Congress President Result: कांग्रेस को मल्लिकार्जुन खड़गे के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल चुका है. शशी थरूर को 7897 वोटों से हराकर अध्यक्ष पद जीतने वाले खड़गे सिर्फ दूसरे दलित व्यक्ति होंगे जो 140 साल पुरानी कांग्रेस में राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं. गौरतलब है कि इस चुनाव में कुल 9385 वोट पड़े थे. जिनमें से मल्लिकार्जुन को 7897 और शशी थरूर को सिर्फ 1072 वोट मिले. यानि यह चुनाव पूरी तरह एकतरफा रहा.
कांग्रेस परिवार की तरफ से श्री @kharge जी को राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने पर हार्दिक शुभकामनाएं। pic.twitter.com/4fgpv2rdc2
— Congress (@INCIndia) October 19, 2022
इस चुनाव में धांधली के आरोप भी लगाए गए थे लेकिन, इसका जवाब में मिस्त्री जी ने साफ किया कि, “चुनाव में आरोपों को लेकर लिखित में जवाब दिया गया है, आगामी कार्यक्रम की जल्द जानकारी देंगे.”
बता दें इस चुनाव से कांग्रेस दलितों को बड़ा संदेश देना चाहती है. शायद इसलिए ही सभी कांग्रेसियों ने दलित चेहरे को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना है. पार्टी इस समय आंतरिक कलह से जूझ रही हैं. जिसे पाटने के लिए समय-समय पर किए प्रयासों से पर्याप्त सफलता नही मिल पाई हैं.
कांग्रेस ने पंजाब चुनाव में दलित चेहरे को सीएम बनाकर इस फॉर्मूले को आजमाया थे जिसमें वह असफल रही. लेकिन, इस बार यह प्रयोग संगठन स्तर पर किया गया है. पार्टी को इसका कितना फायदा होगा यह समय ही बताएगा.

