21.9 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026

राजस्थान में बसपा ने फुंका चुनावी बिगुल; सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय संकल्प यात्रा का शुभारंभ आज

बहुजन समाज पार्टी के तत्वाधान में राजस्थान में 16 अगस्त 2023 से "सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय संकल्प यात्रा" निकाली जाएगी. जिसमें नेशनल कॉर्डिनेटर आकाश आनंद साथ रहेंगे और जनसभाओं को संबोधित करेंगे.

Rajasthan Assembly Election 2023: बहुजन समाज पार्टी आज से प्रदेश में अपने चुनाव प्रचार की शुरुआत करने जा रही है. धौलपुर जिले से शुरु हो रहे इस चुनावी बिगुल से विरोधियों की चिंता बढ़ी हुई है. खुद पार्टी के नेशनल कॉर्डिनेटर राजस्थान में प्रचार करने के लिए लगातार 15 दिन रहेंगे.

इस प्रचार को बहुजन समाज पार्टी “सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय संकल्प यात्रा” के माध्यम से पूरा करने जा रही है. जो प्रदेश के 20 जिलों से भी अधिक जिलों से होकर गुजरेगी. जिसके द्वारा करीब 100 से ऊपर विधानसभा सीटों पर पार्टी पहुँचेंगी और जनसभाएं आयोजित होंगी.

आकाश आनंद ने भेजा स्पेशल बुलावा

बसपा के नेशनल कॉर्डिनेटर आकाश आनंद जी पार्टी की बहुप्रचलित “सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय संकल्प यात्रा” के लिए प्रदेशवासियों को स्पेशल बुलावा भेजा है.

उन्होने देर रात सोशल मीडिय प्लैटफॉर्म एक्स पर लिखा, “चुप रहने से, ख़ामोश बैठे रहने से, सब कुछ सहते रहने से बदलाव नहीं आता… जब राजा निरंकुश हो जाये, जब गरीबों, वंचितों पर अत्याचार चरम पर हो, रोजगार के मौके बढ़ने के बजाय कम हो गए हो… और राजा चैन की नींद सो रहा हो तो परिवर्तन जरूरी हो जाता है…

इसी परिवर्तन का बिगुल बजाने के लिए मैं कल से राजस्थान सरकार को नींद से जगाने जगा जा रहा हूँ… साढ़े तीन हजार किलोमीटर का सफर मैं अपने हजारों साथियों के साथ तय करुँगा… उन्होने आगे जोड़ा.

इसके बाद उन्होने प्रदेशवासीयों से अपलीकर विशेष संदेश दिया.

बकौल आकाश, “मैं अपने सभी साथियों से अपील करता हूँ कि एक समतामूलक समाज के लिए, सोए हुए हुकुमरान को जगाने के लिए, समाज के हर तबके को एक साथ लाने की इस “सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय संकल्प यात्रा” में मेरे साथ जुड़े.

Download Suchak App

खबरें अभी और भी हैं...

‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’: बहन मायावती जी का दर्शन

भारतीय राजनीति और समाज सुधार के इतिहास में कुछेक व्यक्तित्व ऐसे हुए हैं जिन्होंने न केवल अपने ऐतिहासिक कार्यों एवं विचारों से समाज को...

विविधता बनाम मानसिकता: पूर्वोत्तर और राष्ट्रीय एकता की चुनौती

मालवीय नगर की घटना, नस्लीय पूर्वाग्रह और जातिवादी सोच के संदर्भ में सामाजिक आत्ममंथन भारत विविधताओं का देश है। यहाँ भाषा बदलती है तो...

बसपा की असली जीत—शोषितों का जगा मनोबल है

भारतीय राजनीति के विशाल मंच पर जहाँ पार्टियाँ सत्ता की चकाचौंध में रंग-बिरंगे नृत्य करती दिखती हैं, वहाँ कांग्रेस का वंशानुगत विरासतवाद, भाजपा का...

पराये धन के सहारे नहीं, बहुजन के सहारे चलती है बसपा – बहनजी का अटल स्वाभिमान

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और उसके संस्थापक-मान्यवर श्री कांशीराम साहेब जी तथा बहनजी द्वारा स्थापित बहुजन आंदोलन की मूल विचारधारा (आम्बेडकरवाद) आत्मनिर्भरता, मान-सम्मान, स्वाभिमान...

कौन सी BAMCEF? मान्यवर साहेब की असली – या ब्राह्मणवादी वित्त पोषित नकली?

आज बहुजन संगठनों की महामारी में, जब बहुजन समाज के कानों में 'बामसेफ' का नाम गूँजता है, तो हृदय में एक अनिवार्य प्रश्न उदित...

न बिकने वाला बहुजन: मान्यवर साहेब का अमर मंत्र, बसपा का अटल संकल्प

बहुजन आन्दोलन के महान प्रणेता, मान्यवर श्री कांशीराम साहेब का वह उद्घोष आज भी बहुजन हृदय में गूँजता है—एक ऐसा संदेश जो न केवल...

कठोर पत्थर, अमर संदेश: बहनजी का इतिहास-लेखन

जब इतिहास के पन्नों को मिटाने की साजिशें रची जाती हैं, तब पत्थर बोल उठते हैं। वे पत्थर जो न केवल कठोर होते हैं,...

चमारों की चेतना: आग से राख, राख से सिंहासन

'चमारों की इतनी जुर्रत!चमार राजनीति करेगा!चमार भाषण सुनाएगा!चमार देश चलाएगा!यह कैसा कलियुग आ गया!' यह बात 1980 के मध्य दशक की है। बहुजन समाज पार्टी...

डीग में बसपा का संगठन समीक्षा एवं प्रशिक्षण शिविर, राजस्थान में मजबूती का संकल्प

डीग (भरतपुर), 30 सितंबर 2025 — बहुजन समाज पार्टी द्वारा आज विधानसभा स्तरीय संगठन समीक्षा एवं प्रशिक्षण शिविर का आयोजन नगर (डीग) में किया...

बिहार चुनाव 2025: BSP की तैयारी पूरी समीक्षा बैठक में महत्वपूर्ण फैंसलें

बिहार चुनाव: आगामी कुछ महीनों में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) ने चुनावी रणनीति को अंतिम रूप...

कर्नाटक में दलित आरक्षण का 6:6:5 फॉर्मूला तय; जानिए किसे कितना मिला आरक्षण?

बेंगलुरु: कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने मंगलवार रात लंबी कैबिनेट बैठक में अनुसूचित जाति (एससी) के लिए 17% आरक्षण को तीन हिस्सों में बांटने...

130वें संविधान संशोधन बिल पर मायावती का तीखा हमला, कहा- “लोकतंत्र होगा कमज़ोर”

नई दिल्ली। संसद में कल भारी हंगामे के बीच केंद्र सरकार ने 130वाँ संविधान संशोधन बिल पेश किया. इस पर बहुजन समाज पार्टी (बसपा)...