विद्या संबल योजना में लागू होना चाहिए आरक्षण: बसपा प्रदेश अध्यक्ष

राजस्थान: बहुजन समाज पार्टी के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह बाबा ने विद्या संबल योजना में आरक्षण की मांग करी है. उन्होने इस बाबत राजस्थान के मुख्यमंत्री और राज्यपाल के नाम पत्र लिखकर सरकार को निर्देशित करने के लिए कहा है. बता दें राजस्थान में गेस्ट फैकल्टी के तहत अध्यापक भर्ती की जा रही है. जिसमें कोई आरक्षण के प्रावधान लागू नही किये गए हैं.

भगवान सिंह  बाबा ने अपने पत्र में लिखा, “विद्या संबल योजना में आरक्षण नियमों का पालन करवाने हेतु आपका ध्यान आकृष्ट कर निवेदन करना चाहुँगा कि निर्देशक माध्यमिक शिक्षा तथा निर्देशक प्रारम्भिक शिक्षा एवं पंचायती राज (प्रारम्भिम शिक्षा विभाग) राजस्थान, बीकानेर ने दिनांक 17.10.2022 को राजस्थान की माध्यमिक शिक्षा एवं प्रारंभिक शिक्षा विद्यालयों में विभिन्न पदों के भरने हेतु “विद्या संभल योजना” में व्याख्याता, वरिष्ठ अध्यपाक, अध्यापक लेव-1 एवं लेवल-2, प्रयोगशाला सहायक, शारीरिक शिक्षक की रिक्तियाँ प्रकाशित की गई है. इन भर्तियों में आरक्षण नियमों को लागू नही किया गया है. भविष्य में इन भर्तियों में लिए गए आध्यपकों एवं कार्मिकों को सरकार नियमित कर देगी. विद्या संबल योजना के अंतर्गत आरक्षण नियमों की कड़ाई से पालना करवाने के निर्देश देने की अनुकम्पा करें. जिससे अनुसूचित जातियों/अनुसूचित जनजातियों तथा अन्य पिछड़ा वर्गों के हितों की सुरक्षा हो सके.”

बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह बाबा द्वारा लिखा पत्र

बता दें इस योजना के तहत होने वाली भर्ती का नोटिफिकेशन और शेड्यूल भी जारी हो चुका है. मगर, सरकार की तरफ से आरक्षण से सम्बंधित कोई दिशा-निर्देश इस संबंध में अभी तक नही आए है.

इसलिए, बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह बाबा ने अभ्यर्थियों के हितों की रक्षा करते हुए आज राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम पत्र लिखकर विद्या संभल योजना के तहत होने वाली भर्ती में आरक्षण की मांग करी है.

Download Suchak App

खबरें अभी और भी हैं...

ब्राह्मणवाद की टीम ‘ए’-कांग्रेस और टीम ‘बी’-भाजपा : मान्यवर श्री कांशीराम साहब का नागपुर संदेश

मान्यवर साहेब, बहुजन समाज की मुक्ति के अद्वितीय योद्धा, सामाजिक परिवर्तन के प्रखर प्रचारक और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के संस्थापक, जिन्होंने अपनी समूची...

मनुवादी सत्ता-चक्र से मुक्ति का स्वर्णिम पथ: बसपा का सामाजिक क्रांति-आह्वान

भारत की राजनीति के विशाल अखाड़े में एक अद्भुत सत्य उभरकर सामने आया है। भाजपा का वोट-बैंक, जैसे कोई प्राचीन हिमालय, अटल और अविचल...

संक्रमण काल: तरुणावस्था की अग्निपरीक्षा और बहुजन आंदोलन का अमर-उदय

जीवन एक नाट्यशाला है, जहाँ प्रत्येक पात्र को अपनी भूमिका निभाते हुए एक निश्चित 'संक्रमण काल' से गुजरना ही पड़ता है। यह काल न...

‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’: बहन मायावती जी का दर्शन

भारतीय राजनीति और समाज सुधार के इतिहास में कुछेक व्यक्तित्व ऐसे हुए हैं जिन्होंने न केवल अपने ऐतिहासिक कार्यों एवं विचारों से समाज को...

विविधता बनाम मानसिकता: पूर्वोत्तर और राष्ट्रीय एकता की चुनौती

मालवीय नगर की घटना, नस्लीय पूर्वाग्रह और जातिवादी सोच के संदर्भ में सामाजिक आत्ममंथन भारत विविधताओं का देश है। यहाँ भाषा बदलती है तो...

बसपा की असली जीत—शोषितों का जगा मनोबल है

भारतीय राजनीति के विशाल मंच पर जहाँ पार्टियाँ सत्ता की चकाचौंध में रंग-बिरंगे नृत्य करती दिखती हैं, वहाँ कांग्रेस का वंशानुगत विरासतवाद, भाजपा का...

पराये धन के सहारे नहीं, बहुजन के सहारे चलती है बसपा – बहनजी का अटल स्वाभिमान

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और उसके संस्थापक-मान्यवर श्री कांशीराम साहेब जी तथा बहनजी द्वारा स्थापित बहुजन आंदोलन की मूल विचारधारा (आम्बेडकरवाद) आत्मनिर्भरता, मान-सम्मान, स्वाभिमान...

कौन सी BAMCEF? मान्यवर साहेब की असली – या ब्राह्मणवादी वित्त पोषित नकली?

आज बहुजन संगठनों की महामारी में, जब बहुजन समाज के कानों में 'बामसेफ' का नाम गूँजता है, तो हृदय में एक अनिवार्य प्रश्न उदित...

न बिकने वाला बहुजन: मान्यवर साहेब का अमर मंत्र, बसपा का अटल संकल्प

बहुजन आन्दोलन के महान प्रणेता, मान्यवर श्री कांशीराम साहेब का वह उद्घोष आज भी बहुजन हृदय में गूँजता है—एक ऐसा संदेश जो न केवल...

कठोर पत्थर, अमर संदेश: बहनजी का इतिहास-लेखन

जब इतिहास के पन्नों को मिटाने की साजिशें रची जाती हैं, तब पत्थर बोल उठते हैं। वे पत्थर जो न केवल कठोर होते हैं,...

चमारों की चेतना: आग से राख, राख से सिंहासन

'चमारों की इतनी जुर्रत!चमार राजनीति करेगा!चमार भाषण सुनाएगा!चमार देश चलाएगा!यह कैसा कलियुग आ गया!' यह बात 1980 के मध्य दशक की है। बहुजन समाज पार्टी...

डीग में बसपा का संगठन समीक्षा एवं प्रशिक्षण शिविर, राजस्थान में मजबूती का संकल्प

डीग (भरतपुर), 30 सितंबर 2025 — बहुजन समाज पार्टी द्वारा आज विधानसभा स्तरीय संगठन समीक्षा एवं प्रशिक्षण शिविर का आयोजन नगर (डीग) में किया...