की आड़ में, मुफ्त राशन व्यवस्था को कम ना करें. बी.एस.पी. की यही सलाह.

गौरतलब है कि बहनजी राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय दोनों तरह के जनहित मुद्दों पर लगातार बीजेपी सरकार को घेर रही है. और जनता की आवाज को बुलंद किए हुए है.

Download Suchak App

खबरें अभी और भी हैं...

मनुवादी सत्ता-चक्र से मुक्ति का स्वर्णिम पथ: बसपा का सामाजिक क्रांति-आह्वान

भारत की राजनीति के विशाल अखाड़े में एक अद्भुत सत्य उभरकर सामने आया है। भाजपा का वोट-बैंक, जैसे कोई प्राचीन हिमालय, अटल और अविचल...

संक्रमण काल: तरुणावस्था की अग्निपरीक्षा और बहुजन आंदोलन का अमर-उदय

जीवन एक नाट्यशाला है, जहाँ प्रत्येक पात्र को अपनी भूमिका निभाते हुए एक निश्चित 'संक्रमण काल' से गुजरना ही पड़ता है। यह काल न...

विविधता बनाम मानसिकता: पूर्वोत्तर और राष्ट्रीय एकता की चुनौती

मालवीय नगर की घटना, नस्लीय पूर्वाग्रह और जातिवादी सोच के संदर्भ में सामाजिक आत्ममंथन भारत विविधताओं का देश है। यहाँ भाषा बदलती है तो...

बसपा की असली जीत—शोषितों का जगा मनोबल है

भारतीय राजनीति के विशाल मंच पर जहाँ पार्टियाँ सत्ता की चकाचौंध में रंग-बिरंगे नृत्य करती दिखती हैं, वहाँ कांग्रेस का वंशानुगत विरासतवाद, भाजपा का...

पराये धन के सहारे नहीं, बहुजन के सहारे चलती है बसपा – बहनजी का अटल स्वाभिमान

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और उसके संस्थापक-मान्यवर श्री कांशीराम साहेब जी तथा बहनजी द्वारा स्थापित बहुजन आंदोलन की मूल विचारधारा (आम्बेडकरवाद) आत्मनिर्भरता, मान-सम्मान, स्वाभिमान...

कौन सी BAMCEF? मान्यवर साहेब की असली – या ब्राह्मणवादी वित्त पोषित नकली?

आज बहुजन संगठनों की महामारी में, जब बहुजन समाज के कानों में 'बामसेफ' का नाम गूँजता है, तो हृदय में एक अनिवार्य प्रश्न उदित...

न बिकने वाला बहुजन: मान्यवर साहेब का अमर मंत्र, बसपा का अटल संकल्प

बहुजन आन्दोलन के महान प्रणेता, मान्यवर श्री कांशीराम साहेब का वह उद्घोष आज भी बहुजन हृदय में गूँजता है—एक ऐसा संदेश जो न केवल...

कठोर पत्थर, अमर संदेश: बहनजी का इतिहास-लेखन

जब इतिहास के पन्नों को मिटाने की साजिशें रची जाती हैं, तब पत्थर बोल उठते हैं। वे पत्थर जो न केवल कठोर होते हैं,...

चमारों की चेतना: आग से राख, राख से सिंहासन

'चमारों की इतनी जुर्रत!चमार राजनीति करेगा!चमार भाषण सुनाएगा!चमार देश चलाएगा!यह कैसा कलियुग आ गया!' यह बात 1980 के मध्य दशक की है। बहुजन समाज पार्टी...

डीग में बसपा का संगठन समीक्षा एवं प्रशिक्षण शिविर, राजस्थान में मजबूती का संकल्प

डीग (भरतपुर), 30 सितंबर 2025 — बहुजन समाज पार्टी द्वारा आज विधानसभा स्तरीय संगठन समीक्षा एवं प्रशिक्षण शिविर का आयोजन नगर (डीग) में किया...

बिहार चुनाव 2025: BSP की तैयारी पूरी समीक्षा बैठक में महत्वपूर्ण फैंसलें

बिहार चुनाव: आगामी कुछ महीनों में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) ने चुनावी रणनीति को अंतिम रूप...

कर्नाटक में दलित आरक्षण का 6:6:5 फॉर्मूला तय; जानिए किसे कितना मिला आरक्षण?

बेंगलुरु: कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने मंगलवार रात लंबी कैबिनेट बैठक में अनुसूचित जाति (एससी) के लिए 17% आरक्षण को तीन हिस्सों में बांटने...