17.1 C
New Delhi
Saturday, February 7, 2026

तेलंगाना में बसपा ने भरी हुंकार प्रगति भवन में हाथी पहुँचाने के लिए जनता से मांगा साथ

तेलंगाना: बहुजन समाज पार्टी द्वारा कल आरक्षण के जनक छत्रपति साहू जी महाराज के जयंति अवसर पर एक बड़ा प्रोग्राम का आयोजन किया गया. इस मौके पर नेशनल कॉर्डिनेटर आकाश आनंद जी एवं सासंद रामजी गौतम मौजूद रहे. दोनों नेताओं ने तेलंगाना की धरती पर वर्तमान सरकार को जमकर ललकारा और जनता से किए गए वायदों को पूरा नही करने का आरोप लगाया और तेलंगाना वासियों से वायदा किया कि अब आपको किसी के बहकावे में नही आना और हाथी पर बैठकर प्रगति भवन पर कब्जा करना है.

बसपा प्रदेश अध्यक्ष माननीय आर एस प्रवीण जी के द्वारा किए जा रहे शानदार और प्रेरणात्म कार्य से आकाश आनंद जी एवं रामजी गौतम जी गदगद हो गए और उन्हे आगे इसी तरह पार्टी की विचारधारा को तेलंगाना की जनता तक पहुँचाने का आह्वान किया.

नेशनल कॉर्डिनेटर आकाश आनंद जी ने अपने सम्बोधन के दौरान केसीआर को जमकर ललकारा और उनके द्वारा चुनाव के दौरान किए गए विभिन्न वायदो और योजनाओं का नाम लेकर जनता से पूरा होने के बारे में पूछा. तेलंगाना वासियों ने हिंदी में भाषण होने के बावजूद भी आकाश जी का खूब साथ दिया और सभी सवालों पर हाथ उठाकर अपनी बात कही.

बकौल आकाश जी, “बसपा कहने में विश्वास नही करती है. हम करने में विश्वास करते हैं. हमारी सरकार ने यूपी में गरीब, दलित और पिछड़ों के लिए स्वाभिमान की जिंदगी जीने के लिए तमाम सरकारी प्रयासों को सफलतापूर्व लागू किया है. और अब हम यह स्वाभिमान तेलंगाना की जनता को देने आए हैं.”

आकाश जी के बाद तेलंगाना बसपा प्रदेश अध्यक्ष आर एस प्रवीण जी भी अपने नेताओं के सुर में सुर मिलाए और तेलंगाना से हाथी को प्रगति भवन में पहुँचाने के लिए साथ मांगा.

बता दें तेलंगाना बसपा इकाई द्वारा साहू महाराज जयंति के अवसर पर वरनगल शहर में बड़ा आयोजन किया गया था. इस आयोजन के माध्यम से जयंति के साथ-साथ बसपा द्वारा निकाली जा रही 300 दिनों की “बहुजन राज्याधिकार यात्रा” के 100 दिन पूरे होने का जश्न भी मनाना था.

जिस तरह तेलंगाना में इस समय बसपा काम कर रही है उस हिसाब से तेलंगाना में होने वाले आम चुनाव 2023 में बसपा से पार पाना आसान नही होने वाला है. वर्तमान सत्ताधारी दल के कान खड़े हो गए हैं.

Download Suchak App

खबरें अभी और भी हैं...

चमारों की चेतना: आग से राख, राख से सिंहासन

'चमारों की इतनी जुर्रत!चमार राजनीति करेगा!चमार भाषण सुनाएगा!चमार देश चलाएगा!यह कैसा कलियुग आ गया!' यह बात 1980 के मध्य दशक की है। बहुजन समाज पार्टी...

डीग में बसपा का संगठन समीक्षा एवं प्रशिक्षण शिविर, राजस्थान में मजबूती का संकल्प

डीग (भरतपुर), 30 सितंबर 2025 — बहुजन समाज पार्टी द्वारा आज विधानसभा स्तरीय संगठन समीक्षा एवं प्रशिक्षण शिविर का आयोजन नगर (डीग) में किया...

बिहार चुनाव 2025: BSP की तैयारी पूरी समीक्षा बैठक में महत्वपूर्ण फैंसलें

बिहार चुनाव: आगामी कुछ महीनों में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) ने चुनावी रणनीति को अंतिम रूप...

कर्नाटक में दलित आरक्षण का 6:6:5 फॉर्मूला तय; जानिए किसे कितना मिला आरक्षण?

बेंगलुरु: कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने मंगलवार रात लंबी कैबिनेट बैठक में अनुसूचित जाति (एससी) के लिए 17% आरक्षण को तीन हिस्सों में बांटने...

130वें संविधान संशोधन बिल पर मायावती का तीखा हमला, कहा- “लोकतंत्र होगा कमज़ोर”

नई दिल्ली। संसद में कल भारी हंगामे के बीच केंद्र सरकार ने 130वाँ संविधान संशोधन बिल पेश किया. इस पर बहुजन समाज पार्टी (बसपा)...

स्वतंत्र बहुजन राजनीति बनाम परतंत्र बहुजन राजनीति: प्रो विवेक कुमार

"स्वतंत्र बहुजन राजनीति" और "परतंत्र बहुजन राजनीति" पर प्रो विवेक कुमार का यह लेख भारत में दलित नेतृत्व की अनकही कहानी को उजागर करता...

मायावती ने अमेरिकी टैरिफ को बताया ‘विश्वासघाती’, संसद में चर्चा की मांग

Mayawati on Trump: बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) सुप्रीमो मायावती ने अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए गए भारी-भरकम 50 प्रतिशत टैरिफ को लेकर तीखी प्रतिक्रिया...

अमेरिका की आर्थिक सख्ती पर मायावती की दो टूक – “देशहित से कोई समझौता नहीं होना चाहिए”

Mayawati Big Statement on Trump Action: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री UP मायावती ने अमेरिका द्वारा भारत पर आयात...

संसद में उठा “सेक्युलरिज़्म” हटाने का मुद्दा, मायावती बोलीं – संविधान से छेड़छाड़ बिल्कुल बर्दाश्त नहीं!

नई दिल्ली: संसद में कानून मंत्री के बयान से देश की राजनीति में हलचल मच गई है. चर्चा गर्म है कि क्या सरकार संविधान...

संसद का मानसून सत्र 2025 शुरू: मायावती की सरकार-विपक्ष से एकजुटता की अपील

नई दिल्ली: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती बहनजी ने आज से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र 2025 को...

विश्वनाथ पाल ने दिया सपा को झटका, सैकड़ों मुस्लिम नेता बसपा में शामिल

यूपी: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर और श्रावस्ती जिले में समाजवादी पार्टी (सपा) और उसके मुखिया अखिलेश यादव को बड़ा झटका लगा है. आज दिनांक...

घमासान तेज़: चंद्रशेखर ने भेजा 2.5 करोड़ का नोटिस, रोहिणी घावरी पर पलटवार

भीम आर्मी प्रमुख और आज़ाद समाज पार्टी के नेता चंद्रशेखर आज़ाद ने सोशल मीडिया और सार्वजनिक मंचों पर अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में...