आकाश आनंद ने किया युवाओं के साथ संवाद; उत्साह और उत्सुकता का समागम

नई दिल्ली: बहुजन समाज पार्टी के नेशनल कॉर्डिनेटर आकाश आनंद जी इन दिनों पार्टी में नई जान फूंकने में लगे हुए हैं. कार्यकर्ता उनको चाह भी रहे हैं और खुलकर बतिया भी रहे हैं. बनारस से शुरु हुआ यह सफर कल नई दिल्ली स्थित बहुजन प्रेरणा केंद्र जा पहुँचा. जहाँ पर युवाओं के साथ संवाद हुआ. इस संवाद में शिक्षक और स्टुडेंट्स दोनों ही नजर आए और दोनों एक-दूसरे से कुछ सीखने की चाह से मिलते दिखे.

बकौल आकाश, “सभी साथियों के सुझाव सुने, साथ ही पार्टी और बहनजी के दिए दिशा-निर्देशों को उनके साथ साझा भी किया. हम सभी को प्रोफेसर विवेक कुमार जी का मार्गदर्शन भी मिला. सीखने और सिखाने के इसी जज्बे के साथ आगे भी देश भर में युवाओं के साथ संवाद का ये दौर यूँ ही चलता रहेगा.”

इस पर प्रोफेसर विवेक कुमार ने अपनी टिप्पणी में कहा कि, “इस अचानक हुई वैचारिक विमर्श की बैठक ने अनेक लोगों में उत्साह जागृत किया, छात्र-छात्रों को आपकी सौम्यता और सादगी ने बहुत ही प्रभावित किया. बहुत ही बोझिल प्रश्नों को भी धैर्य पूर्वक सुनने की क्षमता ने भी सभी पर आपकी छाप छोड़ी है. यह बैठक साको ऐतिहासिक अनुभव लगी. आपका साधुवाद.”

आपको बता दें ऐसी बैठक आकाश जी बनारस में कर चुके हैं. वहाँ भी उन्हे उम्मीद से ज्यादा समर्थन और प्यार मिला था. इसी की तर्ज पर कल हुए बहुजन प्रेरणा केंद्र संवाद में भी वही जोश और उत्साह दिखा. सभी में एक-दूसरे से कुछ सीखने की उत्सुकता नजर आई.

Download Suchak App

खबरें अभी और भी हैं...

मनुवादी सत्ता-चक्र से मुक्ति का स्वर्णिम पथ: बसपा का सामाजिक क्रांति-आह्वान

भारत की राजनीति के विशाल अखाड़े में एक अद्भुत सत्य उभरकर सामने आया है। भाजपा का वोट-बैंक, जैसे कोई प्राचीन हिमालय, अटल और अविचल...

संक्रमण काल: तरुणावस्था की अग्निपरीक्षा और बहुजन आंदोलन का अमर-उदय

जीवन एक नाट्यशाला है, जहाँ प्रत्येक पात्र को अपनी भूमिका निभाते हुए एक निश्चित 'संक्रमण काल' से गुजरना ही पड़ता है। यह काल न...

‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’: बहन मायावती जी का दर्शन

भारतीय राजनीति और समाज सुधार के इतिहास में कुछेक व्यक्तित्व ऐसे हुए हैं जिन्होंने न केवल अपने ऐतिहासिक कार्यों एवं विचारों से समाज को...

विविधता बनाम मानसिकता: पूर्वोत्तर और राष्ट्रीय एकता की चुनौती

मालवीय नगर की घटना, नस्लीय पूर्वाग्रह और जातिवादी सोच के संदर्भ में सामाजिक आत्ममंथन भारत विविधताओं का देश है। यहाँ भाषा बदलती है तो...

बसपा की असली जीत—शोषितों का जगा मनोबल है

भारतीय राजनीति के विशाल मंच पर जहाँ पार्टियाँ सत्ता की चकाचौंध में रंग-बिरंगे नृत्य करती दिखती हैं, वहाँ कांग्रेस का वंशानुगत विरासतवाद, भाजपा का...

पराये धन के सहारे नहीं, बहुजन के सहारे चलती है बसपा – बहनजी का अटल स्वाभिमान

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और उसके संस्थापक-मान्यवर श्री कांशीराम साहेब जी तथा बहनजी द्वारा स्थापित बहुजन आंदोलन की मूल विचारधारा (आम्बेडकरवाद) आत्मनिर्भरता, मान-सम्मान, स्वाभिमान...

कौन सी BAMCEF? मान्यवर साहेब की असली – या ब्राह्मणवादी वित्त पोषित नकली?

आज बहुजन संगठनों की महामारी में, जब बहुजन समाज के कानों में 'बामसेफ' का नाम गूँजता है, तो हृदय में एक अनिवार्य प्रश्न उदित...

न बिकने वाला बहुजन: मान्यवर साहेब का अमर मंत्र, बसपा का अटल संकल्प

बहुजन आन्दोलन के महान प्रणेता, मान्यवर श्री कांशीराम साहेब का वह उद्घोष आज भी बहुजन हृदय में गूँजता है—एक ऐसा संदेश जो न केवल...

कठोर पत्थर, अमर संदेश: बहनजी का इतिहास-लेखन

जब इतिहास के पन्नों को मिटाने की साजिशें रची जाती हैं, तब पत्थर बोल उठते हैं। वे पत्थर जो न केवल कठोर होते हैं,...

चमारों की चेतना: आग से राख, राख से सिंहासन

'चमारों की इतनी जुर्रत!चमार राजनीति करेगा!चमार भाषण सुनाएगा!चमार देश चलाएगा!यह कैसा कलियुग आ गया!' यह बात 1980 के मध्य दशक की है। बहुजन समाज पार्टी...

डीग में बसपा का संगठन समीक्षा एवं प्रशिक्षण शिविर, राजस्थान में मजबूती का संकल्प

डीग (भरतपुर), 30 सितंबर 2025 — बहुजन समाज पार्टी द्वारा आज विधानसभा स्तरीय संगठन समीक्षा एवं प्रशिक्षण शिविर का आयोजन नगर (डीग) में किया...

बिहार चुनाव 2025: BSP की तैयारी पूरी समीक्षा बैठक में महत्वपूर्ण फैंसलें

बिहार चुनाव: आगामी कुछ महीनों में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) ने चुनावी रणनीति को अंतिम रूप...