एन दिलबाग सिंह का कॉलम: आसमान की तरफ उँगली

बचपन से बाबासाहेब अम्बेड़कर की बहुत सी फोटो देखी हैं, उनमे से शायद एक भी फोटो ऐसी नही मिलेगी जिसमे वो आसमान की तरफ उँगली का इशारा कर रहे हो. जो पहले वाली फोटो थी उनमे बाबासाहेब की उँगली का इशारा आसमान की तरफ ना होकर सामने फोटो मे दिखाएँ गए संसद भवन की तरफ होता था. बाबासाहेब की उँगली का इशारा संसद इसीलिए था क्योंकि वो अपने शोषित और बहुजन समाज को बताना चाह रहे थे कि देश की तकरीबन सभी समस्याओं का समाधान संसद मे अपने प्रतिनिधि जीतवा कर भेजने से व सरकार बनाने से ही मिलेगा.

बाबासाहेब जानते थे कि गरीबी, अशिक्षा, बीमारी से छुटकारे की बात हो या फिर जान माल की सुरक्षा और बेहतर भविष्य की गारंटी हो, संसद से बेहतर कोई नही दे सकता.

लेकिन, अब समझदार लोगों ने बड़े ही सिस्टेमेटिक तरीके से उँगली का इशारा संसद की बजाय आसमान की तरफ करवाया लगता है ताकि लोग ये समझें कि बाबासाहेब की उँगली का इशारा है कि सब कुछ ऊपर वाले पर छोड़ दो, वो सब देख रहा है, तुम व्यर्थ चिंता करते हो.

ये अगले 20 साल की राजनीति की नींव रखी जा चुकी है. राजनीति में प्रौपगेंडो और धारणाओं का बहुत लम्बे समय तक असर रहता है, अनेकों बार तो झुठ की ताकत हर ताकत पर हावी हो जाती है.

बाबासाहेब की लिखी किताब “What Congress and Gandhi Have Done to Untouchables” मे इस विषय पर चैप्टर X में गाँधी की हिन्दुवादी सोच से अछूतों को सावधान करने के मक़सद से बहुत अच्छे से लिखा गया है,

but this much I think has been proved by NAZIS that if a lie is a big lie – too big for the common man’s intelligence to scrutinize and if it is repeated continuously, the lie has all the chances of being accepted as truth and if not accepted as truth, has all the chances of growing upon the victims of propaganda and win their acquiescence.

सीधे-सीधे शब्दों मे कहुँ तो मतलब ये है कि अगर झूँठ बार-बार बोला जाये तो लोग उसको सच मानने लगते हैं. जैसे ईश्वर, अल्लाह के नाम बनी कहानियों को लोग सच मानते हैं.

समाधान क्या है?

इस समस्या का सीधा समाधान है. पहले आप खुद दोनों तस्वीरों की तुलना एक बार खुद जरूर करें और ऊपर जो संदेश मैंने देने की कोशिश की है उसका विश्लेषण करके सही तस्वीर का चयन करें.

मैं समझता हूँ और पूरे विश्वास के साथ कह रहा हूँ कि आप भी आसमान की तरफ उँगली की गई तस्वीर को नकार देंगे और संसद की तरफ इशारा करती तस्वीर और प्रतिमा का चयन ही करेंगे.

इसलिए, आप संसद की तरफ इशारा करती बाबासाहेब की तस्वीर और प्रतिमा का उपयोग ही करें और जहाँ भी मौका मिले इस संदेश को अन्य लोगों तक पहुँचाए ताकि सच बहुजन समाज के लोगों के सामने आ सके और वे लोग बाबासाहेब के इशारों का अर्थ जानकर अपने आप को शासक बनाने के लिर प्रेरित कर पाएं.

(लेखक: एन दिलबाग सिंह; यह लेखक के अपने विचार हैं)

Download Suchak App

खबरें अभी और भी हैं...

बहुजन की ज्वलंत ज्योति: बहनजी का ओज, बसपा का अटल वैभव

जब जगतगुरु संत शिरोमणि गुरु रैदास की जयंती पर गुरु बाबा रैदास की प्रतिमा/चित्र के सम्मुख समाजवादी पार्टी, श्री अखिलेश यादव और इनके उद्दंड...

बहुजन मिशन के योद्धा की अनिवार्य त्रिवेणी: W = T₁ × T₂ × T₃

मिशन (बहुजन समाज पार्टी) के सच्चे कार्यकर्ता की पहचान एक सरल किंतु गहन सूत्र में निहित है—W = T₁ × T₂ × T₃। यह...

चमचा वर्ग: बहुजन आंदोलन का सबसे खतरनाक दुश्मन

बहुजन आंदोलन की राह हमेशा काँटों भरी रही है। कोई भी बड़ा सृजनात्मक और सकारात्मक बदलाव, चाहे वह सामाजिक हो, सांस्कृतिक हो या राजनैतिक,...

संक्रमण काल: तरुणावस्था की अग्निपरीक्षा और बहुजन आंदोलन का अमर-उदय

जीवन एक नाट्यशाला है, जहाँ प्रत्येक पात्र को अपनी भूमिका निभाते हुए एक निश्चित 'संक्रमण काल' से गुजरना ही पड़ता है। यह काल न...

आर्थिक आत्मनिर्भरता: बहुजन आंदोलन की ताकत

बहुजन समाज पार्टी के मिशन में एक छोटी-सी बात बार-बार दोहराई जाती है, लेकिन उसका गहरा अर्थ बहुत कम लोग समझ पाते हैं। जो...

प्रश्नों की हत्या और ईश्वर का भ्रम

मानव-मन की सबसे गहन जिज्ञासा वह नहीं है जो तारों की दूरी मापती है, न ही वह जो समुद्र की गहराई को छूने की...

मान्यवर साहेब की अमर त्रयी: बहुजन समाज, बसपा और बहनजी

मान्यवर श्री कांशीराम साहेब भारतीय राजनीति और सामाजिक परिवर्तन के इतिहास में एक ऐसे दार्शनिक के रूप में उभरे, जिन्होंने दबे-कुचले वर्गों को सशक्त...

‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’: बहन मायावती जी का दर्शन

भारतीय राजनीति और समाज सुधार के इतिहास में कुछेक व्यक्तित्व ऐसे हुए हैं जिन्होंने न केवल अपने ऐतिहासिक कार्यों एवं विचारों से समाज को...

बसपा की असली जीत—शोषितों का जगा मनोबल है

भारतीय राजनीति के विशाल मंच पर जहाँ पार्टियाँ सत्ता की चकाचौंध में रंग-बिरंगे नृत्य करती दिखती हैं, वहाँ कांग्रेस का वंशानुगत विरासतवाद, भाजपा का...

पराये धन के सहारे नहीं, बहुजन के सहारे चलती है बसपा – बहनजी का अटल स्वाभिमान

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और उसके संस्थापक-मान्यवर श्री कांशीराम साहेब जी तथा बहनजी द्वारा स्थापित बहुजन आंदोलन की मूल विचारधारा (आम्बेडकरवाद) आत्मनिर्भरता, मान-सम्मान, स्वाभिमान...

कौन सी BAMCEF? मान्यवर साहेब की असली – या ब्राह्मणवादी वित्त पोषित नकली?

आज बहुजन संगठनों की महामारी में, जब बहुजन समाज के कानों में 'बामसेफ' का नाम गूँजता है, तो हृदय में एक अनिवार्य प्रश्न उदित...

न बिकने वाला बहुजन: मान्यवर साहेब का अमर मंत्र, बसपा का अटल संकल्प

बहुजन आन्दोलन के महान प्रणेता, मान्यवर श्री कांशीराम साहेब का वह उद्घोष आज भी बहुजन हृदय में गूँजता है—एक ऐसा संदेश जो न केवल...