बसपा सासंद रितेश पांड़े ने गिनाए अपनी लोकसभा में किए गए कामों के नाम; फेसबुक पर दिया जवाब

बहुजन समाज पार्टी के लोकसभा सासंद माननी रितेश पांड़े जी अपने क्षेत्रवासियों की लगातार मांग पर जवाब देते हुए कहा कि आप सभी को बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि अम्बेड़करनगर के निवासियों की लगभ 20 साल पुरानी मांग अब पूरी होने वाली है – अकबरपुर रेलवे क्रॉसिंग पर फुट ओवर ब्रिज बनाया जाएगा.

बकौल रितेश पांड़े जी अपने क्षेत्रवासियों को बताया कि हमारे लगभग 3 वर्षों के निरंतर प्रयास के पश्चात माननीय रेल मंत्री ने  हमारी मांग को स्वीकार कर अधिकृत रुप से निर्माण के शुरुआत का आदेश दिया है. फुट ओवर ब्रिज के ना होने से सैंकड़ों क्षेत्रवासियों को रोज परेशानी का सामना करना पड़ता था. इस समस्या को अब हम समाप्त कर पाएंगे.

फेसबुक पर पूछा सासंद जी आपने हमारे लिए क्या किया

सासंद रितेश पांड़े जी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. इसलिए, उनके समर्थक उनसे वहीं अपनी शिकायत भी कर देते हैं. उनकी फेसबुक वॉल पर लगातार कमेंट्स के जरिए पूछा जा रहा था कि सासंद जी आपने क्षेत्र के लिए क्या किया है? तो इस सवाल का जवाब देने के लिए उन्होने आज फेसबुक पर एक पोस्ट लिखी है. जिसके बारे में हम आपको यहां बता रहे हैं.

उन्होने सरकारी तंत्र से अपना काम करवाना कितना कठिन काम इसका जिक्र करते हुए कहा, “अपने संसदीय अनुभव से मैं आपको बता सकता हूँ कि सरकारी तंत्र के पहियों को घुमाना अत्यंत परिश्रम और सयंम का काम है. इसके बावजूद अपने संसदीय कार्यकाल में मैंने कई सरकारी योजनाओं को आप तक पहुँचाने का अथक प्रयास किया है.”

उन्होने आगे जनता को अपने कार्यकाम में अब तक करवाएं गए कामों का ब्यौरा देते हुए बताया;

  • गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर शाहपुर, अंबरपुर और खानपुर हुसैनाबाद में अंडरपास की सुविधा
  • क्षेत्रवासियों के लिए न्योरी से गोरखपुर एक्सप्रेसवे से जुड़ने की सुविधा, इससे न्योरी क्षेत्र का भी काफी विकास होगा और स्थानीय लोगों को इसका फायदा होगा
  • पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दोस्तपुर बॉर्डर से चढ़ने की सुविधा – इस मुद्दे को मैंने लोकसभा में उठाया था और माननीय मुख्यमंत्री और यूपीडा के चेयरमैन से मिलकर इसे हासिल कराया था.

आगे चलकर हम अकबरपुर से मालीपुर के रास्ते की मरम्मत कराने का प्रयास करेंगे – मैं एक बार फिर नितिन गड़करी जी से मिलकर इस पर उनसे चर्चा करुँगा. अम्बेडकरनगर  का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए बहुत ही गौरव और गंभीरता का विषय है. अपने क्षेत्र के भाइयों और बहनों के समस्याओं का समाधान कराने के लिए मैं संसद से लेकर सड़क तक संघर्ष करने के लिए तैयार हूँ. क्षेत्र के विकास के लिए मैं इसी तरह प्रयत्नशील रहूँगा. मुझे केवल आशीर्वाद और सहकार्य की अपेक्षा है.

Download Suchak App

खबरें अभी और भी हैं...

संक्रमण काल: तरुणावस्था की अग्निपरीक्षा और बहुजन आंदोलन का अमर-उदय

जीवन एक नाट्यशाला है, जहाँ प्रत्येक पात्र को अपनी भूमिका निभाते हुए एक निश्चित 'संक्रमण काल' से गुजरना ही पड़ता है। यह काल न...

बसपा की असली जीत—शोषितों का जगा मनोबल है

भारतीय राजनीति के विशाल मंच पर जहाँ पार्टियाँ सत्ता की चकाचौंध में रंग-बिरंगे नृत्य करती दिखती हैं, वहाँ कांग्रेस का वंशानुगत विरासतवाद, भाजपा का...

पराये धन के सहारे नहीं, बहुजन के सहारे चलती है बसपा – बहनजी का अटल स्वाभिमान

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और उसके संस्थापक-मान्यवर श्री कांशीराम साहेब जी तथा बहनजी द्वारा स्थापित बहुजन आंदोलन की मूल विचारधारा (आम्बेडकरवाद) आत्मनिर्भरता, मान-सम्मान, स्वाभिमान...

कौन सी BAMCEF? मान्यवर साहेब की असली – या ब्राह्मणवादी वित्त पोषित नकली?

आज बहुजन संगठनों की महामारी में, जब बहुजन समाज के कानों में 'बामसेफ' का नाम गूँजता है, तो हृदय में एक अनिवार्य प्रश्न उदित...

न बिकने वाला बहुजन: मान्यवर साहेब का अमर मंत्र, बसपा का अटल संकल्प

बहुजन आन्दोलन के महान प्रणेता, मान्यवर श्री कांशीराम साहेब का वह उद्घोष आज भी बहुजन हृदय में गूँजता है—एक ऐसा संदेश जो न केवल...

कठोर पत्थर, अमर संदेश: बहनजी का इतिहास-लेखन

जब इतिहास के पन्नों को मिटाने की साजिशें रची जाती हैं, तब पत्थर बोल उठते हैं। वे पत्थर जो न केवल कठोर होते हैं,...

चमारों की चेतना: आग से राख, राख से सिंहासन

'चमारों की इतनी जुर्रत!चमार राजनीति करेगा!चमार भाषण सुनाएगा!चमार देश चलाएगा!यह कैसा कलियुग आ गया!' यह बात 1980 के मध्य दशक की है। बहुजन समाज पार्टी...

डीग में बसपा का संगठन समीक्षा एवं प्रशिक्षण शिविर, राजस्थान में मजबूती का संकल्प

डीग (भरतपुर), 30 सितंबर 2025 — बहुजन समाज पार्टी द्वारा आज विधानसभा स्तरीय संगठन समीक्षा एवं प्रशिक्षण शिविर का आयोजन नगर (डीग) में किया...

बिहार चुनाव 2025: BSP की तैयारी पूरी समीक्षा बैठक में महत्वपूर्ण फैंसलें

बिहार चुनाव: आगामी कुछ महीनों में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) ने चुनावी रणनीति को अंतिम रूप...

130वें संविधान संशोधन बिल पर मायावती का तीखा हमला, कहा- “लोकतंत्र होगा कमज़ोर”

नई दिल्ली। संसद में कल भारी हंगामे के बीच केंद्र सरकार ने 130वाँ संविधान संशोधन बिल पेश किया. इस पर बहुजन समाज पार्टी (बसपा)...

स्वतंत्र बहुजन राजनीति बनाम परतंत्र बहुजन राजनीति: प्रो विवेक कुमार

"स्वतंत्र बहुजन राजनीति" और "परतंत्र बहुजन राजनीति" पर प्रो विवेक कुमार का यह लेख भारत में दलित नेतृत्व की अनकही कहानी को उजागर करता...

मायावती ने अमेरिकी टैरिफ को बताया ‘विश्वासघाती’, संसद में चर्चा की मांग

Mayawati on Trump: बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) सुप्रीमो मायावती ने अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए गए भारी-भरकम 50 प्रतिशत टैरिफ को लेकर तीखी प्रतिक्रिया...