BSP BRS Alliance: लोकसभा चुनाव में बसपा का तेलंगाना में गठबंधन फाइनल

BSP BRS Alliance: लोकसभा चुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी ने तेलंगाना में अपना साथी ढूँढ लिया है. तेलंगाना में बसपा इस चुनाव को भारत राष्ट्र समीति (BRS) के साथ मिलकर लड़ेगी.

आज मान्यवर साहेब कांशीराम जयंति के खास मौके पर दोनों पार्टियों ने गठबंधन का एलान किया. बसपा के तेलंगाना प्रदेश अध्यक्ष आर एस प्रवीण कुमार जी और तेलंगाना प्रदेश प्रभारी तथा राज्यसभा सांसद रामजी गौतम दोनों ने इस गठबंधन को लेकर खुलासा किया.

दोनों पार्टियों के बीच सीटें भी फाइनल हो गई है और गठबंधन पूरे राज्य में अकेला लड़ेगा. गठबंधन के दौरान बहुजन समाज पार्टी दो सीटें और शेष पर बीआरएस अपने उम्मीदवार उतारेगी. खबरों के मुताबिक बसपा हैदराबाद सीट (सामान्य) और नागरकुर्नूल (एससी रिजर्व) अपने प्रत्याशी उतारेगी. एक सीट पर खुद प्रदेश अध्यक्ष आर एस प्रवीण कुमार जी भी प्रत्याशी हो सकते हैं.

रामजी गौतम ने किया गठबंधन का ऐलान

बसपा के राज्यसभा सांसद रामजी गौतम पिछले कुछ दिनों से इस गठबंधन के लिए तेलंगाना गए हुए थे. गठबंधन फाइनल होने के बाद आज उन्होने X पोस्ट के जरिए इस गठबंधन के ऐलान किया. उन्होने अपनी पोस्ट में कहा;

“अब यह आधिकारि हो चुका है. बहुजन समाज पार्टी लोकसभा चुनाव 2024 तेलंगाना में दो सीटों नागरकुर्नूल (एससी) और हैदराबाद (सामान्य) पर लड़ेगी. बीआरएस शेष सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी. दोनों पार्टियाँ सभी लोकसभा सीटों पर जीतने के लिए साथ काम करेगी. जय भीम जय भारत.”

Download Suchak App

खबरें अभी और भी हैं...

संक्रमण काल: तरुणावस्था की अग्निपरीक्षा और बहुजन आंदोलन का अमर-उदय

जीवन एक नाट्यशाला है, जहाँ प्रत्येक पात्र को अपनी भूमिका निभाते हुए एक निश्चित 'संक्रमण काल' से गुजरना ही पड़ता है। यह काल न...

बसपा की असली जीत—शोषितों का जगा मनोबल है

भारतीय राजनीति के विशाल मंच पर जहाँ पार्टियाँ सत्ता की चकाचौंध में रंग-बिरंगे नृत्य करती दिखती हैं, वहाँ कांग्रेस का वंशानुगत विरासतवाद, भाजपा का...

पराये धन के सहारे नहीं, बहुजन के सहारे चलती है बसपा – बहनजी का अटल स्वाभिमान

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और उसके संस्थापक-मान्यवर श्री कांशीराम साहेब जी तथा बहनजी द्वारा स्थापित बहुजन आंदोलन की मूल विचारधारा (आम्बेडकरवाद) आत्मनिर्भरता, मान-सम्मान, स्वाभिमान...

कौन सी BAMCEF? मान्यवर साहेब की असली – या ब्राह्मणवादी वित्त पोषित नकली?

आज बहुजन संगठनों की महामारी में, जब बहुजन समाज के कानों में 'बामसेफ' का नाम गूँजता है, तो हृदय में एक अनिवार्य प्रश्न उदित...

न बिकने वाला बहुजन: मान्यवर साहेब का अमर मंत्र, बसपा का अटल संकल्प

बहुजन आन्दोलन के महान प्रणेता, मान्यवर श्री कांशीराम साहेब का वह उद्घोष आज भी बहुजन हृदय में गूँजता है—एक ऐसा संदेश जो न केवल...

कठोर पत्थर, अमर संदेश: बहनजी का इतिहास-लेखन

जब इतिहास के पन्नों को मिटाने की साजिशें रची जाती हैं, तब पत्थर बोल उठते हैं। वे पत्थर जो न केवल कठोर होते हैं,...

चमारों की चेतना: आग से राख, राख से सिंहासन

'चमारों की इतनी जुर्रत!चमार राजनीति करेगा!चमार भाषण सुनाएगा!चमार देश चलाएगा!यह कैसा कलियुग आ गया!' यह बात 1980 के मध्य दशक की है। बहुजन समाज पार्टी...

डीग में बसपा का संगठन समीक्षा एवं प्रशिक्षण शिविर, राजस्थान में मजबूती का संकल्प

डीग (भरतपुर), 30 सितंबर 2025 — बहुजन समाज पार्टी द्वारा आज विधानसभा स्तरीय संगठन समीक्षा एवं प्रशिक्षण शिविर का आयोजन नगर (डीग) में किया...

बिहार चुनाव 2025: BSP की तैयारी पूरी समीक्षा बैठक में महत्वपूर्ण फैंसलें

बिहार चुनाव: आगामी कुछ महीनों में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) ने चुनावी रणनीति को अंतिम रूप...

130वें संविधान संशोधन बिल पर मायावती का तीखा हमला, कहा- “लोकतंत्र होगा कमज़ोर”

नई दिल्ली। संसद में कल भारी हंगामे के बीच केंद्र सरकार ने 130वाँ संविधान संशोधन बिल पेश किया. इस पर बहुजन समाज पार्टी (बसपा)...

स्वतंत्र बहुजन राजनीति बनाम परतंत्र बहुजन राजनीति: प्रो विवेक कुमार

"स्वतंत्र बहुजन राजनीति" और "परतंत्र बहुजन राजनीति" पर प्रो विवेक कुमार का यह लेख भारत में दलित नेतृत्व की अनकही कहानी को उजागर करता...

मायावती ने अमेरिकी टैरिफ को बताया ‘विश्वासघाती’, संसद में चर्चा की मांग

Mayawati on Trump: बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) सुप्रीमो मायावती ने अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए गए भारी-भरकम 50 प्रतिशत टैरिफ को लेकर तीखी प्रतिक्रिया...