130वें संविधान संशोधन बिल पर मायावती का तीखा हमला, कहा- “लोकतंत्र होगा कमज़ोर”

मायावती बहनजी ने इस बिल को लोकतंत्र के लिए खतरा बताया है. बसपा इस बिल से सहमत नही हैं. साथी ही जनता की आंशकाओं का ख्याल करते हुए केंद्र सरकार से बिल पर पुनर्विचार करने की मांग करी है.

नई दिल्ली। संसद में कल भारी हंगामे के बीच केंद्र सरकार ने 130वाँ संविधान संशोधन बिल पेश किया. इस पर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे लोकतंत्र के लिए ख़तरा बताया.

मायावती बहनजी ने कहा कि मौजूदा राजनीतिक हालात में यह बिल सत्ता पक्ष को और मज़बूत करेगा, जबकि लोकतांत्रिक ढांचे को कमज़ोर करने का खतरा है.

मायावती की बड़ी बातें:

  • “लोकतंत्र को कमज़ोर करने वाला लगता है यह बिल”
  • “सत्ताधारी पार्टियाँ अपने-अपने स्वार्थ और लाभ में इसका दुरुपयोग करेंगी”
  • “हमारी पार्टी किसी भी स्तर पर इस बिल से सहमत नहीं है”
  • “सरकार लोकतंत्र व संविधान की मर्यादा के हित में इस पर पुनर्विचार करे”

बसपा सुप्रीमो ने जनता की आशंकाओं को दोहराते हुए कहा कि यदि सरकार ने इस पर गंभीरता से विचार नहीं किया तो लोकतंत्र को गहरी चोट पहुँच सकती है. मायावती ने आशंका जताई कि सत्ता में काबिज़ राजनीतिक दल अपने-अपने स्वार्थ, लाभ और द्वेष के चलते इस संशोधन का दुरुपयोग करेंगे, जिससे आम जनता को नुकसान उठाना पड़ सकता है. उन्होंने साफ कहा कि उनकी पार्टी (बहुजन समाज पार्टी) इस बिल से सहमत नहीं है.

बसपा सुप्रीमो ने केंद्र सरकार से अपील की कि वह लोकतंत्र और संविधान की मर्यादा को ध्यान में रखते हुए इस संशोधन पर पुनर्विचार करे. उन्होंने जोर देकर कहा कि देशहित में इस मुद्दे पर गंभीरता से विचार करना आवश्यक है.

Download Suchak App

खबरें अभी और भी हैं...

मनुवादी सत्ता-चक्र से मुक्ति का स्वर्णिम पथ: बसपा का सामाजिक क्रांति-आह्वान

भारत की राजनीति के विशाल अखाड़े में एक अद्भुत सत्य उभरकर सामने आया है। भाजपा का वोट-बैंक, जैसे कोई प्राचीन हिमालय, अटल और अविचल...

संक्रमण काल: तरुणावस्था की अग्निपरीक्षा और बहुजन आंदोलन का अमर-उदय

जीवन एक नाट्यशाला है, जहाँ प्रत्येक पात्र को अपनी भूमिका निभाते हुए एक निश्चित 'संक्रमण काल' से गुजरना ही पड़ता है। यह काल न...

विविधता बनाम मानसिकता: पूर्वोत्तर और राष्ट्रीय एकता की चुनौती

मालवीय नगर की घटना, नस्लीय पूर्वाग्रह और जातिवादी सोच के संदर्भ में सामाजिक आत्ममंथन भारत विविधताओं का देश है। यहाँ भाषा बदलती है तो...

बसपा की असली जीत—शोषितों का जगा मनोबल है

भारतीय राजनीति के विशाल मंच पर जहाँ पार्टियाँ सत्ता की चकाचौंध में रंग-बिरंगे नृत्य करती दिखती हैं, वहाँ कांग्रेस का वंशानुगत विरासतवाद, भाजपा का...

पराये धन के सहारे नहीं, बहुजन के सहारे चलती है बसपा – बहनजी का अटल स्वाभिमान

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और उसके संस्थापक-मान्यवर श्री कांशीराम साहेब जी तथा बहनजी द्वारा स्थापित बहुजन आंदोलन की मूल विचारधारा (आम्बेडकरवाद) आत्मनिर्भरता, मान-सम्मान, स्वाभिमान...

कौन सी BAMCEF? मान्यवर साहेब की असली – या ब्राह्मणवादी वित्त पोषित नकली?

आज बहुजन संगठनों की महामारी में, जब बहुजन समाज के कानों में 'बामसेफ' का नाम गूँजता है, तो हृदय में एक अनिवार्य प्रश्न उदित...

न बिकने वाला बहुजन: मान्यवर साहेब का अमर मंत्र, बसपा का अटल संकल्प

बहुजन आन्दोलन के महान प्रणेता, मान्यवर श्री कांशीराम साहेब का वह उद्घोष आज भी बहुजन हृदय में गूँजता है—एक ऐसा संदेश जो न केवल...

कठोर पत्थर, अमर संदेश: बहनजी का इतिहास-लेखन

जब इतिहास के पन्नों को मिटाने की साजिशें रची जाती हैं, तब पत्थर बोल उठते हैं। वे पत्थर जो न केवल कठोर होते हैं,...

चमारों की चेतना: आग से राख, राख से सिंहासन

'चमारों की इतनी जुर्रत!चमार राजनीति करेगा!चमार भाषण सुनाएगा!चमार देश चलाएगा!यह कैसा कलियुग आ गया!' यह बात 1980 के मध्य दशक की है। बहुजन समाज पार्टी...

डीग में बसपा का संगठन समीक्षा एवं प्रशिक्षण शिविर, राजस्थान में मजबूती का संकल्प

डीग (भरतपुर), 30 सितंबर 2025 — बहुजन समाज पार्टी द्वारा आज विधानसभा स्तरीय संगठन समीक्षा एवं प्रशिक्षण शिविर का आयोजन नगर (डीग) में किया...

बिहार चुनाव 2025: BSP की तैयारी पूरी समीक्षा बैठक में महत्वपूर्ण फैंसलें

बिहार चुनाव: आगामी कुछ महीनों में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) ने चुनावी रणनीति को अंतिम रूप...

कर्नाटक में दलित आरक्षण का 6:6:5 फॉर्मूला तय; जानिए किसे कितना मिला आरक्षण?

बेंगलुरु: कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने मंगलवार रात लंबी कैबिनेट बैठक में अनुसूचित जाति (एससी) के लिए 17% आरक्षण को तीन हिस्सों में बांटने...