गुरुग्राम: समाजवादी पार्टी के संरक्षक और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह का सोमवार को निधन हो गया. वे 82 साल के थे. मुलायम सिंह यादव को यूरिन संक्रमण, ब्लड प्रेशन की समस्या और सांस लेने में तकलीफ के चलते 2 अक्टूबर को गुरुग्राम की मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उनकी तबीयत नाजुक बनी हुई थी. यहीं पर ईलाज के दौरान आज सोमवार को उनका निधन हो गया.
मेरे आदरणीय पिता जी और सबके नेता जी नहीं रहे। pic.twitter.com/jcXyL9trsM
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) October 10, 2022
उनके निधन की खबर मिलते ही देशभर से उन्हे श्रंद्धाजली देने के संदेश सोशल मीडिया पर आने लगे और बहु चर्चित लोगों की तरफ से भी दुख जताया गया.
बसपा सुप्रीमो मायावती ने परिवार को सांत्वना देते हुए कहा, “समाजवादी पार्टी के व्योवृद्ध नेता व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायक सिंह यादव जी के आज निधन हो जाने की खबअर अति-दुखद. उनके परिवार व सभी शुभचिंतकों के प्रति मेरी गहरी संवेदना. कुदरत उन सबको इस दुख को सहन करने की शक्ति दे.”
वहीं बहुजन समाज पार्टी के नेशनल कॉर्डिनेटर आकाश आन्नद जी ने भी शोक जताया है.
मुलायम सिंह यादव का जन्म एक किसान परिवार में 22 नवंबर 1939 को इटावा जिले के सैफई गांव में हुआ था. उनके पिता सुघर सिंह यादव एक किसान थे. वे वर्तमान में मैनपुरी सीट से लोकसभा सांसद भी थे. उनकी गिनती देश के बड़े नेताओं में की जाती है. वे यूपी के सीएम के अलावा केंद्र सरकार में ग्रह मंत्री भी रहें और सात बार लोकसभा सासंद भी चुने गए.

