10.1 C
New Delhi
Saturday, February 7, 2026

राजनीति में सफलता के लिए काल्पनिक दुनिया से बाहर आए चंद्रशेखर आजाद

वो जब राजनीति में लाया गया था. वो जब भी मिथकों में जीता था और आज भी मिथकों में जीता है. उसको सुनहरे सपने देखने और उनको जीने की आदत है. जब वो राजनीति में आया तो उसने अपने नाम के साथ रावण लगाया. रावण एक मिथकीय चरित्र है और उसका वास्तविकता से कोई लेना देना नही है. लेकिन, अगर एक पल के लिए उसके चरित्र को वास्तविक मान भी लें तो उसका अनुसूचित जाति से तो कोई संबंध रहा ही नहीं. उसको हमेशा जनेऊधारी ब्राह्मण बताया जाता है. उसके ऐसे कोई कर्म भी नहीं दिखाए जाते जिनको अनुकरणीय या सराहनीय कहा जा सके.

ऐसे में खुद के नाम के साथ रावण जोड़ने का एक ही मतलब होता है खुद को राम के विरुद्ध दिखाना या उनके अनुयायी के विरुद्ध दिखाना. इसका राजनीति में कोई महत्त्व नहीं है. क्योंकि, राजनीति में आप किसी को भी नजरअंदाज करके नही चल सकते. वो भी उस देश में जब दो व्यक्ति आपस में मिलते हैं तो लगभग 60 प्रतिशत राम-राम कहकर अभिवादन करते हैं.

यह विचारधारा सामाजिक जागरण एवं बदलाव के लिए तो अनुकूल हो सकती है. लेकिन, इसके सहारे आप राजनीति में सफल हो सकते हैं, ऐसा सोचना कोरी कल्पना मात्र है. बाद में खुद उसने अपने नाम के साथ से रावण शब्द हटा लिया.

अब उसने कुछ अन्य मिथकीय चरित्रों की तुलना की है. उसने खुद को एकलव्य और बहनजी (बसपा सुप्रीमो मायावती) को द्रोणाचार्य कहा है. ऐसे पात्रों से तुलना करना उसकी नासमझी को ही दर्शाता है. एकलव्य बनने के लिए बहुत कुछ गंवाना पड़ता है. जिस चीज के लिए आप जीवन भर संघर्ष करते हो, उसको पल भर में छोड़ देना पड़ता है जो चीज आपको सबसे ज्यादा प्रिय होती है. आप बिना एक क्षण सोचे उसको न्यौछावर कर देते हो. वास्तव में आपमे ये गुण नही है तो आपका एकलव्य होना मुश्किल ही नहीं बल्कि नामुमकिन है.

आपने तो राजनीति में चमकने के लिए सारे स्तर गिरा दिए. बहनजी को द्रोणाचार्य कहना तब सही होता जब बहनजी ने कभी सार्वजनिक रूप से आपका नाम भी लिया हो. उन्होंने तो कभी नाम भी नहीं लिया तो अंगूठा कैसे मांगेंगी? हो सकता है कि आप मानते हो कि आपने बहनजी को देखकर राजनीति सीखी है लेकिन बहनजी ने कभी नहीं कहा कि गुरुदक्षिणा दो.

इन मिथकीय चरित्रों से बाहर निकलो महाराज.

(लेखक: सुधीर कुमार जाटव; यह लेखक के अपने विचार हैं)

Download Suchak App

खबरें अभी और भी हैं...

यूजीसी समानता विनियमन 2026: एससी, एसटी और ओबीसी के हितों पर एक गहरा आघात

वर्तमान में सामान्य श्रेणी के बीच इस बात को लेकर शोर है कि इन विनियमनों के कारण उन पर 'फर्जी मामलों' की बाढ़ आ...

क्या भगवान बुद्ध सचमुच क्षत्रिय थे?

क्या सचमुच बुद्ध क्षत्रिय, ठाकुर अथवा राजपूत थे? इसको लेकर अक्सर कई बातें प्रचलन में रहती है लेकिन किसी भी शंकराचार्य ने कभी बुद्ध...

भारतीय सामाजिक व्यवस्था में “ऊँच-नीच” की मानसिकता: एक भयंकर ब्रह्मणी रोग

भारतीय समाज की सबसे गहरी और लगभग अटूट बीमारी उसकी जाति-आधारित ऊँच-नीच की मानसिकता है, जिसे विद्वान व विचारक "ब्रह्मणी रोग" या ब्राह्मणवादी चेतना...

ईश्वर अल्लाह गॉड: नाम की लड़ाई या पहचान का अहंकार?

भारत एक ऐसा देश है जहाँ सदियों से विविध धर्म, भाषाएँ और संस्कृतियाँ एक साथ साँस लेती आई हैं, एक-दूसरे के साथ फलती-फूलती रही...

बाबासाहेब का मिशन: सराय नहीं, संकल्प का दुर्ग है

भारतीय इतिहास में कुछ नाम ऐसे हैं जो सदियों की गुलामी की जंजीरों को तोड़ने के प्रतीक हैं। बाबासाहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर ऐसे ही...

राजनीतिक सत्ता से समतामूलक संस्कृति की ओर: बहुजन समाज की स्वतंत्र अस्मिता का उदय

भारतीय समाज और आधुनिक लोकतंत्र के गहन अध्ययन से एक अटल सत्य उभरकर सामने आता है—जिनकी सांस्कृतिक पहचान मजबूत है, उनके पास ही सामाजिक...

भीमा कोरेगांव: जातिवाद पर विजय का ओजस्वी संदेश

दो सौ वर्ष पूर्व की वह गौरवमयी सुबह, जब भीमा नदी के तट पर पुणे के निकट कोरेगांव के मैदान में एक असाधारण महासंग्राम...

काल का मिथ्या यथार्थ और शून्यता का बोध

बौद्ध दर्शन में काल कोई ठोस, स्वायत्त या वस्तुगत सत्ता नहीं है. वह न तो कहीं संचित है और न ही किसी स्वतंत्र अस्तित्व...

सरदार पटेल के दौर में पुलिसिया दमन और आदिवासी संघर्ष: खरसावां गोलीकांड (1948) का गहन ऐतिहासिक विश्लेषण

स्वतंत्र भारत के इतिहास में खरसावां गोलीकांड एक ऐसा कला अध्याय है जो रियासतों के विलय की प्रक्रिया में आदिवासी स्वशासन की मांगों की अनदेखी और पुलिसिया दमन...

सूर्य और चंद्रमा: बहुजन संघर्ष का शाश्वत अंतर

इतिहास की पृष्ठभूमि में जब हम भारतीय समाज की गहन पीड़ा को देखते हैं, तो स्पष्ट हो जाता है कि शोषित, पीड़ित और वंचित...

चमारों की चेतना: आग से राख, राख से सिंहासन

'चमारों की इतनी जुर्रत!चमार राजनीति करेगा!चमार भाषण सुनाएगा!चमार देश चलाएगा!यह कैसा कलियुग आ गया!' यह बात 1980 के मध्य दशक की है। बहुजन समाज पार्टी...

Opinion: धर्म का मर्म शब्दों में नहीं, आचरण में है

बहुम्पि चे संहित भासमानो, न तक्करो होति नरो पमत्तो।गोपोव गावो गणयं परेसं, न भागवा सामञ्ञहस्स होति॥ अप्पम्पि चे संहित भासमानो, धम्मस्स होति अनुधम्मचारी।रागञ्चप दोसञ्चस पहाय...