बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती जी ने ग्लोबल हंगर इंडेक्स से प्रभावित और वैश्विक अखबारों में प्रकाशित नेगेटिव खबरों पर चिंता जाहिर की है. उन्होने नेगेटिव इमेज को चिंताजनक वे दुखी बताया है.
आज दोपहर को धड़ाधड़ ट्वीट करते हुए बहनजी ने सरकार को फटकार लगाई और लिपापोती करने के बजाए सही समाधान करने का आह्वान किया.
उन्होने कहा, “रुपये का अनवरत अवमूल्यन, विदेशी मुद्रा भण्डार में कमी, चरमराती अर्थव्यवस्था, बदार भूख सूचकांक सहित विश्व संगठनों द्वारा भारत सम्बंधी निगेटिव रिपोर्ट के बीच अमेरिकी अखबार में भारत-विरोधी विज्ञापन आदि चिंताजनक हालात पैदा कर रहे हैं, जिसका खण्डन ही नहीं बल्कि सही समाधान भी जरूरी.”
1.रुपये का अनवरत अवमूल्यन, विदेशी मुद्रा भण्डार में कमी, चरमराती अर्थव्यवस्था, बदतर भूख सूचकांक सहित विश्व संगठनों द्वारा भारत सम्बंधी निगेटिव रिपोर्ट के बीच अमेरिकी अखबार में भारत-विरोधी विज्ञापन आदि चिन्ताजनक हालात पैदा कर रहे हैं, जिसका खण्डन ही नहीं बल्कि सही समाधान भी जरूरी।
— Mayawati (@Mayawati) October 16, 2022
बसपा सुप्रीमो ने आगे भारत निर्माता विश्व रत्न बाबासाहेब के सपने का हवाला देते हुए कल्याणकारी और समतामूलक संविधान होने के बावजूद दुनिया में भारत की स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा, “बाबासाहेब डॉ भीमराव अम्बेड़कर निर्मित भारत का कल्याणकारी समतामूलक व मानवतावादी संविधान दुनिया के लिए आज भी आदर्श होने के बावजूद भारत की वैश्विक इमेज जिस प्रकार से प्रभावित हो रही है वह दुख व चिंता की बात है. केंद्र एवं राज्य सरकारों को सही नीयत व नीति से काम करने की जरूरत.”

