30.5 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026

BSP Sankalp Yatra: अलवर में दो दिन घूमेगा बसपा का रथ; जारी हुआ पूरा शेड्यूल

सपा की संकल्प यात्रा भरतपुर से चलकर सुबह 20 अगस्त को अलवर में प्रवेश करेगी. यात्रा की अगुवाई कर रहे नेशनल कॉर्डिनेटर आकाश आनंद की अलवर शहर में जनसभा भी होगी और रात्री विश्राम भी होगा.

Rajasthan Assembly Election 2023: बहुजन समाज पार्टी (BSP) के तत्वधान में निकाली जा रही “सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय संकल्प यात्रा” 20 तारीख को अलवर पहुँचेगी. यह यात्रा इस जिले में पूरे दो दिन घूमेगी. और कई जनसभाओं का आयोजन किया जाएगा. अलवर जिला बसपा के लिए हमेशा से ही महत्वपूर्ण रहा है और पिछली बार भी पार्टी यहाँ से दो विधायक जिताने में कामयाब रही थी.

20 तारीख को यहाँ घूमेगी संकल्प यात्रा

बसपा की संकल्प यात्रा भरतपुर से चलकर सुबह 20 अगस्त को अलवर में प्रवेश करेगी. यात्रा की अगुवाई कर रहे नेशनल कॉर्डिनेटर आकाश आनंद की अलवर शहर में जनसभा भी होगी और रात्री विश्राम भी होगा.

यात्रा का स्वागत सुबह करीब 10 बजे राजगढ़ विधानसभा के टहला बाईपास पर किया जाएगा. इसके बाद यह पूरा काफिला आगे बढ़ेगा और 10:30 बजे कांदोली बाईपास पहुँचेगा, फिर 11 बजे डिगावड़ा, 11:30 बजे सुमेल, 12 बजे मालाखेड़ा, 12:30 बजे बारा भड़कोल, 1 बजे चिमरावली तिराहा, 1:30 बजे मोजपुर, 2 बजे लक्ष्मणगढ़, 2:30 बजे करीरिया, 3 बजे जालूकी, 3:30 बजे तालड़ा, 4 बजे गोविंदगढ़, 5 बजे रामगढ़, 5:30 बजे बगड़ तिराया, 6 बजे लोहिया का तिबारा, 6:30 बजे डेयरी देसूला, 6:45 बजे राजभट्टा और 7 बजे खुदनपुरी (अलवर शहर) पहुँचेगी. जहाँ पर जनसभा का आयोजन किया जाएगा.

जिला अध्यक्ष इंद्र कुमार बौद्ध जी ने बताया कि अलवर में जनसभा का आयोजन करने के बाद यात्री विश्राम भी अलवर में ही किया जाएगा. इसके बाद यात्रा अगले दिन यानि 21 अगस्त को नव गठित जिला खैरथल-तिजारा की विधानसभाओं को कवर करने निकल जाएगी.

21 अगस्त को यह रहेगा शेड्यूल

यात्रा की शुरुआत अलवर-बहरोड़ हाइवे पर स्थित अम्बेड़कर सर्किल पर स्थापित राष्ट्रनिर्माता बाबासाहेब डॉ भीमराव अम्बेड़कर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण से होगी. इसके बाद यात्रा खैरथल-तिजारा जिला के लिए प्रस्थान करेगी.

खैरथल-तिजारा में आकाश आनंद जी दो सभाओं को संबोधित करेंगे. पहली सभा तिजारा विधानसभा के टपूकड़ा में होगी और दूसरी जनसभा बानसूर विधानसभा में शाम को होगी.

संकल्प यात्रा माल्यार्पण करने के बाद 10 बजे सौरखां कलां, 11 बजे मातोर, 11:30 बजे खैरथल शहर जहां बाबासाहेब कि प्रतिमा पर माल्यार्पण भी होगा, इसके बाद 12 बजे खिरकची, 12:15 बजे नांगल मौजिया, 12:30 बजे, किशनगढ़ बास, 1 बजे तिजारा, 2 बजे टपूकड़ा, 3:30 बढ़ी नांगल, 4 बजे कोटकासिम, 5 बजे मुण्डावर, पेहर, ततारपुर, आलामपुर चौक और शाम 7 बजे बानसूर पहुँचेगी जहाँ जनसभा और रात्री विश्राम होगा.

Download Suchak App

खबरें अभी और भी हैं...

‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’: बहन मायावती जी का दर्शन

भारतीय राजनीति और समाज सुधार के इतिहास में कुछेक व्यक्तित्व ऐसे हुए हैं जिन्होंने न केवल अपने ऐतिहासिक कार्यों एवं विचारों से समाज को...

विविधता बनाम मानसिकता: पूर्वोत्तर और राष्ट्रीय एकता की चुनौती

मालवीय नगर की घटना, नस्लीय पूर्वाग्रह और जातिवादी सोच के संदर्भ में सामाजिक आत्ममंथन भारत विविधताओं का देश है। यहाँ भाषा बदलती है तो...

बसपा की असली जीत—शोषितों का जगा मनोबल है

भारतीय राजनीति के विशाल मंच पर जहाँ पार्टियाँ सत्ता की चकाचौंध में रंग-बिरंगे नृत्य करती दिखती हैं, वहाँ कांग्रेस का वंशानुगत विरासतवाद, भाजपा का...

पराये धन के सहारे नहीं, बहुजन के सहारे चलती है बसपा – बहनजी का अटल स्वाभिमान

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और उसके संस्थापक-मान्यवर श्री कांशीराम साहेब जी तथा बहनजी द्वारा स्थापित बहुजन आंदोलन की मूल विचारधारा (आम्बेडकरवाद) आत्मनिर्भरता, मान-सम्मान, स्वाभिमान...

कौन सी BAMCEF? मान्यवर साहेब की असली – या ब्राह्मणवादी वित्त पोषित नकली?

आज बहुजन संगठनों की महामारी में, जब बहुजन समाज के कानों में 'बामसेफ' का नाम गूँजता है, तो हृदय में एक अनिवार्य प्रश्न उदित...

न बिकने वाला बहुजन: मान्यवर साहेब का अमर मंत्र, बसपा का अटल संकल्प

बहुजन आन्दोलन के महान प्रणेता, मान्यवर श्री कांशीराम साहेब का वह उद्घोष आज भी बहुजन हृदय में गूँजता है—एक ऐसा संदेश जो न केवल...

कठोर पत्थर, अमर संदेश: बहनजी का इतिहास-लेखन

जब इतिहास के पन्नों को मिटाने की साजिशें रची जाती हैं, तब पत्थर बोल उठते हैं। वे पत्थर जो न केवल कठोर होते हैं,...

चमारों की चेतना: आग से राख, राख से सिंहासन

'चमारों की इतनी जुर्रत!चमार राजनीति करेगा!चमार भाषण सुनाएगा!चमार देश चलाएगा!यह कैसा कलियुग आ गया!' यह बात 1980 के मध्य दशक की है। बहुजन समाज पार्टी...

डीग में बसपा का संगठन समीक्षा एवं प्रशिक्षण शिविर, राजस्थान में मजबूती का संकल्प

डीग (भरतपुर), 30 सितंबर 2025 — बहुजन समाज पार्टी द्वारा आज विधानसभा स्तरीय संगठन समीक्षा एवं प्रशिक्षण शिविर का आयोजन नगर (डीग) में किया...

बिहार चुनाव 2025: BSP की तैयारी पूरी समीक्षा बैठक में महत्वपूर्ण फैंसलें

बिहार चुनाव: आगामी कुछ महीनों में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) ने चुनावी रणनीति को अंतिम रूप...

कर्नाटक में दलित आरक्षण का 6:6:5 फॉर्मूला तय; जानिए किसे कितना मिला आरक्षण?

बेंगलुरु: कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने मंगलवार रात लंबी कैबिनेट बैठक में अनुसूचित जाति (एससी) के लिए 17% आरक्षण को तीन हिस्सों में बांटने...

130वें संविधान संशोधन बिल पर मायावती का तीखा हमला, कहा- “लोकतंत्र होगा कमज़ोर”

नई दिल्ली। संसद में कल भारी हंगामे के बीच केंद्र सरकार ने 130वाँ संविधान संशोधन बिल पेश किया. इस पर बहुजन समाज पार्टी (बसपा)...