नई दिल्ली: बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन कुमारी मायावती जी ने आज राष्ट्रपति से मुलाकात कर उन्हे बधाई दी. मायावती जी खुद राष्ट्रपति भवन पहुँची और नव-निर्वाचित आदिवासी समाज से आने वाली माननीया द्रौपदी मुर्मू जी को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी. बता दें बहुजन समाज पार्टी ने राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू जी का समर्थन किया था ताकि देश को पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति मिल सके. मायावती जी ने राष्ट्रपति से मिलकर कहा, “देश को उनसे बहुत सारी आशाएं.”
मायावती ने मुलाकात की जानकारी अपने ट्वीटर हैंडल से साझा करते हुए बड़ी बात कही. उन्होने कहा;
“माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी से राष्ट्रपति भवन में आज काफी अच्छी मुलाकात हुई. अनुसूचित जनजाति (एसटी) समाज ताल्लुक रखने वाली देश की पहली महिला राष्ट्रपति बनने पर उनसे मिलकर उन्हे औपचारिक तौर पर बधाई एवं शुभकामनाएँ दी. वे समाज व देश का नाम रोशन करें, यही कामना.”
आगे उन्होने जोड़ा;
“वैसे तो बीएसपी व अन्य पार्टियों ने भी दलगत राजनीति से ऊपर उठकर उन्हे अपना समर्थन दिया और वे भारी मतों से विजयी हुई, किंतु अगर थोड़ा और सही व सार्थक प्रयास किया गया होता तो वे सर्वसम्मति से यह चुनाव जीत कर एक और नया इतिहास जरूर बनाती. देश को उनसे बहुत सारी आशाएं.“
1. माननीया राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी से राष्ट्रपति भवन में आज काफी अच्छी मुलाकात हुई। अनुसूचित जनजाति (एसटी) समाज से ताल्लुक रखने वाली देश की पहली महिला राष्ट्रपति बनने पर उनसे मिलकर उन्हें औपचारिक तौर पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। वे समाज व देश का नाम रौशन करें, यही कामना।
— Mayawati (@Mayawati) August 29, 2022
इस मुलाकात के बाद सियासत गर्म हो गई है और इसके कई मायने निकाले जा रहे हैं. लेकिन, यह औपचारिक मुलाकात थी. जिस तरह देश की अन्य पार्टीयों के नेता देश के राष्ट्रपति से मुलाकात कर रहे हैं ठीक उसी प्रकार बसपा सुप्रीमो देश की राष्ट्रपति से मिलकर आई है.

