राजस्थान में बसपा की बहुजन राज अधिकार यात्रा 16 अगस्त से; 20 जिलों से होकर गुजरेगी यात्रा

बहुजन राज अधिकार यात्रा दो चरणों में निकाली जाएगी. जिसका पहला चरण धौलपुर से शुरु होगा. यात्रा करौली, सवाई माधोपुर, भरतपुर, दौसा, अलवर, सीकर, झुंझूनूं, चुरू, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, नागौर, जोधपुर, बाड़मेर, जालोर, पाली, अजमेर, जोधपुर ग्रामीण तथा जोधपुर शहर, राजधानी जयपुर सहित 20 जिलों से गुजरेगी.

राजस्थान: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) विरोधियों को टक्कर देने के लिए कमर कस चुकी है. और कांग्रेस तथा भाजपा से लोहा लेने के लिए पूर्वी राजस्थान से अपने चुनाव अभियान की शुरुआत करने जा रही है.

कल जयपुर में आयोजित बैठक में राजस्थान के प्रदेश प्रभारी रामजी गौतम ने राजस्थान में “बहुजन राज अधिकार यात्रा” निकालने की बड़ी घोषणा करी. जिसका आरंभ 16 अगस्त से धौलपुर जिले से किया जाएगा. यह यात्रा 29 अगस्त तक चलेगी और समापन राजधानी जयपुर में किया जाएगा.

बहुजन राज अधिकार यात्रा दो चरणों में निकाली जाएगी. जिसका पहला चरण धौलपुर से शुरु होगा. यात्रा करौली, सवाई माधोपुर, भरतपुर, दौसा, अलवर, सीकर, झुंझूनूं, चुरू, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, नागौर, जोधपुर, बाड़मेर, जालोर, पाली, अजमेर, जोधपुर ग्रामीण तथा जोधपुर शहर, राजधानी जयपुर सहित 20 जिलों से गुजरेगी.

बता दें इन 20 जिलों में 140 विधानसभा क्षेत्र हैं और बसपा की बहुजन राज अधिकार यात्रा 100 विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी. इस यात्रा के दौरान करीब 200 जनसभा व नुक्कड़ सभाएं होंगी. जिन्हे पार्टी के नेशनल कॉर्डिनेटर आकाश आनंद जी, राज्यसभा सांसद और प्रदेश प्रभारी रामजी गौतम जी, राजस्थान प्रदेश प्रभारी सुरेश आर्य जी एवं प्रदेश अध्यक्ष बगवान सिंह बाबा जी सम्बोधित करेंगे. दूसरे चरण की यात्रा सितंबर में शुरु होगी.

गौरतलब है कि पिछले विधानसभा चुनाव 2018 में भी बसपा ने इसी तरह की एक यात्रा का आयोजन किया था. जिसे पूरे राजस्थान में घुमाया गया था. और सरकार की जनविरोधी नीतियों को आम जन तक पहुँचाया था. जिसके परिणामस्वरूप पार्टी 6 विधायक जिताने में कामयाब रही थी.

सांसद रामजी गौतम ने बताया कि हम किसी भी हालत में इस बार राजस्थान प्रदेश में दहाई की संख्या में विधायक जिताना चाहते हैं और राजस्थान में किंग मेकर बनकर प्रदेश को उत्तर प्रदेश की तर्ज पर शासन, प्रशासन और अनुशासन वाली सरकार देना चाहते हैं.

Download Suchak App

खबरें अभी और भी हैं...

बुद्ध का धम्म: प्रदर्शन नही बल्कि आचरण हैं

बुद्ध पूर्णिमा - बुद्ध का धम्म धूम-धड़ाके, दिखावे, फूहड़ प्रदर्शन, नाच गाने, शोरगुल और रैलियों का धम्म नहीं है. यह भाषणबाजी, वाद-विवाद, बौद्धिक वाणी...

ब्राह्मणवाद की टीम ‘ए’-कांग्रेस और टीम ‘बी’-भाजपा : मान्यवर श्री कांशीराम साहब का नागपुर संदेश

मान्यवर साहेब, बहुजन समाज की मुक्ति के अद्वितीय योद्धा, सामाजिक परिवर्तन के प्रखर प्रचारक और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के संस्थापक, जिन्होंने अपनी समूची...

मनुवादी सत्ता-चक्र से मुक्ति का स्वर्णिम पथ: बसपा का सामाजिक क्रांति-आह्वान

भारत की राजनीति के विशाल अखाड़े में एक अद्भुत सत्य उभरकर सामने आया है। भाजपा का वोट-बैंक, जैसे कोई प्राचीन हिमालय, अटल और अविचल...

संक्रमण काल: तरुणावस्था की अग्निपरीक्षा और बहुजन आंदोलन का अमर-उदय

जीवन एक नाट्यशाला है, जहाँ प्रत्येक पात्र को अपनी भूमिका निभाते हुए एक निश्चित 'संक्रमण काल' से गुजरना ही पड़ता है। यह काल न...

‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’: बहन मायावती जी का दर्शन

भारतीय राजनीति और समाज सुधार के इतिहास में कुछेक व्यक्तित्व ऐसे हुए हैं जिन्होंने न केवल अपने ऐतिहासिक कार्यों एवं विचारों से समाज को...

विविधता बनाम मानसिकता: पूर्वोत्तर और राष्ट्रीय एकता की चुनौती

मालवीय नगर की घटना, नस्लीय पूर्वाग्रह और जातिवादी सोच के संदर्भ में सामाजिक आत्ममंथन भारत विविधताओं का देश है। यहाँ भाषा बदलती है तो...

बसपा की असली जीत—शोषितों का जगा मनोबल है

भारतीय राजनीति के विशाल मंच पर जहाँ पार्टियाँ सत्ता की चकाचौंध में रंग-बिरंगे नृत्य करती दिखती हैं, वहाँ कांग्रेस का वंशानुगत विरासतवाद, भाजपा का...

पराये धन के सहारे नहीं, बहुजन के सहारे चलती है बसपा – बहनजी का अटल स्वाभिमान

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और उसके संस्थापक-मान्यवर श्री कांशीराम साहेब जी तथा बहनजी द्वारा स्थापित बहुजन आंदोलन की मूल विचारधारा (आम्बेडकरवाद) आत्मनिर्भरता, मान-सम्मान, स्वाभिमान...

कौन सी BAMCEF? मान्यवर साहेब की असली – या ब्राह्मणवादी वित्त पोषित नकली?

आज बहुजन संगठनों की महामारी में, जब बहुजन समाज के कानों में 'बामसेफ' का नाम गूँजता है, तो हृदय में एक अनिवार्य प्रश्न उदित...

न बिकने वाला बहुजन: मान्यवर साहेब का अमर मंत्र, बसपा का अटल संकल्प

बहुजन आन्दोलन के महान प्रणेता, मान्यवर श्री कांशीराम साहेब का वह उद्घोष आज भी बहुजन हृदय में गूँजता है—एक ऐसा संदेश जो न केवल...

कठोर पत्थर, अमर संदेश: बहनजी का इतिहास-लेखन

जब इतिहास के पन्नों को मिटाने की साजिशें रची जाती हैं, तब पत्थर बोल उठते हैं। वे पत्थर जो न केवल कठोर होते हैं,...

चमारों की चेतना: आग से राख, राख से सिंहासन

'चमारों की इतनी जुर्रत!चमार राजनीति करेगा!चमार भाषण सुनाएगा!चमार देश चलाएगा!यह कैसा कलियुग आ गया!' यह बात 1980 के मध्य दशक की है। बहुजन समाज पार्टी...