13.1 C
New Delhi
Sunday, February 8, 2026

बहनजी पर टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव की लगी क्लास; आकाश आनंद ने सुनाई खरी-खरी

कल सपा प्रमुख अखिलेश यादव जी ने बसपा सुप्रीमो पर टिप्पणी करके आफत मोल ले ली है. बसपा समर्थकों ने उनको जमकर सुनाई है. वहीं बसपा के आकाश आनंद ने पूरा चिट्ठा खोल दिया. उन्होने कह, “जेल में कौन बंद है, कौन जेलर है… ये बात वो कह रहे हैं जिनके चाहा और रामपुर वाले अंकल आजतक ये नहीं समझ पाए कि वो ऐसी कमरे से बाहर क्यों नही निकलते. जिनके कार्यकर्ता ये पूछने कि हिम्मत नहीं कर सकते कि वे दो बजे सोकर क्यों उठते हैं, वो अखिलेश यादव जी ना जाने किस भ्रम में हैं…”

आकाश आनंद सिर्फ यहीं नही रुके उन्होने 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में बसपा-सपा गठबंधन की भी याद दिलाई और भाजपा नेताओं के साथ अखिलेश यादव और उनके पिताजी मुलायम सिंह तथा अन्य सपा नेताओं की तस्वीरों को साझा करते हुए कहा;

इन तस्वीरों में आपके हाव-भाव सारी कहाँनी खुल के बयां कर रहे हैं… कैसी बचकानी बातें करने लगे हैं अखिलेश यादव जी आप आज कल… अगर बीएसपी जो कुछ करती है उसके पीछे भाजपा है तो फिर 2019 का गठबंधन किसके कहने पर हुआ?
आकाश आनंद, बसपा नेशनल कॉर्डिनेटर
Tweet

इसके बाद उन्होने बहुजन समाज पार्टी की विचारधारा को बताते हुए अखिलेश यादव जी को समझाया और अपने समर्थकों को भी फिर से पार्टी की विचारधारा से अवगत कराते हुए बड़ा संदेश दिया.

उन्होने कहा, “बीएसपी सिर्फ एक दल ही नहीं बल्कि एक मिशन है. हम हमेशा देश के शोषित-वंचित समाज के साथ खड़े रहते हैं. एक आदिवासी समाज की महिला को समर्थन देकर बीएसपी ने सामाजिक न्याय और समतामूलक समाज की भावना को बल दिया है. लेकिन आपको दलितों और आदिवासी समाज से इतनी नफरत क्यों है ये समझ नही आ रहा.”

बता दें सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कल बसपा सुप्रीमो के बारे में कहा था कि बहनजी खुद के बनाए हुए जेल में ही कैद हुई पड़ी है… इस बयान के बाद से बसपा समर्थकों ने उनकी जमकर क्लास लगाई है और सोशल मीडिया पर उनके भाजपा के साथ संबंधों की पोल खोल रहे हैं.

Download Suchak App

खबरें अभी और भी हैं...

चमारों की चेतना: आग से राख, राख से सिंहासन

'चमारों की इतनी जुर्रत!चमार राजनीति करेगा!चमार भाषण सुनाएगा!चमार देश चलाएगा!यह कैसा कलियुग आ गया!' यह बात 1980 के मध्य दशक की है। बहुजन समाज पार्टी...

डीग में बसपा का संगठन समीक्षा एवं प्रशिक्षण शिविर, राजस्थान में मजबूती का संकल्प

डीग (भरतपुर), 30 सितंबर 2025 — बहुजन समाज पार्टी द्वारा आज विधानसभा स्तरीय संगठन समीक्षा एवं प्रशिक्षण शिविर का आयोजन नगर (डीग) में किया...

बिहार चुनाव 2025: BSP की तैयारी पूरी समीक्षा बैठक में महत्वपूर्ण फैंसलें

बिहार चुनाव: आगामी कुछ महीनों में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) ने चुनावी रणनीति को अंतिम रूप...

कर्नाटक में दलित आरक्षण का 6:6:5 फॉर्मूला तय; जानिए किसे कितना मिला आरक्षण?

बेंगलुरु: कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने मंगलवार रात लंबी कैबिनेट बैठक में अनुसूचित जाति (एससी) के लिए 17% आरक्षण को तीन हिस्सों में बांटने...

130वें संविधान संशोधन बिल पर मायावती का तीखा हमला, कहा- “लोकतंत्र होगा कमज़ोर”

नई दिल्ली। संसद में कल भारी हंगामे के बीच केंद्र सरकार ने 130वाँ संविधान संशोधन बिल पेश किया. इस पर बहुजन समाज पार्टी (बसपा)...

स्वतंत्र बहुजन राजनीति बनाम परतंत्र बहुजन राजनीति: प्रो विवेक कुमार

"स्वतंत्र बहुजन राजनीति" और "परतंत्र बहुजन राजनीति" पर प्रो विवेक कुमार का यह लेख भारत में दलित नेतृत्व की अनकही कहानी को उजागर करता...

मायावती ने अमेरिकी टैरिफ को बताया ‘विश्वासघाती’, संसद में चर्चा की मांग

Mayawati on Trump: बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) सुप्रीमो मायावती ने अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए गए भारी-भरकम 50 प्रतिशत टैरिफ को लेकर तीखी प्रतिक्रिया...

अमेरिका की आर्थिक सख्ती पर मायावती की दो टूक – “देशहित से कोई समझौता नहीं होना चाहिए”

Mayawati Big Statement on Trump Action: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री UP मायावती ने अमेरिका द्वारा भारत पर आयात...

संसद में उठा “सेक्युलरिज़्म” हटाने का मुद्दा, मायावती बोलीं – संविधान से छेड़छाड़ बिल्कुल बर्दाश्त नहीं!

नई दिल्ली: संसद में कानून मंत्री के बयान से देश की राजनीति में हलचल मच गई है. चर्चा गर्म है कि क्या सरकार संविधान...

संसद का मानसून सत्र 2025 शुरू: मायावती की सरकार-विपक्ष से एकजुटता की अपील

नई दिल्ली: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती बहनजी ने आज से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र 2025 को...

विश्वनाथ पाल ने दिया सपा को झटका, सैकड़ों मुस्लिम नेता बसपा में शामिल

यूपी: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर और श्रावस्ती जिले में समाजवादी पार्टी (सपा) और उसके मुखिया अखिलेश यादव को बड़ा झटका लगा है. आज दिनांक...

घमासान तेज़: चंद्रशेखर ने भेजा 2.5 करोड़ का नोटिस, रोहिणी घावरी पर पलटवार

भीम आर्मी प्रमुख और आज़ाद समाज पार्टी के नेता चंद्रशेखर आज़ाद ने सोशल मीडिया और सार्वजनिक मंचों पर अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में...