दक्षिण भारत के दौरे में आकाश आनंद को लोग दे रहे हैं प्यार

इन दिनों बहुजन समाज पार्टी के नेशनल कॉर्डिनेटर आकाश आनंद जी राज्यसभा सासंद माननीय रामजी गौतम जी के साथ दक्षिण भारत का दौरा कर रहे हैं और दोनों को पार्टी समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा खूब प्यार दिया जा रहा है. उनकी जनसभाओं में बसपा समर्थकों की संख्या और उत्साह देखते ही बन रहा है. पूरा पांड़ाल खचाखच भरा हुआ और बसपा झंड़ों से नीला नजर आता है.

आकाश जी ने यह दौरा राजस्थान के प्रोग्राम को कैंसिल करके बीच में लिया है और प्राथमिकता में तेलंगाना एवं आंध प्रदेश को चुना. कहीं ना कहीं यह राजस्थान के पदाधिकारियों की नाकामी को भी दर्शाता है.

 खैर, तेलंगाना के वरंगल शहर में आरक्षण के जनक लोकराजा छत्रपति शाहू जी महाराज की जयंति के अवसर पर संपन्न हुई पहली बैठक में जिस तरह रोड शो हुआ और फिर जनसभा में लोगों का जो सैलाब उमड़ा उससे एक बात तो साफ हो गई है कि बसपा इस बार तेलंगाना चुनावों में कड़ी टक्कर देने के लिए तैयार हो चुकी है और वर्तमान सरकार को चुनौती देती हुई दिख रही है. इस बैठक में जिस तरह आकाश जी केसीआर को ललकारा और उनके द्वारा किए गए वायदों को जनता को याद करवाया. इससे जाहिर होता है कि बसपा तेलंगाना में भी विकास के मुद्दों पर जनता के बीच जाएगी और यूपी मॉडल को जनता के सामने प्रस्तुत करेगी.

अपनी दूसरी बैठक में विशाखापटनम (आंध्र प्रदेश) में पार्टी समर्थकों ने दिल से जुड़ाव दिखाया और एक कार्यकर्ता ने अपनी बेटी का नामकरण भी आकाश आनंद जी तथा सासंद रामजी गौतम के हाथों से करवाया. इस एक भावनात्मक पल से मालूम चलता है कि लोग आकाश जी से किस हद तक जुड़ाव महसूस कर रहे हैं.

देखना यह है कि आकाश आनंद जी इस प्यार पर कितना खरा उतरते हैं और पार्टी समर्थकों का फीडबैक प्राप्त करके पार्टी को कहां तक ले जाते हैं. आकाश जी के पास भी खुद को साबित करने के लिए केवल 2024 तक का समय ही है. अगर, पार्टी 2023 और 2024 के आम चुनाव में वापसी करती है तो आकाश आनंद जी को इसका श्रेय लेने से कोई रोक नही पाएगा.

तेलंगाना एवं आंध्र प्रदेश दौरे की कुछ झलकियां

Download Suchak App

खबरें अभी और भी हैं...

मनुवादी सत्ता-चक्र से मुक्ति का स्वर्णिम पथ: बसपा का सामाजिक क्रांति-आह्वान

भारत की राजनीति के विशाल अखाड़े में एक अद्भुत सत्य उभरकर सामने आया है। भाजपा का वोट-बैंक, जैसे कोई प्राचीन हिमालय, अटल और अविचल...

संक्रमण काल: तरुणावस्था की अग्निपरीक्षा और बहुजन आंदोलन का अमर-उदय

जीवन एक नाट्यशाला है, जहाँ प्रत्येक पात्र को अपनी भूमिका निभाते हुए एक निश्चित 'संक्रमण काल' से गुजरना ही पड़ता है। यह काल न...

विविधता बनाम मानसिकता: पूर्वोत्तर और राष्ट्रीय एकता की चुनौती

मालवीय नगर की घटना, नस्लीय पूर्वाग्रह और जातिवादी सोच के संदर्भ में सामाजिक आत्ममंथन भारत विविधताओं का देश है। यहाँ भाषा बदलती है तो...

बसपा की असली जीत—शोषितों का जगा मनोबल है

भारतीय राजनीति के विशाल मंच पर जहाँ पार्टियाँ सत्ता की चकाचौंध में रंग-बिरंगे नृत्य करती दिखती हैं, वहाँ कांग्रेस का वंशानुगत विरासतवाद, भाजपा का...

पराये धन के सहारे नहीं, बहुजन के सहारे चलती है बसपा – बहनजी का अटल स्वाभिमान

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और उसके संस्थापक-मान्यवर श्री कांशीराम साहेब जी तथा बहनजी द्वारा स्थापित बहुजन आंदोलन की मूल विचारधारा (आम्बेडकरवाद) आत्मनिर्भरता, मान-सम्मान, स्वाभिमान...

कौन सी BAMCEF? मान्यवर साहेब की असली – या ब्राह्मणवादी वित्त पोषित नकली?

आज बहुजन संगठनों की महामारी में, जब बहुजन समाज के कानों में 'बामसेफ' का नाम गूँजता है, तो हृदय में एक अनिवार्य प्रश्न उदित...

न बिकने वाला बहुजन: मान्यवर साहेब का अमर मंत्र, बसपा का अटल संकल्प

बहुजन आन्दोलन के महान प्रणेता, मान्यवर श्री कांशीराम साहेब का वह उद्घोष आज भी बहुजन हृदय में गूँजता है—एक ऐसा संदेश जो न केवल...

कठोर पत्थर, अमर संदेश: बहनजी का इतिहास-लेखन

जब इतिहास के पन्नों को मिटाने की साजिशें रची जाती हैं, तब पत्थर बोल उठते हैं। वे पत्थर जो न केवल कठोर होते हैं,...

चमारों की चेतना: आग से राख, राख से सिंहासन

'चमारों की इतनी जुर्रत!चमार राजनीति करेगा!चमार भाषण सुनाएगा!चमार देश चलाएगा!यह कैसा कलियुग आ गया!' यह बात 1980 के मध्य दशक की है। बहुजन समाज पार्टी...

डीग में बसपा का संगठन समीक्षा एवं प्रशिक्षण शिविर, राजस्थान में मजबूती का संकल्प

डीग (भरतपुर), 30 सितंबर 2025 — बहुजन समाज पार्टी द्वारा आज विधानसभा स्तरीय संगठन समीक्षा एवं प्रशिक्षण शिविर का आयोजन नगर (डीग) में किया...

बिहार चुनाव 2025: BSP की तैयारी पूरी समीक्षा बैठक में महत्वपूर्ण फैंसलें

बिहार चुनाव: आगामी कुछ महीनों में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) ने चुनावी रणनीति को अंतिम रूप...

कर्नाटक में दलित आरक्षण का 6:6:5 फॉर्मूला तय; जानिए किसे कितना मिला आरक्षण?

बेंगलुरु: कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने मंगलवार रात लंबी कैबिनेट बैठक में अनुसूचित जाति (एससी) के लिए 17% आरक्षण को तीन हिस्सों में बांटने...