BSP देश के लोकतंत्र को दो दलों की जागीर नहीं बनने देगी: आकाश आनंद

मीडिया की रिपोर्ट्स और पार्टी के कुछ साथियों से पता चला है कि कल (19 दिसंबर, 2023) I.N.D.I. Alliance की बैठक में कुछ लोग भाजपा से कम और बीएसपी से ज्यादा डरे हुए हैं. मैं साफ कर देना चाहता हूँ कि भाजपा का खौफ दिखाकर वोट लेने वाली गठबंधन की नफरत वाली राजनीति में बीएसपी विश्वास नहीं करती है...

BSP News: बहुजन समाज पार्टी (Bahujan Samaj Party BSP) के नेशनल कॉर्डिनेटर आकाश आनंद ने एक बार फिर गठबंधन को लेकर बड़ा बयान दिया है. साथ ही उन्होने सत्ताधारी दल भाजपा और कांग्रेस पर भी हमला बोला है.

बकौल आकाश आनंद, “मीडिया की रिपोर्ट्स और पार्टी के कुछ साथियों से पता चला है कि कल (19 दिसंबर, 2023) I.N.D.I. Alliance की बैठक में कुछ लोग भाजपा से कम और बीएसपी से ज्यादा डरे हुए हैं. मैं साफ कर देना चाहता हूँ कि भाजपा का खौफ दिखाकर वोट लेने वाली गठबंधन की नफरत वाली राजनीति में बीएसपी विश्वास नहीं करती है…”

आकाश आनंद ने साफ किया है वे भाजपा से डरने वाले नहीं है और ना ही भाजपा का डर दिखाकर लोकतंत्र में लोगों का वोट हड़पने वाले हैं. बीएसपी अपने कार्यों और विकास के आधार पर वोट मांगना चाहती हैं.

उन्होने भाजपा के डर वाली राजनीति को कांग्रेस के राज से तुलना करते हुए आगे जोड़ा, “… क्योंकि इसी तरह एक वक्त कांग्रेस का खौफ दिखाकर कुछ लोग सत्ता पर काबिज हुए थे और उसका खामियाजा आज पूरा देश भुगत रहा है…”

बसपा लोकतंत्र को दो दलों की जागीर नही बनने देगी

आकाश आनंद ने अपने महापुरुषों द्वारा खड़ी की गई पार्टी बसपा का जिक्र करते हुए कहा, “मान्यवर कांशीराम साहेब और आदरणीय बहनजी की मेहनत से खड़े हुए बहुजन समाज के सम्मान और अधिकार की लड़ाई के सफल नतीजे बड़े पैमाने पर दिख रहे हैं. दलित समाज की अनदेखी करने का दम आज किसी राजनीतिक दल में नही है. मैं ये भी साफ कर दूं कि बीएसपी दलित समाज के हित में और बाबासाहेब के संविधान की रक्षा करने के लिए, देश के लोकतंत्र को दो दलों की जागीर नहीं बनने देगी.”

बसपा नही करेगी कोई समझौता

बहुजन समाज पार्टी लोकसभा चुनाव 2024 में अकेले लड़ने के मूड दिखाई दे रही है. इस बात को बसपा सुप्रीमो मायावती जी अनेक बार  दोहरा चुकी हैं. आज फिर आकाश आनंद जी ने अपनी पार्टी का स्टैंड क्लियर करते हुए कहा, “सभी जानते हैं कि कांग्रेस और भाजपा का वास्तविक चरित्र क्या है. देश के वर्तमान हालात और समझते हुए बीएसपी संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए कोई समझौता नहीं करेगी. हम लड़ेंगे और संविधान में दिए गए लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए बड़ी लड़ाई के लिए तैयार हैं.”

Download Suchak App

खबरें अभी और भी हैं...

मनुवादी सत्ता-चक्र से मुक्ति का स्वर्णिम पथ: बसपा का सामाजिक क्रांति-आह्वान

भारत की राजनीति के विशाल अखाड़े में एक अद्भुत सत्य उभरकर सामने आया है। भाजपा का वोट-बैंक, जैसे कोई प्राचीन हिमालय, अटल और अविचल...

संक्रमण काल: तरुणावस्था की अग्निपरीक्षा और बहुजन आंदोलन का अमर-उदय

जीवन एक नाट्यशाला है, जहाँ प्रत्येक पात्र को अपनी भूमिका निभाते हुए एक निश्चित 'संक्रमण काल' से गुजरना ही पड़ता है। यह काल न...

विविधता बनाम मानसिकता: पूर्वोत्तर और राष्ट्रीय एकता की चुनौती

मालवीय नगर की घटना, नस्लीय पूर्वाग्रह और जातिवादी सोच के संदर्भ में सामाजिक आत्ममंथन भारत विविधताओं का देश है। यहाँ भाषा बदलती है तो...

बसपा की असली जीत—शोषितों का जगा मनोबल है

भारतीय राजनीति के विशाल मंच पर जहाँ पार्टियाँ सत्ता की चकाचौंध में रंग-बिरंगे नृत्य करती दिखती हैं, वहाँ कांग्रेस का वंशानुगत विरासतवाद, भाजपा का...

पराये धन के सहारे नहीं, बहुजन के सहारे चलती है बसपा – बहनजी का अटल स्वाभिमान

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और उसके संस्थापक-मान्यवर श्री कांशीराम साहेब जी तथा बहनजी द्वारा स्थापित बहुजन आंदोलन की मूल विचारधारा (आम्बेडकरवाद) आत्मनिर्भरता, मान-सम्मान, स्वाभिमान...

कौन सी BAMCEF? मान्यवर साहेब की असली – या ब्राह्मणवादी वित्त पोषित नकली?

आज बहुजन संगठनों की महामारी में, जब बहुजन समाज के कानों में 'बामसेफ' का नाम गूँजता है, तो हृदय में एक अनिवार्य प्रश्न उदित...

न बिकने वाला बहुजन: मान्यवर साहेब का अमर मंत्र, बसपा का अटल संकल्प

बहुजन आन्दोलन के महान प्रणेता, मान्यवर श्री कांशीराम साहेब का वह उद्घोष आज भी बहुजन हृदय में गूँजता है—एक ऐसा संदेश जो न केवल...

कठोर पत्थर, अमर संदेश: बहनजी का इतिहास-लेखन

जब इतिहास के पन्नों को मिटाने की साजिशें रची जाती हैं, तब पत्थर बोल उठते हैं। वे पत्थर जो न केवल कठोर होते हैं,...

चमारों की चेतना: आग से राख, राख से सिंहासन

'चमारों की इतनी जुर्रत!चमार राजनीति करेगा!चमार भाषण सुनाएगा!चमार देश चलाएगा!यह कैसा कलियुग आ गया!' यह बात 1980 के मध्य दशक की है। बहुजन समाज पार्टी...

डीग में बसपा का संगठन समीक्षा एवं प्रशिक्षण शिविर, राजस्थान में मजबूती का संकल्प

डीग (भरतपुर), 30 सितंबर 2025 — बहुजन समाज पार्टी द्वारा आज विधानसभा स्तरीय संगठन समीक्षा एवं प्रशिक्षण शिविर का आयोजन नगर (डीग) में किया...

बिहार चुनाव 2025: BSP की तैयारी पूरी समीक्षा बैठक में महत्वपूर्ण फैंसलें

बिहार चुनाव: आगामी कुछ महीनों में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) ने चुनावी रणनीति को अंतिम रूप...

कर्नाटक में दलित आरक्षण का 6:6:5 फॉर्मूला तय; जानिए किसे कितना मिला आरक्षण?

बेंगलुरु: कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने मंगलवार रात लंबी कैबिनेट बैठक में अनुसूचित जाति (एससी) के लिए 17% आरक्षण को तीन हिस्सों में बांटने...