18.8 C
New Delhi
Thursday, February 26, 2026

महाबोधि महाविहार मुक्ति आंदोलन को मिला बसपा का साथ; सांसद रामजी गौतम ने उठाए सवाल

बोधगया महाविहार मुक्ति आंदोलन को बहुजन समाज पार्टी का समर्थन मिल गया है. बसपा के रामजी गौतम ने सीधा सवाल किया है कि जब अन्य धार्मिक स्थलों की कमेटी में बौद्ध नही है तो फिर बौद्धों के धार्मिक स्थल की मैनेटमेंट कमेटी में अन्य धर्म के लोग क्यों?

महाबोधि आंदोलन: बिहार के बोधगया में स्थिति विश्व धरोहर “महाबोधि महाविहार” की मुक्ति के लिए चल रहे आंदोलन को अब बहुजन समाज पार्टी का समर्थन भी मिल गया है. बाबासाहेब के मिशन को पूरा करने के लिए काम कर रही बसपा ने बोद्धों की धरोहर को आजाद करने के लिए बोद्धों के आंदोलन को बल दिया है.

राज्यसभा सांसद रामजी गौतम 26 फरवरी 2025 को सोशल  मीडिया पर दिय गए बयान में सरकार से बड़ा सवाल पूछा है. सांसद जी ने सीधे पूछा, “अन्य धार्मिक मंदिरों, चर्चों, मस्जिदों में बौद्धों या अन्य कोई धर्म का व्यक्ति मेम्बर नहीं होता है तो बोधगया टेंपल कमेटी में बौद्धों के अलावा अन्य कोई मेंबर कैसे हो सकता है?”

बौद्ध धार्मिक स्थल तो सिर्फ बौद्ध मैनेजमेंट में क्यों नहीं?

बहूजन समाज पार्टी के राज्यसभा सांसद और कई प्रदेशों का प्रभार संभालने वाले रामजी गौतम ने सीधा सवाल उठाया है कि जब धार्मिक स्थल बौद्धों का है तो उसका प्रबंधन भी बौद्धों का ही होना चाहिए. अन्य धर्म के लोग मैनेजमेंट कमेटी में क्यों? क्या अन्य धर्मों के धार्मिक स्थलों के मैनेजमेंट कमेटी में को बौद्ध है?

उन्होने अपने बयान में कहा;

“दुनिया के तमाम देशों के बौद्ध भिक्खु और बुद्ध अनुयायी BT Act 1949 को बदलकर बोधगया टेंपल बौद्धों को दिया जाय. इनकी मांग सही है. देश के संविधान के बाद 1949 के कानून की क्या जरूरत है? जिस तरह अन्य धार्मिक मंदिरों, चर्चों, मस्जिदों में बौद्ध या अन्य कोई धर्म का व्यक्ति मेंबर नही होता है तो बोधगया टेंपल कमेटी में बौद्धों के अलावा अन्य कोई कैसे मेंबर हो सकता है.”

Download Suchak App

खबरें अभी और भी हैं...

विविधता बनाम मानसिकता: पूर्वोत्तर और राष्ट्रीय एकता की चुनौती

मालवीय नगर की घटना, नस्लीय पूर्वाग्रह और जातिवादी सोच के संदर्भ में सामाजिक आत्ममंथन भारत विविधताओं का देश है। यहाँ भाषा बदलती है तो...

बसपा की असली जीत—शोषितों का जगा मनोबल है

भारतीय राजनीति के विशाल मंच पर जहाँ पार्टियाँ सत्ता की चकाचौंध में रंग-बिरंगे नृत्य करती दिखती हैं, वहाँ कांग्रेस का वंशानुगत विरासतवाद, भाजपा का...

पराये धन के सहारे नहीं, बहुजन के सहारे चलती है बसपा – बहनजी का अटल स्वाभिमान

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और उसके संस्थापक-मान्यवर श्री कांशीराम साहेब जी तथा बहनजी द्वारा स्थापित बहुजन आंदोलन की मूल विचारधारा (आम्बेडकरवाद) आत्मनिर्भरता, मान-सम्मान, स्वाभिमान...

कौन सी BAMCEF? मान्यवर साहेब की असली – या ब्राह्मणवादी वित्त पोषित नकली?

आज बहुजन संगठनों की महामारी में, जब बहुजन समाज के कानों में 'बामसेफ' का नाम गूँजता है, तो हृदय में एक अनिवार्य प्रश्न उदित...

न बिकने वाला बहुजन: मान्यवर साहेब का अमर मंत्र, बसपा का अटल संकल्प

बहुजन आन्दोलन के महान प्रणेता, मान्यवर श्री कांशीराम साहेब का वह उद्घोष आज भी बहुजन हृदय में गूँजता है—एक ऐसा संदेश जो न केवल...

‘समाज का कार्य, समाज के धन से ही हो सकता है, व्यक्तिगत से नहीं’ – बसपा आन्दोलन की आत्मनिर्भरता का अमर सूत्र

बहुजन आन्दोलन की आत्मनिर्भरता का मूल मन्त्र— "समाज का कार्य समाज के धन से ही सम्पन्न होता है, व्यक्तिगत से नहीं।" भारतीय सामाजिक-राजनीतिक परिदृश्य में कुछ...

कठोर पत्थर, अमर संदेश: बहनजी का इतिहास-लेखन

जब इतिहास के पन्नों को मिटाने की साजिशें रची जाती हैं, तब पत्थर बोल उठते हैं। वे पत्थर जो न केवल कठोर होते हैं,...

भारतीय सामाजिक व्यवस्था में “ऊँच-नीच” की मानसिकता: एक भयंकर ब्रह्मणी रोग

भारतीय समाज की सबसे गहरी और लगभग अटूट बीमारी उसकी जाति-आधारित ऊँच-नीच की मानसिकता है, जिसे विद्वान व विचारक "ब्रह्मणी रोग" या ब्राह्मणवादी चेतना...

ईश्वर अल्लाह गॉड: नाम की लड़ाई या पहचान का अहंकार?

भारत एक ऐसा देश है जहाँ सदियों से विविध धर्म, भाषाएँ और संस्कृतियाँ एक साथ साँस लेती आई हैं, एक-दूसरे के साथ फलती-फूलती रही...

राजनीतिक सत्ता से समतामूलक संस्कृति की ओर: बहुजन समाज की स्वतंत्र अस्मिता का उदय

भारतीय समाज और आधुनिक लोकतंत्र के गहन अध्ययन से एक अटल सत्य उभरकर सामने आता है—जिनकी सांस्कृतिक पहचान मजबूत है, उनके पास ही सामाजिक...

भीमा कोरेगांव: जातिवाद पर विजय का ओजस्वी संदेश

दो सौ वर्ष पूर्व की वह गौरवमयी सुबह, जब भीमा नदी के तट पर पुणे के निकट कोरेगांव के मैदान में एक असाधारण महासंग्राम...

चमारों की चेतना: आग से राख, राख से सिंहासन

'चमारों की इतनी जुर्रत!चमार राजनीति करेगा!चमार भाषण सुनाएगा!चमार देश चलाएगा!यह कैसा कलियुग आ गया!' यह बात 1980 के मध्य दशक की है। बहुजन समाज पार्टी...