सौगात बांटने के बजाय शिक्षा-रोजगार पर ध्यान दे सरकार: मायावती

रमजान के महिने में मुस्लिम समाज को रिझाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने एक नया पैंतरा चला है. सौगता-ए-मोदी के नाम पर 32 लाख मुस्लिमों तक सरकार पहुँचना चाहती है और मोदी ब्रांड की छवि को सर्व हितैषी बनाने की एक कोशिश है.

इसके तहत सरकार कुछ मुस्लिमों को सौगात-ए-मोदी नाम की किट देगी. जिसमें कुछ खाद्य सामग्री दी जाएगी.

इस सौगात-ए-मोदी पर तमाम राजनेताओं ने सरकार को घेरने का काम किया है. जिसमें प्रमुख नाम बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती बहनजी का है. उन्होने सरकार से दो टूक कहा है कि, सरकार सौगात के बजाए मुस्लिमों की शिक्षा-रोजगार पर ध्यान दें.

सौगात-ए-मोदी राजनीतिक स्वार्थ

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्षा मायावती बहनजी मुस्लिम समाज की असली समस्या से सरकार को अवगत कराते हुए, सरकार के इस कदम को राजनीतिक स्वार्थ करार दिया है. उनका साफ कहना है कि मुस्लिम समाज जान-माल, मजहब की सुरक्षा को लेकर दुखी व चिंतित तो इसका क्या लाभ?

बकौल मायावती, “भाजपा द्वारा ईद, बैसाखी, गुड फ्राइडे, ईस्टर पर 32 लाख गरीब अल्पसंख्यक परिवारों तक ‘सौगात-ए-मोदी’ के रूप में पीएम का ‘प्रेम संदेश व भेंट’ पहुँचाने की घोषणा यह केवल इनका राजनीतिक स्वार्थ. जब मुस्लिम व बहुजन समाज जान-माल, मजहब की सुरक्षा को लेकर दुखी व चिंतित तो इ सका क्या लाभ?”

सुरक्षा व रोजगार दे सरकार

बसपा प्रमुख मायावती बहनजी ने भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए इनके इस कदम की आलोचना करते हुए आगे कहा, सरकार मुस्लिम समाज की सुरक्षा व रोजगार पर ध्यान दें.

मायावती ने आगे जोड़ा, “जबकि बेहतर होता अगर भाजपा की केंद्र व राज्य सरकारें मुस्लिम व अन्य धार्मिक अल्पसंख्यक समाज के कुछ गरीब परिवारों को यह सौगात-ए-मोदी देने के बजाय उनकी अपार गरीबी, बेरोजगारी व पिछड़ापन आदि को दूर करने के लिए रोजगार की स्थायी व्यवस्था करतीं व उनकी सुरक्सा पर भी उचित ध्यान देती.”

Download Suchak App

खबरें अभी और भी हैं...

संक्रमण काल: तरुणावस्था की अग्निपरीक्षा और बहुजन आंदोलन का अमर-उदय

जीवन एक नाट्यशाला है, जहाँ प्रत्येक पात्र को अपनी भूमिका निभाते हुए एक निश्चित 'संक्रमण काल' से गुजरना ही पड़ता है। यह काल न...

बसपा की असली जीत—शोषितों का जगा मनोबल है

भारतीय राजनीति के विशाल मंच पर जहाँ पार्टियाँ सत्ता की चकाचौंध में रंग-बिरंगे नृत्य करती दिखती हैं, वहाँ कांग्रेस का वंशानुगत विरासतवाद, भाजपा का...

पराये धन के सहारे नहीं, बहुजन के सहारे चलती है बसपा – बहनजी का अटल स्वाभिमान

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और उसके संस्थापक-मान्यवर श्री कांशीराम साहेब जी तथा बहनजी द्वारा स्थापित बहुजन आंदोलन की मूल विचारधारा (आम्बेडकरवाद) आत्मनिर्भरता, मान-सम्मान, स्वाभिमान...

कौन सी BAMCEF? मान्यवर साहेब की असली – या ब्राह्मणवादी वित्त पोषित नकली?

आज बहुजन संगठनों की महामारी में, जब बहुजन समाज के कानों में 'बामसेफ' का नाम गूँजता है, तो हृदय में एक अनिवार्य प्रश्न उदित...

न बिकने वाला बहुजन: मान्यवर साहेब का अमर मंत्र, बसपा का अटल संकल्प

बहुजन आन्दोलन के महान प्रणेता, मान्यवर श्री कांशीराम साहेब का वह उद्घोष आज भी बहुजन हृदय में गूँजता है—एक ऐसा संदेश जो न केवल...

कठोर पत्थर, अमर संदेश: बहनजी का इतिहास-लेखन

जब इतिहास के पन्नों को मिटाने की साजिशें रची जाती हैं, तब पत्थर बोल उठते हैं। वे पत्थर जो न केवल कठोर होते हैं,...

चमारों की चेतना: आग से राख, राख से सिंहासन

'चमारों की इतनी जुर्रत!चमार राजनीति करेगा!चमार भाषण सुनाएगा!चमार देश चलाएगा!यह कैसा कलियुग आ गया!' यह बात 1980 के मध्य दशक की है। बहुजन समाज पार्टी...

डीग में बसपा का संगठन समीक्षा एवं प्रशिक्षण शिविर, राजस्थान में मजबूती का संकल्प

डीग (भरतपुर), 30 सितंबर 2025 — बहुजन समाज पार्टी द्वारा आज विधानसभा स्तरीय संगठन समीक्षा एवं प्रशिक्षण शिविर का आयोजन नगर (डीग) में किया...

बिहार चुनाव 2025: BSP की तैयारी पूरी समीक्षा बैठक में महत्वपूर्ण फैंसलें

बिहार चुनाव: आगामी कुछ महीनों में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) ने चुनावी रणनीति को अंतिम रूप...

130वें संविधान संशोधन बिल पर मायावती का तीखा हमला, कहा- “लोकतंत्र होगा कमज़ोर”

नई दिल्ली। संसद में कल भारी हंगामे के बीच केंद्र सरकार ने 130वाँ संविधान संशोधन बिल पेश किया. इस पर बहुजन समाज पार्टी (बसपा)...

स्वतंत्र बहुजन राजनीति बनाम परतंत्र बहुजन राजनीति: प्रो विवेक कुमार

"स्वतंत्र बहुजन राजनीति" और "परतंत्र बहुजन राजनीति" पर प्रो विवेक कुमार का यह लेख भारत में दलित नेतृत्व की अनकही कहानी को उजागर करता...

मायावती ने अमेरिकी टैरिफ को बताया ‘विश्वासघाती’, संसद में चर्चा की मांग

Mayawati on Trump: बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) सुप्रीमो मायावती ने अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए गए भारी-भरकम 50 प्रतिशत टैरिफ को लेकर तीखी प्रतिक्रिया...