B-Team पर कांग्रेस-भाजपा को लताड़ा; प्रकाश अम्बेड़कर ने कहा मैं फुले-शाहू-अम्बेड़कर की टीम हूँ

महाराष्ट्र: बाबासाहेब के पौत और वंचित बहुजन अघाड़ी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाश अम्बेड़कर जी ने बी-टीम टैग को लेकर कांग्रेस और भाजपा को बड़ा लताड़ा है और दोनों पार्टियों की पोल खोलने का काम किया है.

उन्होने आज X पोस्ट पर बड़ी ही लंबी बात कहकर बी-टीम की बहस को छेड़कर और उस पर करारा जवाब देकर कांग्रेस-भाजपा की बोलती बंद कर दी है.

मैं फुले शाहू अम्बेड़कर की टीम हूँ

बालासाहेब ने अपनी पोस्ट में सीधा लिखा है कि, “जहाँ तक बी-टीम का सवाल है, मैं टीम फुले हूँ. मैं टीम शाहू हूँ. मैं टीम अम्बेड़कर हूँ.”

आगे वो कहते हैं, “कांग्रेस मुझे भाजपा की बी-टीम कहती है. भाजपा मुझे कांग्रेस की बी-टीम कहती है.

स्वतंत्र फुले-शाहू-अम्बेड़कर नेतृत्व स्थापित करने और वंचितों और बहुजनों के लिए लड़ने की महत्वाकांक्षा और आकांक्षा रखने का यह अभिशाप है.

वे मुझे गाली देंगे, मुझे अपमानजनक नामों से पुकारेंगे, मेरे खिलाफ झूठा प्रचार करेंगे क्योंकि मैं उनका चाटुकार और उनका राजनीतिक गुलाम नहीं बनना चाहता.

समय गवाह है कि कैसे इन पार्टियों ने दलितों, आदिवासियों, ओबीसी और मुसलमान को समय-समय पर, साल-दर-साल धोखा दिया है…”

बाबासाहेब को किया याद

प्रकाश अम्बेड़कर जी ने अपने दादाजी और राष्ट्रनिर्माता बाबासाहेब के कथन को लिखते हुए समाज की सच्चाई और कांग्रेस-भाजपा की अंदरूनी मिलीभगत को उजागर करते हैं.

वो कहते हैं, “मैं याद दिलाना चाहता हूँ कि बाबासाहेब ने मार्च, 1956 को अपने ऐतिहासिक भाषण में क्या कहा था –

अगर कोई तुम्हे अपने महल में बुलाए तो तुम जाने के लिए स्वतंत्र हो. लेकिन, अपनी झोपड़ी जलाकर मता जाओ. अगर, कल मालिक तुम्हे अपने महल से निकाल दे तो तुम कहाँ जाओगे? अगर तुम खुद को बेचना चाहते हो तो बेचो लेकिन अपने संगठन को किसी भी तरह से नुकसान मत पहुँचाओ. मैं दूसरों से कोई नुकसान महसूस नही करता लेकिन मैं अपने लोगों से डरता हूँ.

यही वही बात है जो बाबासाहेब ने 68 साल पहले कही थी और आज भी प्रासंगिक है.

कुछ लोग सिर्फ अपने महलों को बचाने के लिए संविधान को चमका रहे हैं. उन्होने कभी संविधान का सम्मान नहीं किया और न ही वंचितों और बहुजनों को उनके अधिकार दिए.

अगर उन्होने इसका सम्मान किया होता, तो हम आज फुले, शाहू और अम्बेड़कर की विचारधार के लिए नहीं लड़ रहे होते.

उन्हे सिर्फ अपने महलों को बचाने में दिलचस्पी है और उन्हे हमारे अधिकारों में कोई दिलचस्पी नहीं है.”

Download Suchak App

खबरें अभी और भी हैं...

बहुजन की ज्वलंत ज्योति: बहनजी का ओज, बसपा का अटल वैभव

जब जगतगुरु संत शिरोमणि गुरु रैदास की जयंती पर गुरु बाबा रैदास की प्रतिमा/चित्र के सम्मुख समाजवादी पार्टी, श्री अखिलेश यादव और इनके उद्दंड...

बहुजन मिशन के योद्धा की अनिवार्य त्रिवेणी: W = T₁ × T₂ × T₃

मिशन (बहुजन समाज पार्टी) के सच्चे कार्यकर्ता की पहचान एक सरल किंतु गहन सूत्र में निहित है—W = T₁ × T₂ × T₃। यह...

चमचा वर्ग: बहुजन आंदोलन का सबसे खतरनाक दुश्मन

बहुजन आंदोलन की राह हमेशा काँटों भरी रही है। कोई भी बड़ा सृजनात्मक और सकारात्मक बदलाव, चाहे वह सामाजिक हो, सांस्कृतिक हो या राजनैतिक,...

संक्रमण काल: तरुणावस्था की अग्निपरीक्षा और बहुजन आंदोलन का अमर-उदय

जीवन एक नाट्यशाला है, जहाँ प्रत्येक पात्र को अपनी भूमिका निभाते हुए एक निश्चित 'संक्रमण काल' से गुजरना ही पड़ता है। यह काल न...

प्रश्नों की हत्या और ईश्वर का भ्रम

मानव-मन की सबसे गहन जिज्ञासा वह नहीं है जो तारों की दूरी मापती है, न ही वह जो समुद्र की गहराई को छूने की...

मान्यवर साहेब की अमर त्रयी: बहुजन समाज, बसपा और बहनजी

मान्यवर श्री कांशीराम साहेब भारतीय राजनीति और सामाजिक परिवर्तन के इतिहास में एक ऐसे दार्शनिक के रूप में उभरे, जिन्होंने दबे-कुचले वर्गों को सशक्त...

‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’: बहन मायावती जी का दर्शन

भारतीय राजनीति और समाज सुधार के इतिहास में कुछेक व्यक्तित्व ऐसे हुए हैं जिन्होंने न केवल अपने ऐतिहासिक कार्यों एवं विचारों से समाज को...

बसपा की असली जीत—शोषितों का जगा मनोबल है

भारतीय राजनीति के विशाल मंच पर जहाँ पार्टियाँ सत्ता की चकाचौंध में रंग-बिरंगे नृत्य करती दिखती हैं, वहाँ कांग्रेस का वंशानुगत विरासतवाद, भाजपा का...

पराये धन के सहारे नहीं, बहुजन के सहारे चलती है बसपा – बहनजी का अटल स्वाभिमान

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और उसके संस्थापक-मान्यवर श्री कांशीराम साहेब जी तथा बहनजी द्वारा स्थापित बहुजन आंदोलन की मूल विचारधारा (आम्बेडकरवाद) आत्मनिर्भरता, मान-सम्मान, स्वाभिमान...

कौन सी BAMCEF? मान्यवर साहेब की असली – या ब्राह्मणवादी वित्त पोषित नकली?

आज बहुजन संगठनों की महामारी में, जब बहुजन समाज के कानों में 'बामसेफ' का नाम गूँजता है, तो हृदय में एक अनिवार्य प्रश्न उदित...

न बिकने वाला बहुजन: मान्यवर साहेब का अमर मंत्र, बसपा का अटल संकल्प

बहुजन आन्दोलन के महान प्रणेता, मान्यवर श्री कांशीराम साहेब का वह उद्घोष आज भी बहुजन हृदय में गूँजता है—एक ऐसा संदेश जो न केवल...

‘समाज का कार्य, समाज के धन से ही हो सकता है, व्यक्तिगत से नहीं’ – बसपा आन्दोलन की आत्मनिर्भरता का अमर सूत्र

बहुजन आन्दोलन की आत्मनिर्भरता का मूल मन्त्र— "समाज का कार्य समाज के धन से ही सम्पन्न होता है, व्यक्तिगत से नहीं।" भारतीय सामाजिक-राजनीतिक परिदृश्य में कुछ...