10.1 C
New Delhi
Saturday, February 7, 2026

एन दिलबाग सिंह का कॉलम: डॉ अम्बेड़कर एक सोच

मेरा मानना है कि हिन्दु धर्म अनेकों कुरीतियों और पाखण्ड़ों का संग्रह रहा है, ये पितृसत्तात्मक और पुरूषप्रधान धर्म जिसमे ना औरत को बराबरी का स्थान दिया गया है और ना ही आज के दलित, आदिवासी और पिछड़े वर्गो को यानि जिनको इस धर्म की महान वर्ण व्यवस्था मे शुद्र वर्ण माना गया था उनको बराबरी का स्थान मिल पाया था. हम जिस संस्कृति और धर्म के नाम पर ये नफरत पाले पड़े है, क्या आपको मालुम है कि इस सामाजिक और मानसिक बिमारी के भी समय-समय पर महापुरुषों के रूप में अनेक डॉक्टर इस देश मे जन्मे हैं जिनमे बाबासाहब डॉ अम्बेड़कर सबसे ज्यादा चर्चित महापुरूष रहे हैं.

डॉ अम्बेड़कर सिर्फ एक आदमी का नाम नही है बल्कि ये एक आधुनिक विचार है, एक सोच है जो गली सड़ी हिन्दु धर्म की परम्पराओं को तोड़कर तुम्हारे भी घरो मे घुस चुका है. ये विचार तो घर-घर मे जगह बना चुका है चाहे वो घर ब्राह्मण का हो, क्षत्रिय का हो, बनिये का हो, मराठे का हो, जाट का हो, पटेल का हो, यादव का हो, जाटव का हो, चमार का हो, महार का हो, लुहार का हो, खाती का हो या सुनार का हो. जिस धर्म ने औरतों को बराबरी का अधिकार देने से रोका, लड़कियों के पढ़ने के अधिकार छीने, बहुविवाह और बालविवाह जैसी कुरीतियों का साथ दिया – लेकिन अम्बेड़कर नाम का ये विचार जब से लोगों के घरो मे घुसा है, तब से लड़कियों की पढ़ाई की बात होने लगी है, इनकी नौकरी की बात होने लगी है, इनकी तरक्की की बात होने लगी है. वरना धर्म ने तो हमेशा इनको गैर बराबरी पर ही रखा था और वो भी इस हद तक की औरतों के स्वतंत्र वजूद की कल्पना भी आदमी की आँखो मे चुभती रही है – क्या औरतों की बदली हुई स्थिति के पीछे तुम्हे आज भी डॉ अम्बेड़कर नही दिखता, या इसमे भी धर्म की महानता ही दिखती है.

सच्चाई तो ये है कि जातियों को अपने दिलो-दिमाग से ना निकाल पाने की मजबुरी तुमको डॉ अम्बेड़कर की जाति से आगे सोचने ही नही देती और आपको उनसे घृणा तक करने को उकसाती है . बहुत से लोग कहते है कि ये घृणा आरक्षण के कारण है जिनके पीछे डॉ अम्बेड़कर का हाथ है. लेकिन ऐसा नही है अगर ये घृणा सिर्फ आरक्षण के कारण होती तो 10% EWS आरक्षण के जन्मदाता से भी होती जो संसद मे आपके चुने हुए लगभग सभी सांसदो ने बिना फाइनल ड्राफ्ट पढ़े एक ही दिन मे पास करवा दिया था .

तुम लोग शातिर लोग हो जो जातिवाद नाम के आतंकवाद की नीचता की बात करने वाले को तुरन्त जाति के नाम नफरत फैलाने वाला कहकर खुद को उच्च विचारों का महान आदमी साबित कर लेते हो लेकिन खुद जातियों के कुचक्र से बाहर आना ही नही चाहते . तुम जाति और जातिवाद के addicted हो चुके हो, तुम बिना जाति के खुद को अस्तित्वहीन समझते हो, क्योकि इन अस्तित्वहीन जातियों के अलावा कुछ खास उपलब्धियाँ तुम गिना भी नही पा रहे क्योकि ज्यादातर इतिहास भी गुलामी और गद्दारीयों से भरा पड़ा है.

(लेखक: एन दिलबाग सिंह; ये लेखक के निजी विचार हैं)

Download Suchak App

खबरें अभी और भी हैं...

यूजीसी समानता विनियमन 2026: एससी, एसटी और ओबीसी के हितों पर एक गहरा आघात

वर्तमान में सामान्य श्रेणी के बीच इस बात को लेकर शोर है कि इन विनियमनों के कारण उन पर 'फर्जी मामलों' की बाढ़ आ...

क्या भगवान बुद्ध सचमुच क्षत्रिय थे?

क्या सचमुच बुद्ध क्षत्रिय, ठाकुर अथवा राजपूत थे? इसको लेकर अक्सर कई बातें प्रचलन में रहती है लेकिन किसी भी शंकराचार्य ने कभी बुद्ध...

भारतीय सामाजिक व्यवस्था में “ऊँच-नीच” की मानसिकता: एक भयंकर ब्रह्मणी रोग

भारतीय समाज की सबसे गहरी और लगभग अटूट बीमारी उसकी जाति-आधारित ऊँच-नीच की मानसिकता है, जिसे विद्वान व विचारक "ब्रह्मणी रोग" या ब्राह्मणवादी चेतना...

ईश्वर अल्लाह गॉड: नाम की लड़ाई या पहचान का अहंकार?

भारत एक ऐसा देश है जहाँ सदियों से विविध धर्म, भाषाएँ और संस्कृतियाँ एक साथ साँस लेती आई हैं, एक-दूसरे के साथ फलती-फूलती रही...

बाबासाहेब का मिशन: सराय नहीं, संकल्प का दुर्ग है

भारतीय इतिहास में कुछ नाम ऐसे हैं जो सदियों की गुलामी की जंजीरों को तोड़ने के प्रतीक हैं। बाबासाहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर ऐसे ही...

राजनीतिक सत्ता से समतामूलक संस्कृति की ओर: बहुजन समाज की स्वतंत्र अस्मिता का उदय

भारतीय समाज और आधुनिक लोकतंत्र के गहन अध्ययन से एक अटल सत्य उभरकर सामने आता है—जिनकी सांस्कृतिक पहचान मजबूत है, उनके पास ही सामाजिक...

भीमा कोरेगांव: जातिवाद पर विजय का ओजस्वी संदेश

दो सौ वर्ष पूर्व की वह गौरवमयी सुबह, जब भीमा नदी के तट पर पुणे के निकट कोरेगांव के मैदान में एक असाधारण महासंग्राम...

काल का मिथ्या यथार्थ और शून्यता का बोध

बौद्ध दर्शन में काल कोई ठोस, स्वायत्त या वस्तुगत सत्ता नहीं है. वह न तो कहीं संचित है और न ही किसी स्वतंत्र अस्तित्व...

सरदार पटेल के दौर में पुलिसिया दमन और आदिवासी संघर्ष: खरसावां गोलीकांड (1948) का गहन ऐतिहासिक विश्लेषण

स्वतंत्र भारत के इतिहास में खरसावां गोलीकांड एक ऐसा कला अध्याय है जो रियासतों के विलय की प्रक्रिया में आदिवासी स्वशासन की मांगों की अनदेखी और पुलिसिया दमन...

सूर्य और चंद्रमा: बहुजन संघर्ष का शाश्वत अंतर

इतिहास की पृष्ठभूमि में जब हम भारतीय समाज की गहन पीड़ा को देखते हैं, तो स्पष्ट हो जाता है कि शोषित, पीड़ित और वंचित...

चमारों की चेतना: आग से राख, राख से सिंहासन

'चमारों की इतनी जुर्रत!चमार राजनीति करेगा!चमार भाषण सुनाएगा!चमार देश चलाएगा!यह कैसा कलियुग आ गया!' यह बात 1980 के मध्य दशक की है। बहुजन समाज पार्टी...

Opinion: धर्म का मर्म शब्दों में नहीं, आचरण में है

बहुम्पि चे संहित भासमानो, न तक्करो होति नरो पमत्तो।गोपोव गावो गणयं परेसं, न भागवा सामञ्ञहस्स होति॥ अप्पम्पि चे संहित भासमानो, धम्मस्स होति अनुधम्मचारी।रागञ्चप दोसञ्चस पहाय...