BSP-INLD Alliance का उद्देश्य भाजपा-कांग्रेस जनविरोधी पार्टियों से जनता को बचाना है: मायावती

BSP-INLD Alliance: बसपा सुप्रीमो मायावती बहनजी हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए बने गठबंधन- बसपा-इनेलो गठबंधन- पर बोलते हुए कहा है कि इस गठबंधन का उद्देश्य भाजपा और कांग्रेस जनविरोधी पार्टियों से जनता को बचाना है. जनता  अब चौधरी देवीलाल व मान्यवर साहेब कांशीराम का मानवतावादी सपना साकार करना चाहती है.

मायावती बहनजी ने आज दोपहर सोशल मीडिया साइट X पर तीन लगातार पोस्ट करके बताया;

1. बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) द्वारा हरियाणा की प्रमुख पार्टी इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के साथ गठबंधन का उद्देश्य भाजपा/एनडीए तथा कांग्रेस व इनके इंडी गठबंधन को आगामी विधानसबह चुनाव में हराकर राज्य के इनसे दुखी लोगों व किसानों आदि को इन जनविरोधी पार्टियों से बचाया जा सके.

2. स्पष्ट है कि भाजपा व कांग्रेस तथा इन दोनों जातिवादी पार्टियों के नेतृत्व वाले इंडी व इनडीए गठबंधन से दूर रहकर बीएसपी एवं इनेलो ने हरियाणा में सर्वसमाज के सामाजिक समरसता व इनके बीच आपसी गठबंधन को महत्व दिया है ताकि हरियाणा आगे बेहतर तरीके से फल-फूल सके.

3. बीएसपी-इनेलो गठबंधन को लोग तीसरे मोर्चे के रूप में स्वीकार कर रहे हैं क्योंकि भाजपा व कांग्रेस का जातिवादी, साम्प्रदायिक, आरक्षण व संविधान-विरोधी चाल-चरित्र-चेहरे को लोगों ने देख लिया है तथा अब वे चौधरी देवीलाल व मान्यवर श्री कांशीराम जी का मानवतावादी सपना साकार करना चाहते हैं.

राजधानी चंडीगढ़ में हुई गठबंधन की घोषणा

हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में कल दोनों दलों के शीर्ष नेताओं की संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया. जिसमें बसपा-इनेलो गठबंधन का फैंसला हुआ और एक संयुक्त प्रेसवार्ता के जरिए देश को इस गठबंधन के बारे में अवगत कराया गया.

राज्य की कुल 90 विधानसभा सीटों पर गठबंधन चुनाव लड़ेगा. जिसमें से 37 सीटों पर बसपा और 53 सीटों पर इनेलो अपने प्रत्याशी उतारेगी. गौरतलब है कि इस गठबंधन को अन्य दलों के लिए भी खुला छोड़ा गया है. मतलब अगर कोई और दल बसपा-इनेलो के साथ जुड़ना चाहता है तो वह भी गठबंधन का हिस्सा बनकर महागठबंधन बना सकता है. अन्य दलों को सीटें इनेलो अपने हिस्से आई 53 सिटों में से देगी.  

Download Suchak App

खबरें अभी और भी हैं...

संक्रमण काल: तरुणावस्था की अग्निपरीक्षा और बहुजन आंदोलन का अमर-उदय

जीवन एक नाट्यशाला है, जहाँ प्रत्येक पात्र को अपनी भूमिका निभाते हुए एक निश्चित 'संक्रमण काल' से गुजरना ही पड़ता है। यह काल न...

बसपा की असली जीत—शोषितों का जगा मनोबल है

भारतीय राजनीति के विशाल मंच पर जहाँ पार्टियाँ सत्ता की चकाचौंध में रंग-बिरंगे नृत्य करती दिखती हैं, वहाँ कांग्रेस का वंशानुगत विरासतवाद, भाजपा का...

पराये धन के सहारे नहीं, बहुजन के सहारे चलती है बसपा – बहनजी का अटल स्वाभिमान

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और उसके संस्थापक-मान्यवर श्री कांशीराम साहेब जी तथा बहनजी द्वारा स्थापित बहुजन आंदोलन की मूल विचारधारा (आम्बेडकरवाद) आत्मनिर्भरता, मान-सम्मान, स्वाभिमान...

कौन सी BAMCEF? मान्यवर साहेब की असली – या ब्राह्मणवादी वित्त पोषित नकली?

आज बहुजन संगठनों की महामारी में, जब बहुजन समाज के कानों में 'बामसेफ' का नाम गूँजता है, तो हृदय में एक अनिवार्य प्रश्न उदित...

न बिकने वाला बहुजन: मान्यवर साहेब का अमर मंत्र, बसपा का अटल संकल्प

बहुजन आन्दोलन के महान प्रणेता, मान्यवर श्री कांशीराम साहेब का वह उद्घोष आज भी बहुजन हृदय में गूँजता है—एक ऐसा संदेश जो न केवल...

कठोर पत्थर, अमर संदेश: बहनजी का इतिहास-लेखन

जब इतिहास के पन्नों को मिटाने की साजिशें रची जाती हैं, तब पत्थर बोल उठते हैं। वे पत्थर जो न केवल कठोर होते हैं,...

चमारों की चेतना: आग से राख, राख से सिंहासन

'चमारों की इतनी जुर्रत!चमार राजनीति करेगा!चमार भाषण सुनाएगा!चमार देश चलाएगा!यह कैसा कलियुग आ गया!' यह बात 1980 के मध्य दशक की है। बहुजन समाज पार्टी...

डीग में बसपा का संगठन समीक्षा एवं प्रशिक्षण शिविर, राजस्थान में मजबूती का संकल्प

डीग (भरतपुर), 30 सितंबर 2025 — बहुजन समाज पार्टी द्वारा आज विधानसभा स्तरीय संगठन समीक्षा एवं प्रशिक्षण शिविर का आयोजन नगर (डीग) में किया...

बिहार चुनाव 2025: BSP की तैयारी पूरी समीक्षा बैठक में महत्वपूर्ण फैंसलें

बिहार चुनाव: आगामी कुछ महीनों में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) ने चुनावी रणनीति को अंतिम रूप...

130वें संविधान संशोधन बिल पर मायावती का तीखा हमला, कहा- “लोकतंत्र होगा कमज़ोर”

नई दिल्ली। संसद में कल भारी हंगामे के बीच केंद्र सरकार ने 130वाँ संविधान संशोधन बिल पेश किया. इस पर बहुजन समाज पार्टी (बसपा)...

स्वतंत्र बहुजन राजनीति बनाम परतंत्र बहुजन राजनीति: प्रो विवेक कुमार

"स्वतंत्र बहुजन राजनीति" और "परतंत्र बहुजन राजनीति" पर प्रो विवेक कुमार का यह लेख भारत में दलित नेतृत्व की अनकही कहानी को उजागर करता...

मायावती ने अमेरिकी टैरिफ को बताया ‘विश्वासघाती’, संसद में चर्चा की मांग

Mayawati on Trump: बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) सुप्रीमो मायावती ने अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए गए भारी-भरकम 50 प्रतिशत टैरिफ को लेकर तीखी प्रतिक्रिया...