जो संविधान बदलने की बात करेगा, हम उसकी सरकार बदल देंगे: बसपा सासंद रामजी गौतम

बहुजन समाज पार्टी के राज्यसभा सासंद रामजी गौतम ने राजस्थान में हुए कार्यकर्ता सम्मेलन मे बड़ी बात कही है. उन्होने अपने भाषण में भारतीय संविधान की एक कॉपी को हाथ में लेकर समझाय कि हमे इंसानों की तरह जीने का हक दिया, हमे शिक्षा का अधिकार दिया, संपत्ति रखने का अधिकार दिया, वोट का अधिकार दिया… इसी किताब ने रानी के पेट की नसबंदी कर दी, यह किताब है – भारत का संविधान. जो इसे बदलने की बात करेगा, हम उसकी सरकार बदल देंगे.”

सासंद जी ने पार्टी समर्थकों और वहां मौजूद लोगों को भारतीय संविधान में दिए गए अधिकारों को आसान शब्दों में समझाते हुए संविधान का महत्व बताया और उनको आगे बताया कि कैसे आपके अधिकारों को धीरे-धीरे मनुवादी पार्टियाँ खत्म करने करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से एक-दूसरे से मिलकर काम कर रही है.

उन्होने आगे कहा, “यह किताब (हाथ में पकड़ी भारतीय संविधान की तरफ इशारा करते हुए) देख रहे हैं आप सब?

यही है वो किताब जिसने हमें इंसानों की तरह जीने का हक दिया है, जिसने हमे शिक्षा का अधिकार दिया, संपत्ति का अधिकार दिया, वोट का अधिकार दिया, जिसके बदौलत हम संघर्ष करने की स्थिति में आए हैं, जिसमें लिखे हुए अधिकारों की वजह से मनुवादी सामंतों की हमे गुलाम बनाने की रणनीति खत्म हो पाई है.”

रामजी गौतम ने समर्थकों तक अपनी बात पहुँचती दिख रही थी और पांडाल में मौजूद लोग भी टक-टक लगाकर गौर से सासंद जी को सुन रहे थे तो उन्होने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए संविधान के महत्व को समझाते हुए कहा,

“इसी किताब से हमे शासक बनने का धिकार मिला, इसी किताब ने रानी के पेट की नसबंदी कर दी, यह किताब “भारतीय संविधान,” इसीलिए अत्याचारी ताकते इस किताब को बदलना चाहती हैं, परंतु हमारे पुरखों के संघर्ष से मिले हक और अधिकारों की इस किताब को हम बदलने नही देंगे. बाबासाहेब के अनुयायी, मान्यवर कांशीराम और बहनजी के सिपाई यह होने नही देंगे.”

बता दें रामजी गौतम राजस्थान प्रदेश के मुख्य प्रभारी भी है. इसलिए, उनके दौरे राजस्थान में लगातार हो रहे हैं. आने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर पार्टी प्रत्येक वोटर्स तक अपना संदेश पहुँचाना चा रही है.  

Download Suchak App

खबरें अभी और भी हैं...

मनुवादी सत्ता-चक्र से मुक्ति का स्वर्णिम पथ: बसपा का सामाजिक क्रांति-आह्वान

भारत की राजनीति के विशाल अखाड़े में एक अद्भुत सत्य उभरकर सामने आया है। भाजपा का वोट-बैंक, जैसे कोई प्राचीन हिमालय, अटल और अविचल...

संक्रमण काल: तरुणावस्था की अग्निपरीक्षा और बहुजन आंदोलन का अमर-उदय

जीवन एक नाट्यशाला है, जहाँ प्रत्येक पात्र को अपनी भूमिका निभाते हुए एक निश्चित 'संक्रमण काल' से गुजरना ही पड़ता है। यह काल न...

विविधता बनाम मानसिकता: पूर्वोत्तर और राष्ट्रीय एकता की चुनौती

मालवीय नगर की घटना, नस्लीय पूर्वाग्रह और जातिवादी सोच के संदर्भ में सामाजिक आत्ममंथन भारत विविधताओं का देश है। यहाँ भाषा बदलती है तो...

बसपा की असली जीत—शोषितों का जगा मनोबल है

भारतीय राजनीति के विशाल मंच पर जहाँ पार्टियाँ सत्ता की चकाचौंध में रंग-बिरंगे नृत्य करती दिखती हैं, वहाँ कांग्रेस का वंशानुगत विरासतवाद, भाजपा का...

पराये धन के सहारे नहीं, बहुजन के सहारे चलती है बसपा – बहनजी का अटल स्वाभिमान

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और उसके संस्थापक-मान्यवर श्री कांशीराम साहेब जी तथा बहनजी द्वारा स्थापित बहुजन आंदोलन की मूल विचारधारा (आम्बेडकरवाद) आत्मनिर्भरता, मान-सम्मान, स्वाभिमान...

कौन सी BAMCEF? मान्यवर साहेब की असली – या ब्राह्मणवादी वित्त पोषित नकली?

आज बहुजन संगठनों की महामारी में, जब बहुजन समाज के कानों में 'बामसेफ' का नाम गूँजता है, तो हृदय में एक अनिवार्य प्रश्न उदित...

न बिकने वाला बहुजन: मान्यवर साहेब का अमर मंत्र, बसपा का अटल संकल्प

बहुजन आन्दोलन के महान प्रणेता, मान्यवर श्री कांशीराम साहेब का वह उद्घोष आज भी बहुजन हृदय में गूँजता है—एक ऐसा संदेश जो न केवल...

कठोर पत्थर, अमर संदेश: बहनजी का इतिहास-लेखन

जब इतिहास के पन्नों को मिटाने की साजिशें रची जाती हैं, तब पत्थर बोल उठते हैं। वे पत्थर जो न केवल कठोर होते हैं,...

चमारों की चेतना: आग से राख, राख से सिंहासन

'चमारों की इतनी जुर्रत!चमार राजनीति करेगा!चमार भाषण सुनाएगा!चमार देश चलाएगा!यह कैसा कलियुग आ गया!' यह बात 1980 के मध्य दशक की है। बहुजन समाज पार्टी...

डीग में बसपा का संगठन समीक्षा एवं प्रशिक्षण शिविर, राजस्थान में मजबूती का संकल्प

डीग (भरतपुर), 30 सितंबर 2025 — बहुजन समाज पार्टी द्वारा आज विधानसभा स्तरीय संगठन समीक्षा एवं प्रशिक्षण शिविर का आयोजन नगर (डीग) में किया...

बिहार चुनाव 2025: BSP की तैयारी पूरी समीक्षा बैठक में महत्वपूर्ण फैंसलें

बिहार चुनाव: आगामी कुछ महीनों में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) ने चुनावी रणनीति को अंतिम रूप...

कर्नाटक में दलित आरक्षण का 6:6:5 फॉर्मूला तय; जानिए किसे कितना मिला आरक्षण?

बेंगलुरु: कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने मंगलवार रात लंबी कैबिनेट बैठक में अनुसूचित जाति (एससी) के लिए 17% आरक्षण को तीन हिस्सों में बांटने...