34.4 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026

तेलंगाना में बसपा ने उडाई विरोधियों की नींद; करी विशाल जनसभा

तेलंगाना: बहुजन समाज पार्टी ने तेलंगाना में विरोधियों की नींद हराम कर रखी है. मुनुगोड विधनसभा पर हो रहे उपचुनाव में बसपा दमदारी से चुनाव लड़ रही है और उसके चुनाव प्रचार ने सत्ताधारी दल के साथ अन्य प्रत्याशियों का दम फुला रखा है.

कल नारायणपुर में हुई बसपा की विशाल जनसभा में हजारों की संख्या में लोग पहुँच और बसपा द्वारा शुरु किए गए सत्ता के संग्राम में भाग लेकर आश्वस्त किया कि जनता भी बसपा के साथ है.

इस विशाल जनसभा में बसपा के राज्यसभा सांसद रामजी गौतम जी बतौर मुख्य वक्ता पहुँचे और उन्होने समर्थकों को सम्बोधित भी किया.

उन्होने अपने वक्तव्य में कहा, “तेलंगाना की जनता अन्याय, अत्याचार, भ्रष्टाचार के खिलाफ़ हमेशा खड़े हुए हैं और की मौजूदगी से वहां की सरकार को नीद न आने वाली है. क्योंकि मुनुगोड की जनता अपने बेटे को बसपा का विधायक चुनने जा रही है.”

इसके बाद जनसभा को प्रदेश अध्यक्ष डॉ आर एस प्रवीण जी ने भी सम्बोधित किया और बसपा प्रत्याशी के लिए अधिक से अधिक वोट डालने की अपील करी.

इस विशाल जनसभा तक पहुँचने के लिए पार्टी ने पहले एक विशाल रैली का आयोजन किया जिसमें हजारों गाड़ियों के साथ पार्टी का झंड़ा थामे लोगों ने रास्तों को नीला करे रखा.

बता दें तेलंगाना में बहुजन समाज पार्टी एक बड़ी ताकत बनकर उभरी है और इस उपचुनाव के बहाने 2023 में सत्ता हासिल करना चाह रही है.

Download Suchak App

खबरें अभी और भी हैं...

‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’: बहन मायावती जी का दर्शन

भारतीय राजनीति और समाज सुधार के इतिहास में कुछेक व्यक्तित्व ऐसे हुए हैं जिन्होंने न केवल अपने ऐतिहासिक कार्यों एवं विचारों से समाज को...

विविधता बनाम मानसिकता: पूर्वोत्तर और राष्ट्रीय एकता की चुनौती

मालवीय नगर की घटना, नस्लीय पूर्वाग्रह और जातिवादी सोच के संदर्भ में सामाजिक आत्ममंथन भारत विविधताओं का देश है। यहाँ भाषा बदलती है तो...

बसपा की असली जीत—शोषितों का जगा मनोबल है

भारतीय राजनीति के विशाल मंच पर जहाँ पार्टियाँ सत्ता की चकाचौंध में रंग-बिरंगे नृत्य करती दिखती हैं, वहाँ कांग्रेस का वंशानुगत विरासतवाद, भाजपा का...

पराये धन के सहारे नहीं, बहुजन के सहारे चलती है बसपा – बहनजी का अटल स्वाभिमान

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और उसके संस्थापक-मान्यवर श्री कांशीराम साहेब जी तथा बहनजी द्वारा स्थापित बहुजन आंदोलन की मूल विचारधारा (आम्बेडकरवाद) आत्मनिर्भरता, मान-सम्मान, स्वाभिमान...

कौन सी BAMCEF? मान्यवर साहेब की असली – या ब्राह्मणवादी वित्त पोषित नकली?

आज बहुजन संगठनों की महामारी में, जब बहुजन समाज के कानों में 'बामसेफ' का नाम गूँजता है, तो हृदय में एक अनिवार्य प्रश्न उदित...

न बिकने वाला बहुजन: मान्यवर साहेब का अमर मंत्र, बसपा का अटल संकल्प

बहुजन आन्दोलन के महान प्रणेता, मान्यवर श्री कांशीराम साहेब का वह उद्घोष आज भी बहुजन हृदय में गूँजता है—एक ऐसा संदेश जो न केवल...

कठोर पत्थर, अमर संदेश: बहनजी का इतिहास-लेखन

जब इतिहास के पन्नों को मिटाने की साजिशें रची जाती हैं, तब पत्थर बोल उठते हैं। वे पत्थर जो न केवल कठोर होते हैं,...

चमारों की चेतना: आग से राख, राख से सिंहासन

'चमारों की इतनी जुर्रत!चमार राजनीति करेगा!चमार भाषण सुनाएगा!चमार देश चलाएगा!यह कैसा कलियुग आ गया!' यह बात 1980 के मध्य दशक की है। बहुजन समाज पार्टी...

डीग में बसपा का संगठन समीक्षा एवं प्रशिक्षण शिविर, राजस्थान में मजबूती का संकल्प

डीग (भरतपुर), 30 सितंबर 2025 — बहुजन समाज पार्टी द्वारा आज विधानसभा स्तरीय संगठन समीक्षा एवं प्रशिक्षण शिविर का आयोजन नगर (डीग) में किया...

बिहार चुनाव 2025: BSP की तैयारी पूरी समीक्षा बैठक में महत्वपूर्ण फैंसलें

बिहार चुनाव: आगामी कुछ महीनों में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) ने चुनावी रणनीति को अंतिम रूप...

कर्नाटक में दलित आरक्षण का 6:6:5 फॉर्मूला तय; जानिए किसे कितना मिला आरक्षण?

बेंगलुरु: कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने मंगलवार रात लंबी कैबिनेट बैठक में अनुसूचित जाति (एससी) के लिए 17% आरक्षण को तीन हिस्सों में बांटने...

130वें संविधान संशोधन बिल पर मायावती का तीखा हमला, कहा- “लोकतंत्र होगा कमज़ोर”

नई दिल्ली। संसद में कल भारी हंगामे के बीच केंद्र सरकार ने 130वाँ संविधान संशोधन बिल पेश किया. इस पर बहुजन समाज पार्टी (बसपा)...