18.1 C
New Delhi
Saturday, February 7, 2026

कविता: मानवता की इमारत रहे सदा बुलंद

कितनें साल आये और चलें गये
ब्रहम्णी व्यवस्था वही रही,
दिन बीते, महीने बीते, सालों साल बीत गये,
फिर भी जातियाँ बनी रहीं।

समय बदला, ऱितुएँ बदली,
पर नारी की गुलामी वही रहीं,
जाति-पॉति में कुछ यूँ जकड़ा रहा वतन हमारा,
कि शोषक-सेवा, कमर में झाडूं, गले में हांडी,
ये ही किस्मत शूद्र-अछूत की बनी रही।

खाने को अन्न नहीं, पीने को पानी नहीं,
फिर भी जिंदा रहें पर टीस जहन में बनी रही,
फिजाओं में रंग, फजाओं में मंजर बदलते रहे,
कुदरत में खुशबू महकती रही,
पर गुलामी की बेड़ियां वही रहीं।

ब्रहम्णी आतंकवाद कुछ यूं कायम रहा,
कि बहुजन की हालत वही रही,
पर युग बदला बुद्ध, रैदास, कबीर आये,
घासी, नानक जैसे पीर फकीर आये,
फूले, शाहू का आगाज हुआ,
बाबा अम्बेडकर महान आये,
ध्वस्त कर ब्रहम्णी विधान
मानवता का सर्वोत्तम संविधान लायें।

बाबा ने संविधान दिया,
पर सत्ता मनुओं के ही हाथ रही,
न वंचितों को मिली भागीदारी,
न शोषितों की स्थिति में
कोई भी वांछित सुधार हुआ,
देश का कारोबार यही से चला,
पर मनुवाद की स्थिति बनी रही।

फिर निज जीवन से संयास ले,
साहेब बहना ने मिल ठान लिया,
इन दो महान विभूतियों खुला ऐलान किया,
जब शोषितों की सत्ता होगी,
तब समता, आजादी संग सम्मान होगा,
जनतंत्र को मजबूत किए बिना,
न न्याय मिलेगा, न बंधुत्व का आगाज होगा।

मंजिल तय कर काशी ने सिद्धांत दिया,
सूत्रों का इजाद कर, संगठनों का निर्माण किया,
बामसेफ, डीएस-4, बीआरसी बना,
फिर बसपा को सबकुछ सौंप दिया।

पंचानवे में पिछड़ों की स्वतंत्र सरकार बनी,
शोषितों में नव जीवन, नव चेतना आयी।
विषमतावाद की रीढ़ टूटी, समतावाद की शुरुआत हुई।
सतत् अग्रसर समता है, आजादी भी आजाद हो रही है,
बंधुत्व भी कायम होगा, बस रफ्तार यही बनी रहे।

हे बहुजन,
तू शिक्षित बन, संगठित हो,
कुछ इस तरह कर संघर्ष,
कि समता-स्वतंत्रता-बन्धुत्व पर बनी,
मानवता की तेरी इमारत रहे सदा बुलंद।

(31.12.2018)


— लेखक —
(इन्द्रा साहेब – ‘A-LEF Series- 1 मान्यवर कांशीराम साहेब संगठन सिद्धांत एवं सूत्र’ और ‘A-LEF Series-2 राष्ट्र निर्माण की ओर (लेख संग्रह) भाग-1′ एवं ‘A-LEF Series-3 भाग-2‘ के लेखक हैं.)


Buy Now LEF Book by Indra Saheb
Download Suchak App

खबरें अभी और भी हैं...

बहनजी: जनकल्याण की अमर आवाज़

न भूखंड है, न सिंहासन है,न कोई राजमुकुट, न कोई ताज़ है,फिर भी शान से खड़ी हैं वो,भारत की एकमात्र बुलंद आवाज़ हैं। जिधर नज़र...

बाबासाहेब का मिशन: सराय नहीं, संकल्प का दुर्ग है

भारतीय इतिहास में कुछ नाम ऐसे हैं जो सदियों की गुलामी की जंजीरों को तोड़ने के प्रतीक हैं। बाबासाहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर ऐसे ही...

प्रतिभा और शून्यता: चालबाज़ी का अभाव

प्रतिभा का वास्तविक स्वरूप क्या है? क्या वह किसी आडंबर या छल-कपट में लिपटी होती है? क्या उसे अपने अस्तित्व को सिद्ध करने के...

कविता: सोचो, क्या होता तब… दीपशिखा इंद्रा

सोचो, क्या होता तब... जब मनुवादी व्यवस्था आज भी नारी समाज पर थोप दी जाती? क्या वह छू पाती आसमान? क्या देख पाती कोई...

पुस्तक समीक्षा: “बहुजन सरोकार (चिंतन, मंथन और अभिव्यक्तन)”, प्रो विद्या राम कुढ़ावी

प्रो. विद्या राम कुढ़ावी एक ऐसे साहित्यकार हैं, जिन्होंने लेखनी को केवल भावनाओं की अभिव्यक्ति तक सीमित नहीं रखा, बल्कि उसे समाज के उत्पीड़ित,...

दलित साहित्य और बसपा: प्रतिरोध से सृजन की संनाद यात्रा

दलित साहित्य और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) भारतीय समाज में शोषित वर्गों के उत्थान और उनकी आवाज को सशक्त करने के दो प्रभावशाली माध्यम...

बहुजन क्रांति: संकल्प से विजय तक

बहुजन हुंकार उठी क्षितिज से,गूंज उठा नील गगन।सत्ता सिंहासन से बात बनेगी,संकल्प लिया हर बहुजन।। बुद्ध रैदास कबीर का ज्ञान अपार,काशी बहना ने किया खूब...

कविता: बहुजन का उदय

बहुजन का उदय कांग्रेस ने वादे किए, पर भूल गई सब काम,भाजपा भी छलती रही, सबने किया अत्याचार,मनुवाद की जंजीरों में, बंधा रहा बहुजन समाज।बाबासाहेब...

कविता: ऐसी थी बहना की सरकार

चहुँ ओर थी शांति,सब थे खुशहाल,गुंडे काँपे थर-थर,थी जब बहना की सरकार। ईख की कीमत हुई थी दोगुनी,किसानों ने देखा था चमत्कार,वजीफ़ा सबको मिलने लगा,स्कूल...

कविता: उम्मीदों का आकाश

उम्मीदों का आकाश उम्मीदों का आकाश उठा,एक नया सूरज चमक पड़ा।वंचितों की आँखों में सपने,हर दिल में हौसला खड़क पड़ा। तेज़ हैं, तर्रार हैं,शोषितों की ललकार...

कविता: बहनजी – जीवन चरित्र को बयां करती एक शानदार कविता

बहनजी संघर्षों की प्रतिमूर्ति,ममता की मूरत,परिवर्तन की चेतना,बहुजनों की सूरत। चप्पल घिसीं, राहें फटीं,फिर भी बढ़ती रहीं अडिग,हर गली, हर चौखट जाकर,जगाया स्वाभिमान निष्कलंक। बिखरे सपनों को...

कविता: ‘जय भीम’ का अद्भुत नारा

हिल उठे जग सारा, कांप उठे पर्वत माला ।नील गगन में गूँज उठे जब, जय भीम का अद्भुत नारा ।।गांव से लेकर संसद तक,सर...