बसपा सुप्रीमो मायावती जी ने आज तेलंगाना के मामले का संज्ञान लेते हुए भाजपा को लताड़ लगाई है. उन्होने भारत की छवि को खराब ना करने की जिम्मेदारी निभाने की बड़ी बात भी भाजपा से कहीं है. उन्होने कहा, “तेलंगाना सरकार ने बीजेपी विधायक को आज हैदराबाद में गिरफ्तार कर लिया है, किंतु क्या यह बीजेपी नेतृत्व की जिम्मेदारी नहीं बनती है कि वह अपने लोगों को संयमित व नियंत्रित रखकर देश में अमन-शानित कायम रखने के साथ-साथ विदेशों में भारत की छवि को भी आघात लगने से बचाए.”
1.अभी भाजपा से निलम्बित नुपूर शर्मा द्वारा पैग़म्बर-ए-इस्लाम के विरुद्ध विवादित टिप्पणी पर देश भर में गर्माया माहौल पूरी तरह से ठण्डा भी नहीं हो पाया है कि बीजेपी के अन्य नेता तेलंगाना के विधायक राजा सिंह ने उसी प्रकार का उत्तेजनात्मक कार्य किया है जो अति-शर्मनाक व घोर निन्दनीय।
— Mayawati (@Mayawati) August 23, 2022
मायावती ने आज सवेरे अपने ट्वीटर अकाउंट से दो धड़ाधड़ ट्वीट कर बीजेपी पर यह हमला बोला और उसे भारत की छवि को आघात नहीं पहुँचाने की नसीहत दे डाली. तेलंगाना राज्य में बहुजन समाज पार्टी आने वाले चुनावों पर पैनी नजर टिकाए हुए है और उसके लिए कार्य भी लगातार कर रही है.
नुपूर शर्मा का हवाला देते हुए उन्होने कहा, “अभी भाजपा से निलम्बित नुपूर शरा द्वारा पैग़म्बर-ए-इस्लाम के विरुद्ध विवादित टिप्पणी पर देश भर में गर्माया माहौल पूरी तरह से ठण्डा भी नहीं हो पाया है कि बीजेपी के अन्य नेता तेलंगाना के विधायक राजा सिंह ने उसी प्रकार का उत्तेजनात्मक कार्य किया है जो अति-शर्मानक व घोर निंदनीय.”
बता दें दक्षिण भारत में बीजेपी अपने पैर पसारना चाहती है उसी की रणनीति के तहत बीजेपी के राष्ट्रीय नेता तेलंगाना का दौरा कर रहे हैं. और वहां भी बीजेपी साम्प्रदायिकता की पिच पर चुनाव लड़वाना चाहती है. मगर, इन राज्यों में यह होना मुमकिन नही है. देखना दिलचस्प होगा बीजेपी अपने मंसूबों में कितना कामयाब हो पाएगी.

