30.5 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026

प्रधानमंत्री के ट्रैजडी टूरिज्म में कोई कमी ना रह जाए इसलिए अस्पताल की लीपा पोती: आकाश आनंद

बहुजन समाज पार्टी के नेशनल कॉर्डिनेटर आकाश आनंद जी ने गुजरात के मोरबी कांड पर प्रधानमंत्री मोदी को जमकर लताड़ा है और उनके द्वारा मरीजों को देखने जाने के लिए अस्पताल को जिस तरह तैयार किया जा रहा है. उसे लेकर बड़ा बयान दिया है.

बकौल आकाश, “अस्पताल की लीपा पोती हो रही है ताकि प्रधानमंत्री के ट्रैजडी टूरिज्म में कोई कमी ना रह जाए. काश जितनी लगन से प्रधानमंत्री जी के लिए अस्पताल की मरम्मत की गई है वैसे ही गुजरात की भाजपा सरकार ने मोरबी के पुल की भी खबर ली होती तो शायद आज मासूम जानें ना गई होती.”

इस बीच उन्होने अस्पताल की तस्वीरों को भी साझा किया और गुजरात मॉडल के सच को उजागर किया और कहा यही सच है सिर्फ देश को खोखला विकास बेचा जा रहा है.

उन्होने कहा, “ये तस्वीरें सिर्फ तस्वीरें नहीं है बल्कि गुजरात के झूठे विकास मॉडल का सच हैं. ये वही सच है जो पिछले बीस सालों से देश को बेचा गया है. ये तस्वीरें उस अस्पताल की हैं जहां प्रधानमंत्री मोरबी पुल हादसे में घायल हुए लोगों को देखने जाने वाले हैं.”

बता दें प्रधानमंत्री मोदी को इस घटना के बाद चारो तरफ से घेरा जा रहा है और उनके विकास मॉडल की फजियत की जा रही है.

Download Suchak App

खबरें अभी और भी हैं...

‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’: बहन मायावती जी का दर्शन

भारतीय राजनीति और समाज सुधार के इतिहास में कुछेक व्यक्तित्व ऐसे हुए हैं जिन्होंने न केवल अपने ऐतिहासिक कार्यों एवं विचारों से समाज को...

विविधता बनाम मानसिकता: पूर्वोत्तर और राष्ट्रीय एकता की चुनौती

मालवीय नगर की घटना, नस्लीय पूर्वाग्रह और जातिवादी सोच के संदर्भ में सामाजिक आत्ममंथन भारत विविधताओं का देश है। यहाँ भाषा बदलती है तो...

बसपा की असली जीत—शोषितों का जगा मनोबल है

भारतीय राजनीति के विशाल मंच पर जहाँ पार्टियाँ सत्ता की चकाचौंध में रंग-बिरंगे नृत्य करती दिखती हैं, वहाँ कांग्रेस का वंशानुगत विरासतवाद, भाजपा का...

पराये धन के सहारे नहीं, बहुजन के सहारे चलती है बसपा – बहनजी का अटल स्वाभिमान

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और उसके संस्थापक-मान्यवर श्री कांशीराम साहेब जी तथा बहनजी द्वारा स्थापित बहुजन आंदोलन की मूल विचारधारा (आम्बेडकरवाद) आत्मनिर्भरता, मान-सम्मान, स्वाभिमान...

कौन सी BAMCEF? मान्यवर साहेब की असली – या ब्राह्मणवादी वित्त पोषित नकली?

आज बहुजन संगठनों की महामारी में, जब बहुजन समाज के कानों में 'बामसेफ' का नाम गूँजता है, तो हृदय में एक अनिवार्य प्रश्न उदित...

न बिकने वाला बहुजन: मान्यवर साहेब का अमर मंत्र, बसपा का अटल संकल्प

बहुजन आन्दोलन के महान प्रणेता, मान्यवर श्री कांशीराम साहेब का वह उद्घोष आज भी बहुजन हृदय में गूँजता है—एक ऐसा संदेश जो न केवल...

कठोर पत्थर, अमर संदेश: बहनजी का इतिहास-लेखन

जब इतिहास के पन्नों को मिटाने की साजिशें रची जाती हैं, तब पत्थर बोल उठते हैं। वे पत्थर जो न केवल कठोर होते हैं,...

चमारों की चेतना: आग से राख, राख से सिंहासन

'चमारों की इतनी जुर्रत!चमार राजनीति करेगा!चमार भाषण सुनाएगा!चमार देश चलाएगा!यह कैसा कलियुग आ गया!' यह बात 1980 के मध्य दशक की है। बहुजन समाज पार्टी...

डीग में बसपा का संगठन समीक्षा एवं प्रशिक्षण शिविर, राजस्थान में मजबूती का संकल्प

डीग (भरतपुर), 30 सितंबर 2025 — बहुजन समाज पार्टी द्वारा आज विधानसभा स्तरीय संगठन समीक्षा एवं प्रशिक्षण शिविर का आयोजन नगर (डीग) में किया...

बिहार चुनाव 2025: BSP की तैयारी पूरी समीक्षा बैठक में महत्वपूर्ण फैंसलें

बिहार चुनाव: आगामी कुछ महीनों में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) ने चुनावी रणनीति को अंतिम रूप...

कर्नाटक में दलित आरक्षण का 6:6:5 फॉर्मूला तय; जानिए किसे कितना मिला आरक्षण?

बेंगलुरु: कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने मंगलवार रात लंबी कैबिनेट बैठक में अनुसूचित जाति (एससी) के लिए 17% आरक्षण को तीन हिस्सों में बांटने...

130वें संविधान संशोधन बिल पर मायावती का तीखा हमला, कहा- “लोकतंत्र होगा कमज़ोर”

नई दिल्ली। संसद में कल भारी हंगामे के बीच केंद्र सरकार ने 130वाँ संविधान संशोधन बिल पेश किया. इस पर बहुजन समाज पार्टी (बसपा)...